Raksha Bandhan 2026 Live Updates: देशभर में आज भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का त्योहार रक्षा बंधन मनाया जा रहा है. हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल रक्षाबंधन का त्योहार सावन माह पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है.
Raksha Bandhan 2026 Live Updates: देशभर में आज भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का त्योहार रक्षा बंधन मनाया जा रहा है. हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल रक्षाबंधन का त्योहार सावन माह पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है.
![]()
Suhel Khan
28 Aug 2026
07:25 IST
एडिट
28 Aug 2026
11:56 IST
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/28/raksha-bandhan-2026-live-updates-2026-08-28-07-18-06.jpeg)
देशभर में मनाया जा रहा रक्षा बंधन
Raksha Bandhan 2026 Live Updates: भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन आज देशभर में मनाया जा रहा है. इस बार रक्षाबंधन के अवसर पर भद्रा का साया न होने की वजह से पूरे दिन राधी बांधी जा सकती है. हालांकि, राखी बांधने का सबसे अच्छा मुहूर्त शुक्रवार सुबह 557 बजे से लेकर सुबह 9.48 बजे तक का है. लेकिन आज के दिन राहुकाल में गलती से भी राखी ना बांधें. रक्षाबंधन के दिन (शुक्रवार) को राहुकाल का समय सुबह 10.54 बजे से लेकर 12.28 बजे तक रहेगा. इस दौरान बहनें अपने भाईयों को राखी न बांधें.
Aug 28, 2026 11:56 IST
Raksha Bandhan 2026 Live Updates: रक्षाबंधन के अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को वात्सल्य ग्राम की बहनों ने बांधी राखी
दिल्ली: रक्षाबंधन के मौके पर वात्सल्य ग्राम की बहनों ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को राखी बांधी।
Aug 28, 2026 11:31 IST
Raksha Bandhan 2026 Live Updates: रक्षाबंधन पर भाई अजित पवार को याद कर भावुक हुईं सुप्रिया सुले, पोस्ट की पुरानी तस्वीरें
रक्षाबंधन के अवसर पर एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले भाई अजित पवार को याद कर भावुक हो गईं. उन्होंने एक्स पर रक्षाबंधन के अवसर की अजित पवार के साथ कुछ पुरानी तस्वीरें साझा की. जिनके साथ उन्होंने लिखा, प्यारे दादा, आज रक्षाबंधन है… लेकिन इस बार आप हमारे साथ नहीं हैं, और यह एहसास मेरे दिल को बहुत बेचैन कर रहा है. सात महीने पहले की वह भयानक सुबह और आपका अचानक चले जाना… आज भी मुझे इस बात पर यकीन नहीं होता. बचपन से साथ बड़े होना, हमारी लड़ाइयां, एक-दूसरे के लिए प्यार और एक-दूसरे पर गर्व महसूस करना- यही हमारे रिश्ते की नींव थी. अब भी ऐसा लगता है कि आप अचानक कहीं से आ जाएंगे, मुझे आपको राखी बांधने देंगे, अपनी बहनों के साथ हंसी-मज़ाक करेंगे और फिर से परिवार का हिस्सा बन जाएंगे… आपकी कमी से जो खालीपन आया है, वह कभी नहीं भरा जा सकता. आप जहां भी हों, आपका प्यार और आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ बना रहे!"
प्रिय दादा,
आज राखीपौर्णिमा… पण यावेळी तू सोबत नाहीस, ही जाणीव मनाला खूप अस्वस्थ करत आहे. सात महिन्यांपूर्वीची ती भीषण सकाळ आणि तुझं अचानक निघून जाणं… यावर आजही विश्वास बसत नाही.
लहानपणापासून एकत्र वाढताना आपली भांडणं, एकमेकांवरचं प्रेम आणि एकमेकांविषयीचा अभिमान हाच आपल्या… pic.twitter.com/rlyUMuslMt
— Supriya Sule (@supriya_sule) August 28, 2026Aug 28, 2026 11:25 IST
Raksha Bandhan 2026 Live Updates: बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने दी देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं
रक्षाबंधन के पर्व के अवसर पर देशभर में बहनें अपने भाइयों को राखी बांध रही हैं. इस अवसर पर बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं दी. बसपा सुप्रीमो ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “बहन भाई-बहनों के अटूट आपसी रिश्तों की प्रतीक रक्षाबंधन त्योहार की हार्दिक बधाई एवं सुख व शान्ति भरे जीवन की शुभकामनायें."
