entertainment

'गेटअप तो बिल्कुल...', Ramayana में Yash के रावण लुक पर राज बब्बर के बेटे का ताना, 'आदिपुरुष' में पसंद आए सैफ - aarya babbar praises saif ali khans ravana look in adipurush but criticises yashs look in ramayana part 1 says getup like kgf

October 14, 2026

राज बब्बर के बड़े बेटे ने हाल ही में यश के रामायण में 'रावण' लुक की आलोचना की। हालांकि, उन्हें ...और पढ़ें

यश से ज्यादा रावण लुक में एक्टर को पसंद आए सैफ अली खान/फोटो-इंस्टाग्राम

यश से ज्यादा रावण लुक में एक्टर को पसंद आए सैफ अली खान/फोटो-इंस्टाग्राम

HighLights

  1. आदिपुरुष में एक्टर ने सैफ अली खान के लुक को बताया इंटेंस

  2. रामायण पार्ट 1 से की यश के लुक की आलोचना

  3. सैफ अली खान को रावण के रूप में सराहते दिखे आर्या

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। नितेश तिवारी की रामायण: पार्ट 1 (Ramayana Part 1) से पहले निर्देशक ओम राउत बड़े पर्दे पर श्री राम और माता सीता की कहानी लेकर आए थे। उन्होंने फिल्म आदिपुरुष बनाई, जिसे काफी आलोचनाओ का सामना करना पड़ा। एक तरफ जहां कृति और प्रभास( Prabhas) के डायलॉग्स ने दर्शकों का भेजा फ्राई किया, तो आदिपुरुष में सैफ अली खान को 'रावण' लुक में देखकर तो लोगों की हंसी नहीं रुक रही थी।

सैफ अली खान(Saif Ali Khan) के बाद अब टॉक्सिक स्टार यश फिल्म रामायण पार्ट 1 में 'लंकापति रावण' का किरदार अदा करने जा रहे हैं। एक तरफ उनके फर्स्ट लुक ने लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी, तो वहीं दूसरी तरफ राज बब्बर के बेटे को यश के लुक में कुछ नयापन नहीं लगा। एक्टर ने सैफ अली खान के रावण लुक पर कुछ ऐसा कहा, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह जाएगा।

'रावण के रूप में सैफ बहुत अच्छे थे'

महाबली नामक नाटक में खुद रावण का किरदार अदा करने जा रहे राज बब्बर के बड़े बेटे और अभिनेता आर्या बब्बर ने सैफ अली खान का बचाव किया। उन्होंने वैरायटी इंडिया से बातचीत करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि सैफ ने रावण के रूप में बहुत अच्छा काम किया है। एक अभिनेता उतना ही अच्छा परफॉर्म कर पाता है,जहां तक डायरेक्टर की सोच और उसका नजरिया है। तो उन्होंने आदिपुरुष (Adipurush Movie) में जो भी परफॉर्म किया, वो उनके निर्देशक ही चाहते होंगे।"

आर्या बब्बर ने सैफ अली खान के रावण लुक की तारीफ करते हुए आगे कहा, "हालांकि, अगर आप देखें तो वह उस किरदार में एक अलग इंटेंसिटी लेकर आए। उनकी परफॉर्मेंस- लुक सब डायरेक्टर की देन है। आप उस चीज में एक्टर को ब्लेम नहीं कर सकते।"

Untitled design - 2026-10-14T092116.949

आर्या ने रामायण से यश के लुक की आलोचना की

एक तरफ जहां आर्या ने सैफ अली खान को सराहा, तो वहीं दूसरी तरफ रामायण (Ramayana Part 1) से उन्होंने यश के रावण लुक की आलोचना की। आर्या बब्बर ने कहा, "क्या उनके लुक में कॉस्ट्यूम के अलावा कुछ नया भी है? इस फिल्म में उनकी बीयर्ड सेम केजीएफ वाली ही लग रही है। रामायण में जो भी उनका लुक है, उसमें कुछ भी नयापन नहीं है। मुझे टॉक्सिक में नया लुक दिखा था, लेकिन इसमें नहीं दिखा।"

यश की परफॉर्मेंस पर बात करते हुए एक्टर ने कहा, "मैं उम्मीद कर रहा हूं कि वह फिल्म में जो भी परफॉर्म करे वह काफी अच्छा हो। पूरी मूवी में मुझे एक अलग यश दिखें। अभी फिलहाल उनका लुक पूरा वैसा ही है, जो मैं पहले केजीएफ में देख चुका हूं।"

Untitled design - 2026-10-14T092525.355

सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी रामायण?

रामायण की रिलीज डेट की बात करें तो ये फिल्म सिनेमाघरों में 5 नवंबर 2026 को दस्तक देगी। 400 करोड़ के बजट में बनी फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साईं पल्लवी माता सीता, रवि दुबे लक्ष्मण, यश रावण के किरदार में दिखाई देंगे।