entertainment

Raaka: रणबीर कपूर से 'एनिमल' में भिड़ा था जो खूंखार विलेन, उसकी अल्लू अर्जुन की 'राका' में हो गई ENTRY

September 6, 2026

Raaka: पुष्पाराज की एंट्री पर तो बार-बार तालियां और सीटियां बजी हैं, साथ ही अल्लू अर्जुन को भी उस रोल के लिए काफी प्यार मिला है. पर अब बारी एक अलग फिल्म और रोल की है, जिसके लिए फिलहाल अल्लू अर्जुन फुल तैयारियों में लगे हुए हैं. जी हां, उनकी अगली पिक्चर ‘राका’ है, जिसे एटली बना रहे हैं. वहीं, सन पिक्चर्स वालों ने इस पर पैसा लगाया है. वहीं, अल्लू अर्जुन के अपोजिट फिल्म में दीपिका पादुकोण काम कर रही हैं. साथ ही जान्हवी कपूर, रश्मिका मंदाना का भी पिक्चर से नाम जुड़ रहा है. इस फिल्म में लगातार कास्टिंग की जा रही है. इन सबके बीच अब रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ के एक एक्टर को ‘राका’ में लिया गया है. जो कि कोई नहीं, बल्कि बबलू पृथ्वीराज हैं.

कुछ दिन पहले अल्लू अर्जुन की ‘राका’ को लेकर ऑनलाइन काफी चर्चा हुई थी. क्योंकि लगातार ऐसी खबरें थीं कि यह फिल्म 31 दिसंबर, 2027 को रिलीज हो सकती है. हालांकि, इस बारे में कोई पक्की जानकारी नहीं थी. दरअसल मेकर्स ने अबतक रिलीज डेट को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है. इसी बीच साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के एक एक्टर ने इस फिल्म में अपनी एंट्री को कंफर्म कर दिया है. हाल ही में 123 तेलुगु पर एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि, बबलू पृथ्वीराज अब ‘राका’ में भी काम करेंगे.

अल्लू अर्जुन की फिल्म में कौन?

एक तेलुगु इंटरव्यू में, बबलू पृथ्वीराज ने ‘राका’ के सेट पर अपने एक्सपीरियंस और अपने रोल के बारे में बात की. बबलू ने इस प्रोजेक्ट में अपनी कास्टिंग की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें एक खास लुक वाला अहम रोल मिला है. वहीं, उन्होंने डायरेक्टर एटली के साथ काम करने के बारे में भी बात की. साथ ही फिल्म के इंटरनेशनल लेवल और हॉलीवुड क्रू के बारे में जानकारी दी. हालांकि, अल्लू अर्जुन के साथ इतने बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना बबलू के लिए एक सपने के सच होने जैसा है.पर एग्रीमेंट के चलते वो ज्यादा जानकारी नहीं दे पाए.

पर बबलू पृथ्वीराज की कास्टिंग को लेकर मेकर्स ने अबतक ऑफिशियल तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है. पर एक्टर खुद कंफर्म कर चुके हैं.

‘एनिमल’ में कैसा था एक्टर का रोल?

दरअसल बबलू पृथ्वीराज ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ में अहम किरदार निभाया था. वो फिल्म में विलेन अबरार हक (बॉबी देओल) के बड़े भाई अस्रार हक के रोल में थे. जो कि माफिया गैंग के एक अहम और खूंखार सदस्य थे. फिल्म के एक एक्शन सीक्वेंस में बबलू पृथ्वीराज की सीधी टक्कर रणबीर कपूर और उनके भाइयों की टीम से हुई थी. होटल के कॉरिडोर और रूम में रणविजय(रणबीर) और अस्रार (बबलू) के बीच लड़ाई होती है. जिसके बाद रणविजय अपने परिवार का बदला लेने के लिए अस्रार की गर्दन काटकर उसकी हत्या कर देता है.

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More

google button