भाई-बहनों के अटूट आपसी रिश्तों की प्रतीक रक्षाबंधन त्योहार की हार्दिक बधाई एवं सुख व शान्ति भरे जीवन की शुभकामनायें।
— Mayawati (@Mayawati) August 28, 2026Aug 28, 2026 11:23 IST
Raksha Bandhan 2026 Live Updates: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं
देशभर में आज रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है. इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी. राष्ट्रपति मुर्मू ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “रक्षाबंधन के अवसर पर, मैं भारत और विदेशों में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं."
On the occasion of Raksha Bandhan, I extend my heartiest greetings to all Indians living in India and abroad. pic.twitter.com/5zvuOTUZKs
— President of India (@rashtrapatibhvn) August 28, 2026Aug 28, 2026 11:15 IST
Raksha Bandhan 2026 Live Updates: जम्मू-कश्मीर के बनिहाल में सेना के जवानों को स्थानीय युवतियों ने बांधी राखी
देशभर में आज रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है. इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर के बनिहाल में स्थानीय कश्मीर युवतियों ने सेना के जवानों को राखी बांधी.
#WATCH | Banihal, J&K: Local Kashmiri girls tie rakhis to Army jawans on Raksha Bandhan. pic.twitter.com/P661TuExvd
— ANI (@ANI) August 28, 2026Aug 28, 2026 11:11 IST
Raksha Bandhan 2026 Live Updates: पूर्व केंद्रीय मंत्री साधवी निरंजन ज्योति ने बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी को बांधी राखी
देशभर में आज रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है. इस अवसर पर एनसीबीसी अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री साधवी निरंजन ज्योति ने बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी को राखी बांधी.
Delhi: NCBC Chairperson Sadhvi Niranjan Jyoti ties rakhi to BJP MP Sudhanshu Trivedi on Raksha Bandhan. pic.twitter.com/tWwllx9b4T
— IANS (@ians_india) August 28, 2026Aug 28, 2026 11:07 IST
Raksha Bandhan 2026 Live Updates: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं, बालिकाओं से बंधवाई राखी
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने आवास पर रक्षाबंधन का पर्व मनाया. इस दौरान युवतियों और बालिकाओं ने पूर्व राष्ट्रपति की कलाई पर राखी बांधी. पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, “रक्षाबंधन के पावन त्योहार के शुभ अवसर पर, मैं देश के सभी नागरिकों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देता हूं. यह त्योहार न केवल भाई-बहन के बीच स्नेह और प्रेम का प्रतीक है, बल्कि यह उस गहरे बंधन, आपसी सम्मान और प्रेमपूर्ण माहौल को भी दर्शाता है जिसे हम साथी मनुष्यों के बीच बढ़ावा देते हैं परिवार से समाज तक, समाज से राष्ट्र तक और राष्ट्र से पूरी दुनिया तक."
Delhi: Former President Ram Nath Kovind celebrates Raksha Bandhan at his residence pic.twitter.com/hMSBQUkkcv
— IANS (@ians_india) August 28, 2026Aug 28, 2026 10:43 IST
Raksha Bandhan 2026 Live Updates: बाबा महाकाल के आंगन में मना सबसे पहले रक्षाबंधन, पुजारी परिवार की महिलाओं ने अर्पित की राखी
देशभर में आज रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है. बाबा महाकाल के आंगन में सबसे पहले रक्षाबंधन मनाया गया. जहां पुजारी परिवार की महिलाओं ने बाबा महाकाल को राखी अर्पित की. इस दौरान बाबा महाकाल को दो लाख लड्डुओं का भोग लगाया गया. बता दें कि रक्षाबंधन पर्व पर शुक्रवार को देश की सबसे पहली राखी उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकाल को बांधी गई. महाकाल मंदिर में तड़के करीब 3 बजे हुई भस्म आरती के दौरान पुजारी परिवार की महिलाओं ने बाबा महाकाल को राखी अर्पित की. मान्यता है कि हिंदू रीति-रिवाजों से मनाए जाने वाले प्रमुख पर्वों की शुरुआत सबसे पहले भगवान महाकाल के आंगन से होती है.
