केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, भारतीय सुरक्षा बलों ने 14 राज्यों में अलग-अलग जगहों पर एक साथ ऑपरेशन चलाकर इस नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया, ये 'जीरो-टॉलरेंस' नीति का एक बेहतरीन उदाहरण है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, भारतीय सुरक्षा बलों ने 14 राज्यों में अलग-अलग जगहों पर एक साथ ऑपरेशन चलाकर इस नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया, ये 'जीरो-टॉलरेंस' नीति का एक बेहतरीन उदाहरण है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2025/11/28/amit-shah-2025-11-28-15-58-12.jpg)
गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो) Photograph: (ani)
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सरकार की उपलब्धी गिनाते हुए ट्वीट किया है. उन्होंने आतंकवाद को लेकर बड़ा दावा करते कहा, "मोदी सरकार ने स्वतंत्रता दिवस से पहले ISI समर्थित आतंकी गुट 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' को खत्म कर दिया और 200 से अधिक ऑपरेटिव्स को गिरफ्तार किया. उसके विध्वंसक हमलों के मंसूबों को नाकाम कर दिया. भारतीय सुरक्षा बलों ने 14 राज्यों में अलग-अलग जगहों पर एक साथ ऑपरेशन चलाकर इस नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया, जो आतंकवाद के प्रति भारत की 'जीरो-टॉलरेंस' नीति का एक बेहतरीन उदाहरण है.
Modi govt destroyed the ISI-backed terror group Shahzad Bhatti Network ahead of Independence Day and thwarted its plans for subversive attacks by arresting more than 200 operatives.
Indian security forces ripped apart the network by launching coordinated operations across…
— Amit Shah (@AmitShah) August 17, 2026
CCTV कैमरे शामिल हैं
ISI से फंड पाने वाले इस गुट से भारी मात्रा में सामान बरामद किया गया, जिसमें IED, पाकिस्तान ऑर्डनेंस फ़ैक्ट्री के निशान वाले ग्रेनेड, पिस्तौल, ज़िंदा कारतूस और जासूसी के लिए इस्तेमाल होने वाले CCTV कैमरे शामिल हैं. यह नेटवर्क कई आतंकी गतिविधियों में शामिल था."
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सीमा पर सेना पूरी तरह चौकन्नी है। आतंकी गुटों को सफाया हो रहा है।
आईएसआई समर्थित 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' एक पाकिस्तान आतंकी संगठन है। इसे स्वतंत्रता दिवस से पहले भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़े देशव्यापी अभियान में ध्वस्त किया है। इस नेटवर्क के 200 से अधिक गुर्गों को 14 राज्यों में समन्वित छापों के दौरान गिरफ्तार किया गया है।
नेटवर्क की गतिविधियां और साजिश
पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर शहजाद भट्टी और उसके सहयोगियों की ओर से सोशल मीडिया व एन्क्रिप्टेड ऐप्स के माध्यम से भारतीय युवाओं को ऑनलाइन जोड़ा जाता था। पैसों के लालच में युवाओं से पुलिस स्टेशनों, सैन्य ठिकानों और धार्मिक स्थलों की रेकी कराई जाती थी। यह गिरोह ग्रेनेड, आईईडी (IED), पेट्रोल बम हमलों और टारगेट किलिंग जैसी वारदातों को अंजाम देने की फिराक में था। पंजाब के रास्ते ड्रोन के माध्यम से अवैध हथियार और ड्रग्स मंगाए जाते थे।
सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई
केंद्रीय गृह मंत्रालय और विभिन्न राज्यों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए काफी मात्र में हथियार, पाकिस्तान ऑर्डनेंस फैक्ट्री के मार्किंग वाले ग्रेनेड और जासूसी के लिए उपयोग होने वाले सीसीटीवी कैमरे बरामद किए हैं।
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें