
राजा चौधरी ने तोड़ी चुप्पीImage Credit source: Instagram
Raja Choudhary: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी का पर्सनल लाइफ काफी सुर्खियों में रही है. एक्ट्रेस ने अपने पहले पति राजा चौधरी पर कई आरोप लगाए थे, जिसके बाद दोनों का तलाक हो गया. श्वेता ने राजा पर आरोप लगाया था कि उन्होंने बेटी की कस्टडी छोड़कर 93 लाख रुपये का फ्लैट चुना था. दावा किया जाता है कि श्वेता तिवारी ने राजा को तलाक लेने के लिए 1BHK फ्लैट दिया था. जिसके बाद राजा ने पलक की कस्टडी श्वेता को दे दी थी. लेकिन अब राजा ने अपने ऊपर लगे इन आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है.
राजा ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि आखिर उन्होंने पलक की कस्टडी क्यों छोड़ी थी और क्या वाकई 93 लाख रुपये का फ्लैट इस फैसले की वजह था. चलिए जानते हैं राजा ने क्या कुछ कहा है?
ये भी पढ़ें: Preity: 8 सालों तक क्यों बॉलीवुड से दूर रहीं प्रीति जिंटा? आमिर खान का साथ मिला तो सनी देओल संग कर रहीं कमबैक
सालों बाद राजा ने किया खुलासा
श्वेता तिवारी ने उस समय हिंदुस्तान टाइम् को दिए इंटरव्यू में कहा था कि शुरुआत में वकीलों ने सुझाव दिया था कि फ्लैट राजा और पलक के संयुक्त नाम पर हो. लेकिन राजा ने फ्लैट अपने नाम कराने की मांग की थी. श्वेता ने दावा किया था कि राजा ने कहा, “मैं अपनी बेटी को प्रॉपर्टी के लिए छोड़ सकता हूं. मुझे फ्लैट दे दो, मैं तलाक दे दूंगा.”
राजा ने बताया कि इसी दौरान वह कई कानूनी मामलों में उलझ गए थे और उनके लिए रहने की जगह ढूंढना भी मुश्किल हो गया था. उन्होंने कहा, “एक समय ऐसा आया कि मैं पूरी तरह परेशान हो गया था. मुझे कुछ नहीं चाहिए था. कोई मुझे किराए पर घर देने तक को तैयार नहीं था.” उन्होंने यह भी बताया कि जिस 1BHK फ्लैट की बात हो रही है, उसे उनकी शादी के समय उनके पिता ने खरीदा था.
राजा के मुताबिक, फ्लैट की डाउन पेमेंट उनके पिता ने की थी, जबकि बाद में उसकी ईएमआई वह और श्वेता मिलकर भर रहे थे. उन्होंने कहा कि यह फ्लैट 9 लाख रुपये में खरीदा गया था. राजा ने कहा, “मैंने सिर्फ इतना कहा था कि मुझे यह फ्लैट दे दो और बाकी जो कुछ भी है, सब तुम रख लो. बस मुझे मेरी जिंदगी में शांति चाहिए थी.”
श्वेता ने अलग तरीके से पेश किया मामला
राजा का दावा है कि श्वेता उस समय इस समझौते के लिए खुशी-खुशी तैयार हो गई थीं, लेकिन बाद में उन्होंने इस पूरे मामले को अलग तरीके से पेश किया. उन्होंने कहा, “यह बात ‘बेटी की कुर्बानी’ तक कैसे पहुंच गई? अगर कोई इंसान सिर्फ रहने के लिए एक घर मांग रहा है, तो इसे बेटी और दौलत में से किसी एक को चुनने जैसा कैसे कहा जा सकता है?”
राजा चौधरी ने यह भी कहा कि अगर उन्होंने दोनों की साझा संपत्ति पर पूरा कब्जा कर लिया होता, तब श्वेता का आरोप सही माना जा सकता था. लेकिन उन्होंने अपनी हिस्सेदारी वाली दूसरी संपत्तियों पर भी अधिकार छोड़ दिया था. इंटरव्यू के लास्ट में राजा ने कहा कि अगर वह फ्यूचर में तीसरी शादी करते हैं, तो सबसे पहले प्रीनप्चुअल एग्रीमेंट (Prenuptial Agreement) पर साइन करना पसंद करेंगे.

कहकशा परवीन
टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.
Read More