Aug 28, 2026 10:35 IST
Raksha Bandhan 2026 Live Updates: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दी देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी हैं. राहुल गांधी ने सोशल मीडिाय प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ एक तस्वीर साझा की. इस तस्वीर को साझा करते हुए राहुल गांधी ने लिखा, “रक्षाबंधन की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. स्नेह के धागों से बंधा भाई-बहन का यह अटूट रिश्ता प्रेम और विश्वास के साथ और भी मजबूत हो."
रक्षाबंधन की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
स्नेह के धागों से बंधा भाई-बहन का यह अटूट रिश्ता प्रेम और विश्वास के साथ और भी मजबूत हो। pic.twitter.com/Ccqn7JqHyU
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 28, 2026Aug 28, 2026 10:10 IST
Raksha Bandhan 2026 Live Updates: रक्षाबंधन के अवसर पर रायपुर सेंट्रल जेल में बहनों ने भाइयों को बांधी राखी
रक्षाबंधन के अवसर पर कई बहनें छत्तीसगढ़ की रायपुर सेंट्रल जेल में बंद भाइयों से मिलने पहुंचीं. इस दौरान बहनों ने अपने भाइयों को राखी भी बांधी.
Raipur, Chhattisgarh: On Raksha Bandhan, inmates at the Central Jail meet their sisters and family members and have rakhi tied to them pic.twitter.com/iI25dTUKHy
— IANS (@ians_india) August 28, 2026Aug 28, 2026 09:09 IST
Raksha Bandhan 2026 Live Updates: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देशवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, “रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं. भाई-बहन के बीच अटूट स्नेह, आपसी विश्वास और गहरे बंधन का प्रतीक यह त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और मूल्यों को खूबसूरती से दर्शाता है. यह हमें महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और गरिमा के प्रति प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा भी देता है. इस शुभ अवसर पर, मैं कामना करता हूं कि हमारा समाज महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान और सशक्तिकरण के प्रति और अधिक जागरूक व संवेदनशील बने."
Union Minister Rajnath Singh tweets, “Heartfelt greetings on the sacred festival of Raksha Bandhan. This festival, embodying the unbreakable affection, mutual trust, and deep bond between brother and sister, beautifully reflects our rich cultural heritage and values. It also… pic.twitter.com/Td5jDxPdT2
— IANS (@ians_india) August 28, 2026Aug 28, 2026 08:49 IST
Raksha Bandhan 2026 Live Updates: पीएम मोदी ने दी देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं, कही ये बात
रक्षाबंधन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं दी है. पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें लिखा, “रक्षाबंधन के मौके पर हार्दिक शुभकामनाएं. यह पवित्र त्योहार आप सभी के जीवन में खुशियां, समृद्धि और सफलता लाए. प्यार, स्नेह और आपसी भरोसे का बंधन हमेशा अटूट बना रहे- यही मेरी हार्दिक कामना है."
Prime Minister Narendra Modi tweets, “Heartfelt wishes on the occasion of Raksha Bandhan. May this sacred festival bring happiness, prosperity, and success into all your lives. May the bond of love, affection, and mutual trust remain forever unbreakable—that is my heartfelt… pic.twitter.com/TfQW5qmLb0
— IANS (@ians_india) August 28, 2026Aug 28, 2026 08:17 IST
Raksha Bandhan 2026 Live Updates: देशभर में मनाया जा रहा रक्षाबंधन का पर्व, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दी शुभकामनाएं
देशभर में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस अवसर पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी शुभकामनाएं दी हैं. नितिन नवीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, “रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई. भाई-बहन के बीच स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक यह त्योहार हमारे सांस्कृतिक मूल्यों और पारिवारिक रिश्तों को और मजबूत बनाता है. हमारी यही हार्दिक कामना है कि यह पावन अवसर सभी के जीवन में प्रेम, खुशियां और समृद्धि लाए."
