entertainment

Ramayana के लिए मिल रही आलोचनाओं का रणबीर कपूर ने दिया जवाब! बोले- राम का किरदार कोई नहीं... - ranbir kapoor reacts on criticism he faces over his character in nitesh tiwari ramayana

July 27, 2026

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने रामायण में उनके किरदार को मिल रही आलोचनाओं पर रिएक्ट किया है। टीजर रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके किरदार को लेकर ...और पढ़ें

रामायण में राम के किरदार के लिए रणबीर को मिली आलोचनाएं

रामायण में राम के किरदार के लिए रणबीर को मिली आलोचनाएं

HighLights

  1. रामायण में राम के किरदार के लिए रणबीर को मिली आलोचनाएं

  2. टीजर पर आए रिएक्शन का एक्टर ने दिया जवाब 

  3. दीवाली 2026 पर रिलीज होगा फिल्म का पहला पार्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर, नितेश तिवारी की 'रामायण' (Ramayana) में भगवान राम का किरदार निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जैसे ही फिल्म का टीजर रिलीज हुआ, जिसमें रणबीर भगवान राम के रूप में दिखे, इंटरनेट पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आने लगीं।

रणबीर के राम किरदार पर लोगों की राय

रामायण का टीजर रिलीज होते ही कई लोगों ने अपनी -अपनी राय दी। जहां कई दर्शकों ने टीजर की तारीफ की, वहीं कुछ ने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को इस रोल के लिए सही नहीं बताते हुए उनकी कास्टिंग की आलोचना भी की। अब 'रिव्यू नेशन' को दिए एक इंटरव्यू में रणबीर ने इस आलोचना का जवाब देते हुए कहा है कि उनका मानना है कि भगवान राम का किरदार निभाने के लिए कोई एक ही 'सही' एक्टर नहीं होता।

यह भी पढ़ें- 'कर्ली बालों वाली सीता...' Ramayana में साई पल्लवी के किरदार पर दीपिका चिखलिया की टिप्पणी, अरुण गोविल को किया सपोर्ट

रणबीर कपूर ने आलोचनाओं पर किया रिएक्ट

हाल ही में 'रामायण' की टीम सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में शामिल हुई थी। वहां उन्होंने एक पैनल डिस्कशन के साथ फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत की और उसके बाद कई इंटरव्यू दिए। जब रणबीर से पूछा गया कि भगवान राम का रोल मिलने पर उनके मन में सबसे पहला ख्याल क्या आया, तो रणबीर ने कहा, 'मेरे मन में सबसे पहला सवाल यही आया कि क्या मैं इसके लायक हूं? क्या मैं सही इंसान हूं और मुझे यह जिम्मेदारी क्यों दी जा रही है - सिर्फ भगवान राम का किरदार निभाने के लिए नहीं, बल्कि उन्हें रिप्रेजेंट करने के लिए?

ranbir kapoor (14)

उन्होंने आगे कहा, 'लेकिन जल्द ही आपको उस कहानी की अहमियत, जिम्मेदारी और फिल्ममेकर्स की नेक नीयत समझ में आ जाती है - एक ऐसी कहानी जो 4,000 सालों से प्रासंगिक रही है। यह हमारे मन में गहराई से बसी हुई है। इसलिए मुझे नहीं लगता कि भगवान राम का किरदार निभाने के लिए कोई एक 'सही' एक्टर है'।

राम का किरदार निभाने पर क्या बोले एक्टर?

रणबीर ने आगे बताया कि कोई भी व्यक्ति, जिसमें आस्था और सही नीयत हो, भगवान राम का किरदार निभा सकता है। उन्होंने कहा, 'जिन लोगों ने भी रामायण देखी है, उन सभी की भगवान राम को लेकर अपनी-अपनी समझ है। उनका कोई एक तय चेहरा नहीं है। शायद कई लोगों को लगे कि मुझे गलत कास्ट किया गया है। कुछ लोग कहेंगे कि मैं सही कास्टिंग हूं। लेकिन सच तो यह है कि राम के किरदार के लिए सही एक्टर वही होगा जिसकी नीयत सही हो और जिसे भगवान राम की यात्रा में विश्वास और आस्था हो'।

ramayana (31)

यश ने भी की रणबीर की तारीफ

कॉमिक-कॉन में यश (Yash) ने भी भगवान राम के किरदार में रणबीर की तारीफ करते हुए कहा, 'भगवान राम का किरदार निभाना आसान नहीं है। रणबीर कपूर ने इसे बहुत शानदार तरीके से निभाया है। उन्होंने बहुत मेहनत की है और जब आप रामायण देखेंगे, तो आप राम का एक खूबसूरत चित्रण देखेंगे जो सच्ची नीयत और त्याग से भरा होगा'।

रामायण के बारे में

नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) के निर्देशन और यश व नमित मल्होत्रा के सहयोग से बन रही यह दो-भागों वाली भव्य फिल्म लगभग ₹4,000 करोड़ के बजट में तैयार हो रही है, जो इसे अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में से एक बनाती है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और भगवान परशुराम की दोहरी भूमिकाओं में हैं, साथ ही साई पल्लवी (Sai Pallavi) सीता के रूप में, यश रावण के रूप में, सनी देओल (Sunny Deol) भगवान हनुमान के रूप में, काजल अग्रवाल मंदोदरी के रूप में और रवि दुबे (Ravi Dubey) लक्ष्मण के रूप में नजर आएंगे।

फिल्म का पहला पार्ट दीवाली 2026 पर और दूसरा पार्ट दीवाली 2027 पर रिलीज होने के लिए शेड्यूल किया गया है।

यह भी पढ़ें- Dhoom 4 में लीड रोल निभाएंगे रणबीर कपूर? एक्टर ने Ramayana के प्रमोशन के दौरान खोला राज