world-news

Raksha Bandhan 2026: राखी से लेकर मिठाई और गिफ्ट तक, ऐसे मनाएं भाई-बहन का त्योहार खास

August 17, 2026

रीता राय सागर

रक्षाबंधन का त्योहार बनाएं खास

रक्षाबंधन भाई-बहन के प्यार और स्नेह का प्रतीक है। इस दिन राखी बांधने के साथ पुराने रिश्तों में मिठास और यादों को फिर से ताजा करने का मौका मिलता है।

रक्षाबंधन | फोटो.सोशल मीडिया

खूबसूरत राखी से करें शुरुआत

भाई की पसंद को ध्यान में रखते हुए इस बार पारंपरिक या मॉडर्न डिजाइन की राखी चुनें। मोती, रेशम और मिनिमल डिजाइन वाली राखियां खास लग सकती हैं।

रक्षाबंधन | फोटो.सोशल मीडिया

राखी की थाली सजाएं सुंदर

राखी के साथ रोली, अक्षत, दीपक, फूल और मिठाई रखकर पूजा की थाली सजाएं। रंग-बिरंगे फूल और पारंपरिक सजावट इसे और आकर्षक बना सकते हैं।

रक्षाबंधन | फोटो.सोशल मीडिया

भाई के लिए चुनें खास गिफ्ट

राखी के साथ भाई को उसकी पसंद के मुताबिक गिफ्ट दें। घड़ी, वॉलेट, किताब, परफ्यूम या कोई पर्सनलाइज्ड तोहफा अच्छा विकल्प हो सकता है।

रक्षाबंधन | फोटो.सोशल मीडिया

बहन को भी दें यादगार तोहफा

रक्षाबंधन सिर्फ भाई को गिफ्ट देने का त्योहार नहीं है। भाई अपनी बहन के लिए ज्वेलरी, हैंडबैग, किताब, स्किनकेयर या उसकी पसंद की कोई खास चीज चुन सकता है।

रक्षाबंधन | फोटो.सोशल मीडिया

त्योहार पर पहनें ट्रेडिशनल लुक

रक्षाबंधन पर एथनिक आउटफिट त्योहार के माहौल को और खूबसूरत बना देता है। बहन साड़ी या सूट और भाई कुर्ता-पायजामा पहनकर पारंपरिक अंदाज अपना सकते हैं।

रक्षाबंधन | फोटो.सोशल मीडिया

भाई-बहन करें ट्विनिंग

इस बार अपने रक्षाबंधन लुक को थोड़ा खास बनाएं। एक जैसे रंग या मिलते-जुलते कपड़े पहनकर भाई-बहन खूबसूरत तस्वीरें भी क्लिक कर सकते हैं।

रक्षाबंधन | फोटो.सोशल मीडिया

मिठाई से बढ़ाएं त्योहार की मिठास

राखी की रस्म के बाद भाई-बहन एक-दूसरे का मुंह मीठा कराएं। घर की बनी मिठाई, लड्डू, बर्फी, पेड़ा या काजू कतली जैसे विकल्प रख सकते हैं।

रक्षाबंधन | फोटो.सोशल मीडिया

तस्वीरों में सहेजें भाई-बहन का रिश्ता

राखी बांधने के बाद पूरे परिवार के साथ तस्वीर जरूर लें। ये छोटे-छोटे पल आगे चलकर भाई-बहन के रिश्ते की खूबसूरत याद बन जाते हैं।

रक्षाबंधन | फोटो.सोशल मीडिया

दूर हों तो वीडियो कॉल से मनाएं राखी

अगर भाई या बहन किसी दूसरे शहर में हैं, तो वीडियो कॉल के जरिए त्योहार साथ मनाया जा सकता है। राखी और गिफ्ट पहले भेजकर इस खास दिन को यादगार बनाया जा सकता है।

रक्षाबंधन | फोटो.सोशल मीडिया

मेहंदी में ज्यादा भराव पसंद नहीं है? ये 10 सिंपल और एलिगेंट डिजाइन आपके हाथों को देंगे खूबसूरत फेस्टिव लुक।

Swipe Up