entertainment

Ramayan: इतना छोटा होगा 'रामायण' का इंग्लिश वर्जन, फिल्म में क्या नहीं देख पाएगी इंटरनेशनल ऑडियंस?

September 18, 2026

Ramayan: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला पार्ट दिवाली पर रिलीज किया जाएगा. कुछ वक्त पहले ही फिल्म का ट्रेलर आया था, जिसे लोगों का मिलाजुला रिस्पॉन्स मिला है. हर बार की तरह लोगों का कहना है कि भारतीय टच की फिल्म में कमी है. तो किसी ने लिखा कि VFX बहुत ओवर हैं और कुछ राक्षस हॉलीवुड वाली वाइब दे रहे हैं. पर इन सबके बीच मेकर्स को पूरा विश्वास है कि फिल्म अच्छा कारोबार करेगी और लगातार काम निपटा रहे हैं. खैर, इस फिल्म को बड़े लेवल पर ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचाया जा रहा है. अब खबर आई कि मेकर्स इंडियन और इंटरनेशनल ऑडियंस के लिए अलग-अलग वर्जन तैयार कर रहे हैं. वहीं हिंदी वर्जन से इंग्लिश कट 30 मिनट छोटा होगा.

हाल ही में एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि ‘रामायण’ के इंग्लिश वर्जन में कोई गाना नहीं होगा. साथ ही और कुछ सीन भी छोटे किए जाएंगे ताकि ये इंटरनेशनल दर्शकों को पसंद आए. जहां इंडियन ऑडियंस तीन घंटे से ज्यादा लंबी और गानों वाली फिल्में देख लेते हैं, वहीं ग्लोबल दर्शकों के मामले में ऐसा नहीं है, इसलिए प्रोड्यूसर्स ने यह फैसला लिया.

हिंदी वर्जन का रनटाइम ज्यादा

दरअसल रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ का इंटरनेशनल वर्जन तैयार किया जा रहा है. जो क्लियर हो चुका है कि 30 मिनट छोटा होगा. जबकि, भारत और भारतीय डायस्पोरा के लिए रिलीज होने वाले हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम वर्जन्स अपनी पूरी लंबाई, गानों के साथ सिनेमाघरों में उतरेंगे. क्योंकि मेकर्स इसे इंटरनेशनल-लेवल के अडैप्टेशन के तौर पर पेश कर रहे हैं. वहीं, गाने कहानी को आगे नहीं बढ़ाते, बल्कि भारतीय दर्शकों के लिए कहानी को और बेहतर बनाते हैं. माना जा रहा है कि यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी थिएटर रिलीज में से एक होगी.

बताते चलें कि ‘रामायण: पार्ट 1’ 6 नवंबर, 2026 को अमेरिका समेत दुनिया भर में रिलीज होगी. जबकि भारत में इसे 8 नवंबर, 2026 को दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म से फैन्स को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं. हालांकि, ट्रेलर और टीजर को जैसा रिस्पॉन्स मिला है, अगर फिल्म फैन्स को इम्प्रेस नहीं कर पाई, तो फिर दिक्कत हो सकती है. दरअसल ओरिजिनल हिंदी वर्जन लगभग 3 घंटे से ज्यादा लंबा होने की खबर है. अगर रनटाइम 3 घंटे होगा, तो फिर इंग्लिश वर्जन ढाई घंटे के आसपास होने की उम्मीद है.

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More

google button