BJP National President Nitin Nabin tweets, “Heartfelt greetings to all fellow citizens on the sacred festival of Raksha Bandhan. This festival, embodying the affection, trust, and vow of protection between siblings, further strengthens our cultural values and familial bonds.… pic.twitter.com/vl1ICgnVCs
— IANS (@ians_india) August 28, 2026Aug 28, 2026 08:05 IST
Raksha Bandhan 2026 Live Updates: रक्षाबंधन के अवसर पर रायपुर में महिलाओं ने भगवान जगन्नाथ को बांधी राखी
देशभर में भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन आज मनाया जा रहा है. इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में रक्षाबंधन का एक भव्य आयोजन हुआ, जिसमें हजारों महिलाओं ने भगवान जगन्नाथ को पवित्र राखी (रक्षा सूत्र) बांधी.
#WATCH | Raipur, Chhattisgarh: A grand Raksha Bandhan event unfolded at the Jagannath Temple in Gayatri Nagar, Raipur, where thousands of women tied sacred Rakhi threads (Raksha Sutra) to Lord Jagannath. (27.08) pic.twitter.com/jLo3zyoJqA
— ANI (@ANI) August 28, 2026Aug 28, 2026 08:03 IST
Raksha Bandhan 2026 Live Updates: देशभर में मनाया जा रहा रक्षाबंधन का पर्व, जमशेदपुर में आदिवासी महिलाओं ने पेड़ों को बांधी राखी
देशभर में आज रक्षा बंधन का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस अवसर पर झारखंड के जमशेदपुर में आदिवासी महिलाओं ने पेड़ों को राखी बांधी.
#WATCH | Jamshedpur, Jharkhand: On the occasion of Raksha Bandhan, tribal women tied rakhis on trees yesterday. (27.08) pic.twitter.com/U6orlpstxP
— ANI (@ANI) August 28, 2026Aug 28, 2026 07:54 IST
Raksha Bandhan 2026 Live Updates: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं
रक्षाबंधन के अवसर पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुभकामनाएं दी हैं. सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, “स्नेह, विश्वास, संस्कार एवं आत्मीयता के पावन पर्व रक्षाबंधन की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं. आइए, भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक इस पवित्र पर्व पर हम सभी अपनी सनातन सांस्कृतिक विरासत एवं पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने हेतु संकल्पित हों."
स्नेह, विश्वास, संस्कार एवं आत्मीयता के पावन पर्व रक्षाबंधन की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
आइए, भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक इस पवित्र पर्व पर हम सभी अपनी सनातन सांस्कृतिक विरासत एवं पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने हेतु संकल्पित हों। pic.twitter.com/dz1nZU33Z5
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 28, 2026Aug 28, 2026 07:49 IST
Raksha Bandhan 2026 Live Updates: मेष राशि वाले भाई को लाल रंग की राखी बांधें बहनें
देशभर में आज रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है. अगर किसी बहन के भाई की राशि मेष है तो वह बहनें अपने भाई को लाल रंग की राखी बांधे. क्योंकि मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल देव होते हैं जो ऊर्जा, उत्साह और साहस के प्रतीक हैं. ऐसे में मेष राशि वाले भाईयों को लाल रंग की राखी बांधना शुभ माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि इससे जीवन में जोश, उत्साह और सफलता की प्राप्ति होती है.
Aug 28, 2026 07:46 IST
Raksha Bandhan 2026 Live Updates: रक्षाबंधन के साथ आज लग रहा चंद्र ग्रहण, जानें सूतक काल, प्रभाव, उपाय और समापन समय
Raksha Bandhan 2026 Live Updates: इस बार साल का अंतिम चंद्र ग्रहण रक्षाबंधन के अवसर पर लग रहा है.यह चंद्र ग्रहण सावन पूर्णिमा यानी शुक्रवार के दिन शतभिषा नक्षत्र और कुंभ राशि में लग रहा है. जो एक आंशिक चंद्र ग्रहण है. इस चंद्र ग्रहण का उपच्छाया से पहला स्पर्श सुबह 6:55 बजे है. ये चंद्र ग्रहण कुल 5.35 घंटे तक चलेगा. जिसमें खंडग्रास चंद्र ग्रहण यानी आंशिक चंद्र ग्रहण का कुल समय 3.16 घंटे रहेगा. जबकि चंद्र ग्रहण का चरम काल सुबह 9.43 बजे है.