Pt. Harishankar Shukla Smriti Mahavidyalaya: रायपुर। आज महाविद्यालय परिसर में भारतीय संस्कृति एवं साहित्य की समृद्ध परंपरा को सहेजने के उद्देश्य से व्यास पूजा, महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद जयंती पर वैद्यराज मोटे राम शास्त्री का चमत्कार कहानी का नाट्य मंचन तथा श्लोक पाठ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनोहारी प्रस्तुतियाँ दी गईं। श्लोक पाठ प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने संस्कृत के प्रेरणादायी श्लोकों का सस्वर एवं भावपूर्ण पाठ कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में देशभक्ति गीत, समूहगान एवं नृत्य ने उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु महाविद्यालय के चेयरमेन सुशील शुक्ला ने कहा कि, "महर्षि वेदव्यास भारतीय ज्ञान परंपरा के महान संवाहक रहे हैं तथा मुंशी प्रेमचंद ने अपने साहित्य के माध्यम से समाज को नई दिशा प्रदान की। विद्यार्थियों को इन महान विभूतियों के जीवन एवं आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
प्राचार्य डॉ ममता शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि, "ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में सांस्कृतिक चेतना, नैतिक मूल्यों एवं साहित्यिक अभिरुचि का विकास करते हैं। श्लोक पाठ जैसी प्रतियोगिताएँ भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगी
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिवार ने मुंशी प्रेमचंद के साहित्यिक योगदान एवं महर्षि वेदव्यास के ज्ञान-विज्ञान के प्रति अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। अंत में विजेता प्रतिभागियों की घोषणा की गई तथा सभी प्रतिभागियों की सराहना की गई। भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से महाविद्यालय सभी छात्रों को संस्कृति से जोड़े रखेगा।
श्लोक वाचन का परिणाम
1) आर. पुनम राव (बी.एड तृतीय सेमेस्टर)
2) संजना साहू (बी.बी.ए.- प्रथम सेमेस्टर)
3) सुहानी सिंह एवं अंजु सिंह (बी. एड-तृतीय सेमेस्टर)

गोपाल राव मूल रूप से रायपुर के रहने वाले गोपाल राव ने यहीं से ग्रेजुएशन कर जर्नलिज्म में कदम रखा। कई मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वह पिछले 11 सालों से NPG News का अहम हिस्सा हैं।
Tags
- Pt. Harishankar Shukla Smriti Mahavidyalaya
- College News
- CG College News
- Chhattisgarh News
- Munshi Premchand Jayanti
- Principal Dr. Mamta Sharma
- Chairman Sushil Shukla