world-news

धुरंधर को देगी टक्कर! करण जौहर का बड़ा ऐलान, इंडिया के पहले स्पाई R. N. Kao पर बनेगी धांसू फिल्म

September 21, 2026

Karan Johar Announces Movies on K N Kao: बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर ने भारत के पहले स्पाई 'के एन काव' पर फिल्म बनाने का ऐलान किया है. उनके मुताबिक, फिल्म में उनके पहले मिशन को दिखाया जाएगा.

Karan Johar Announces Movies on K N Kao: बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर ने भारत के पहले स्पाई 'के एन काव' पर फिल्म बनाने का ऐलान किया है. उनके मुताबिक, फिल्म में उनके पहले मिशन को दिखाया जाएगा.

author-image

New Update

Karan Johar (3) (1)

Karan Johar Announces Movies on K N Kao: बॉलीवुड में हर साल अलग-अलग जॉनर की कई फिल्में रिलीज होती हैं. लेकिन स्पाई-एक्शन ड्रामा फिल्मों को पसंद करने वाले दर्शकों की संख्या काफी बड़ी है. पठान, वार, राजी और एक था टाइगर जैसी फिल्में भी इसी कैटेगरी में आती हैं. इन फिल्मों को लोगों ने खूब पसंद किया. हाल ही में रणवीर सिंह की धुरंधर फ्रेंचाइजीआई, इसे भी बड़ी संख्या में देखने के लिए लोग थिएटर गए. इसी बीच अब बॉलीवुड के जाने-माने प्रोड्यूसर और डायरेक्टर करण जौहर (Karan Johar) ने एक बड़ी स्पाई फिल्म का ऐलान कर दिया है. ये फिल्म कोई फिक्शन नहीं होगी बल्कि देश के पहले स्पाई और रॉ फाउंडर के एन काव पर आधारित होगी. करण ने फिल्म अनाउंसमेंट के साथ ये भी बताया कि इसे कब रिलीज किया जाएगा. आइए इस बारे में जानते हैं. 

इंडिया के पहले स्पाई R. N. Kao पर बनेगी धांसू फिल्म

करण जौहर ने आज अपने ऑफिशियल इंस्टग्राम हैंडल से ऐलान किया है कि वो भारतीय खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (R&AW) के पहले प्रमुख और संस्थापक रामेश्वर नाथ काव (आर. एन. काव) की लाइफ पर फिल्म बनाएंगे. उन्होंने फिल्म के ऐलान के साथ इंस्टाग्राम पर लिखा, 'आज R&AW के 58 साल पूरे हो रहे हैं. हमें आर. एन. काव की कहानी पर अपनी फिल्म का ऐलान करते हुए बेहद खुशी हो रही है. यह कहानी उस शख्स की है, जिसने साए में रहकर काम किया. उन्होंने उस संस्था की नींव रखी, जिसे आज हम R&AW के नाम से जानते हैं. फिल्म में उनके पहले मिशन को भी दिखाया जाएगा.'

फिल्म में क्या देखने को मिलेगा 

इसके साथ ही करण ने ये भी शेयर किया कि के एन काव पर बनने वाली यह फिल्म नितिन गोखले की किताब 'जेंटलमैन स्पाईमास्टर' पर आधारित है. वहीं, फिल्म को प्रोड्यूसर करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस और लियो मीडिया कलेक्टिव मिलकर कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि इस फिल्म की कहानी में आर. एन. काव के शुरुआती दिनों को दिखाया जाएगा. साथ ही, 1968 में R&AW का गठन कैसे हुआ?, और उनके सबसे पहले बड़े सीक्रेट मिशन को दिखाया जाएगा, जिसने भारतीय सुरक्षा तंत्र की पूरी दिशा बदल दी थी. ये फिल्म 11 अगस्त 2028 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

धुरंधर को देगी टक्कर!

बॉलीवुड में अब तक जितनी भी स्पाई मूवी बनी हैं, उनमें से रणवीर सिंह की फ्रेंचाइजी फिल्म धुरंधर सबसे ज्यादा कामयाब साबित हुई. इसके पहले पार्ट ने करीब 1300 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. जबकि दूसरे पार्ट ने 1700 करोड़ से ज्यादा की कमाई थी. लोगों को रणवीर सिंह के अलावा, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल की एक्टिंग बहुत पसंद आई थी. इस फ्रेंचाइजी को भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी पसंद किया गया था. ऐसे में अब सवाल उठता है कि क्या करण जौहर की अपकमिंग फिल्म धुरंधर फ्रेंचाइजी को टक्कर दे पाएगी या नहीं. दरअसल, जब से करण जौहर ने के एन काव पर फिल्म अनाउंस की है जब से इसकी धुरंधर फ्रेंचाइजी से तुलना हो रही है.   

के एन काव के बारे में जानिए

के एन काव (K.N. Kao) का पूरा नाम रामेश्वर नाथ काव है. वह भारत के पहले स्पाईमास्टर के नाम से जाने जाते हैं. उन्होंने ही भारत की खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (R&AW) की स्थापना की और इसके पहले चीफ बने थे और 1968 से 1977 तक रॉ में अपनी सर्विस दीं. 10 मई 1918 को वाराणसी में जन्मे आर. एन. काव को इंडिया का खुफिया तंत्र का पितामह माना जाता है. उनकी लीडरशिप में 'रॉ' ने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में मुक्तिवाहिनी को ट्रेनिंग दी थी. जिसके बाद पाकिस्तान से अलग बांग्लादेश का निर्माण हुआ. इतना ही नहीं उन्होंने 1975 में सिक्किम के भारत में विलय में भी अहम रोल निभाया था. के एन काव पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के सुरक्षा सलाहकार भी रहे. इनके अलावा उन्होंने देश की सुरक्षा के लिए एविएशन रिसर्च सेंटर (ARC) और आतंकवाद से लड़ने के लिए नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) जैसी संस्थाओं की नींव भी रखी. 

ये भी पढ़ें: दिग्गज एक्ट्रेस मिथु मुखर्जी का 71 साल की उम्र में हुआ निधन, बंगाली इंडस्ट्री में पसरा मातम

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें