technology

5,850mAh की बैटरी और Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर वाले OnePlus फोन का आया नया वेरिएंट, इतनी है कीमत - oneplus 13s 16gb ram 512gb storage variant launched in india check price

September 18, 2026

OnePlus ने भारत में अपने कॉम्पेक्ट फ्लैगशिप फोन OnePlus 13s का नया टॉप-एंड 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च ...और पढ़ें

OnePlus 13s का एक नया वेरिएंट लॉन्च किया गया है।

OnePlus 13s का एक नया वेरिएंट लॉन्च किया गया है। 

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus 13s को पिछले साल जून में भारत में लॉन्च किया गया था, जो कंपनी की OnePlus 13 सीरीज में तीसरे मॉडल के तौर पर आया था। इस फोन को देश में दो रैम और स्टोरेज ऑप्शन्स में पेश किया गया था, जिसमें 12GB तक रैम और 512GB तक की ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती थी। अब स्मार्टफोन मेकर ने इस हैंडसेट का तीसरा वेरिएंट लॉन्च किया है, जिसमें 16GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। OnePlus 13s में Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिलता है, जो OnePlus 13 को भी पावर देता है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप भी मिलता है। ये नया कॉन्फिगरेशन फिलहाल तीन कलर ऑप्शन्स में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

OnePlus 13s के नए वेरिएंट की भारत में कीमत और उपलब्धता

भारत में OnePlus 13s के टॉप-ऑफ-द-लाइन 16GB + 512GB रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की कीमत 68,999 रुपये तय की गई है। हालांकि, कंपनी HDFC Bank, ICICI Bank, Kotak Mahindra Bank, IDFC First Bank और IndusInd Bank के क्रेडिट कार्ड्स पर ₹2,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर कर रही है। वहीं, इसके 12GB + 256GB और 12GB + 512GB वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 54,999 रुपये और 59,999 रुपये है।

OnePlus 13s का नया वेरिएंट फिलहाल भारत में Amazon और OnePlus ऑनलाइन स्टोर के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध है। OnePlus 13s को ब्लैक वेलवेट , ग्रीन सिल्क और पिंक सैटिन कलर ऑप्शन्स में पेश किया गया है।

OnePlus 13s (3)

OnePlus 13s के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

OnePlus 13s एक डुअल सिम स्मार्टफोन है, जो कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, GPS, NavIC, NFC और USB Type-C पोर्ट को सपोर्ट करता है। इसमें 6.32-इंच का 1.5K (1,216 × 2,640 पिक्सल) LTPO ProXDR AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट, 1,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, 2,160Hz PWM डिमिंग और Aqua Touch 2.0 ऑफर करता है। फोन ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस है, जिसके साथ 16GB तक LPDDR5x रैम और 512GB तक UFS 4.0 इन-बिल्ट स्टोरेज मिलती है।

कैमरा की बात करें तो OnePlus 13s में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें Sony LYT-700 सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के साथ 50-मेगापिक्सल (f/1.8) का प्राइमरी शूटर मिलता है। इसके साथ 50-मेगापिक्सल (f/2.0) का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जो 2x ऑप्टिकल जूम और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन ऑफर करता है। सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए फोन के फ्रंट में 32-मेगापिक्सल (f/2.0) का कैमरा है।

OnePlus 13s में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,850mAh की बैटरी दी गई है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलता है। इसका साइज 150.8×71.7×8.2mm और वजन लगभग 185 ग्राम है।