
अभिषेक बनर्जी, डेरेक ओब्रायन
कोलकाता के कैमैक स्ट्रीट पर अभिषेक बनर्जी के ऑफिस से नगर निगम (KMC) ने पुलिस के साथ मिलकर All India Trinamool Congress लिखा साइनबोर्ड हटा दिया. उनका कहना था कि ये अवैध था. इस दौरान TMC के लोग और पुलिस-नगर निगम के कर्मचारियों में धक्का-मुक्की हो गई. हंगामे में TMC सांसद डेरेक ओ’ब्रायन सीढ़ियों से गिर गए. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने इसे साफतौर पर ‘राजनीतिक बदला’ बताया है. उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह TMC के MPs और MLAs को तोड़ने की कोशिश कर रही है.
उन्होंने कहा, “आप तृणमूल के सांसदों और विधायकों को अपनी पार्टी में शामिल कर रहे हैं. हम इस मामले को हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक ले जाएंगे.” बनर्जी ने आरोप लगाया कि कुछ पुलिसकर्मी बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रहे थे और दावा किया कि सादे कपड़ों में कुछ लोग परिसर में घुस आए थे. पुलिस और पार्टी कार्यकर्ताओं का एक हिस्सा बीजेपी को खुश करने के लिए उनके साथ मिलीभगत कर रहा है. हमने देखा है कि TMC बोर्ड को तोड़ने के लिए सादे कपड़ों में कुछ लोग बिना यूनिफॉर्म, ID कार्ड, बैज या पुलिस के किसी निशान के आए और बीजेपी कार्यकर्ता बनकर काम कर रहे थे.
अभिषेक ने कहा कि पार्टी ने साइनबोर्ड हटाने के मामले में पहले ही कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया है और इस पर सुनवाई शुक्रवार को होनी है. उन्होंने कहा, “हमने यहां तृणमूल बोर्ड को हटाए जाने के मामले में हाई कोर्ट में याचिका दायर की है. कल सुनवाई होनी है. तृणमूल कांग्रेस इस मामले को हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेगी.”
डेरेक ओ’ब्रायन ने क्या कहा?
ओ’ब्रायन ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “दोपहर 3.30 बजे कोलकाता म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के लोग कोलकाता पुलिस के साथ एक गैर-कानूनी नोटिस लेकर आए. नोटिस पर कोई साइन नहीं था. नोटिस में कहा गया था कि एक फोटो साथ में है, लेकिन कोई फोटो नहीं थी. नोटिस में कोई जानकारी नहीं थी. हमने डेढ़ घंटे से ज्यादा समय तक उन्हें समझाने की कोशिश की. फिर वे गैर-कानूनी तरीके से बिल्डिंग में घुस गए. 150 से ज्यादा पुलिस अधिकारी अंदर चले गए. उन्होंने सीढ़ियों पर हमें धक्का-मुक्की की.”
VIDEO | Kolkata: TMC leader Derek OBrien falls down stairs amid clash at AITC office. Visuals pic.twitter.com/5FLagoXH9A
— Press Trust of India (@PTI_News) August 27, 2026
उन्होंने यह भी दावा किया कि घटना के समय TMC नेता अभिषेक बनर्जी वहां मौजूद थे और पुलिस की इस कार्रवाई को अगले दिन होने वाली पार्टी की सालाना स्टूडेंट रैली से जोड़ा. ओ’ब्रायन ने आरोप लगाया कि पुलिस ने 10 से 15 TMC कार्यकर्ताओं को “गैर-कानूनी तरीके से” उठा लिया. “उन्होंने सीढ़ियों पर हमें धक्का-मुक्की की. अभिषेक भी वहां थे. गुरुवार को ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि कल तृणमूल कांग्रेस की सालाना स्टूडेंट रैली है. ये सब BJP और BJP की B-टीम की चाल है.”
सागरिका घोष ने क्या कहा?
तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सांसद सागरिका घोष ने ओ’ब्रायन के साथ हुई घटना पर नाराजगी जाहिर की. उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, “ओ’ब्रायन को धक्का दिया जा रहा है और जमीन पर गिराया जा रहा है? बीजेपी सरकार बंगाल में क्या कर रही है?
TV9 Bharatvarsh
टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.
Read More