technology

Netflix देखने का नया तरीका! Flipkart की 4 शॉपिंग पर मिलेगा मोबाइल प्लान

July 31, 2026

Jul 31, 2026 06:42 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Flipkart ने Netflix के साथ पार्टनरशिप की है, जिसके साथ Flipkart Plus मेंबर हर महीने 299 रुपये या उससे ज्यादा के चार क्वॉलिफाइंग ऑर्डर पूरे करके Netflix Mobile Plan हासिल कर सकेंगे। यह ऑफर 1 अगस्त, 2026 से शुरू होगा।

flipkart-netflix-mobile-plan-free-shopping-offer-india

जमकर शॉपिंग करने वाले Flipkart Members के लिए यह अच्छी खबर है।

अगर आप Flipkart से रेग्युलर खरीदारी करते हैं तो अब आपकी शॉपिंग का फायदा सिर्फ सामान तक लिमिटेड नहीं रहेगा। ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart ने Netflix के साथ नई पार्टनरशिप की घोषणा की है, जिसके तहत Flipkart Plus मेंबर्स हर महीने अपनी नॉर्मल शॉपिंग के जरिए Netflix Mobile Plan हासिल कर सकेंगे। खास बात यह है कि इसके लिए अलग से Netflix सब्सक्रिप्शन खरीदने या किसी रिचार्ज प्लान की जरूरत नहीं होगी।

नई फ्लिपकार्ट सर्विस 1 अगस्त, 2026 से शुरू होगी और कंपनी का कहना है कि यह भारत में पहली बार होगा जब Netflix जैसी स्ट्रीमिंग सर्विस को रोजमर्रा की ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए फ्री में पाया जा सकेगा।

ऐसे मिलेगा Netflix Mobile Plan

इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए कुछ आसान शर्तें पूरी करनी होंगी और नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने पड़ेंगे।

  • सबसे पहले यूजर का Flipkart Plus मेंबर होना जरूरी है।
  • एक कैलेंडर मंथ के अंतर कम से कम 299 रुपये या उससे ज्यादा के चार क्वॉलिफाइंग ऑर्डर पूरे करने होंगे।
  • ये ऑर्डर Flipkart, Flipkart Grocery और Flipkart Minutes- तीनों प्लेटफॉर्म पर किए जा सकते हैं।
  • चौथा ऑर्डर पूरा होने के बाद यूजर को अगले 30 दिनों के लिए Netflix Mobile Plan मिल जाएगा।
  • प्लान Flipkart ऐप के साथ ही एक्टिव होगा, इसके लिए अलग से कोई भुगतान या अतिरिक्त सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं होगी।

बता दें, 30 दिन पूरे होने के बाद अगला Netflix प्लान पाने के लिए फिर से वही शॉपिंग टारगेट पूरा करना होगा।

Flipkart Plus मेंबर नहीं हैं तो क्या करें?

अगर आप अभी Flipkart Plus के मेंबर नहीं हैं तो भी चिंता की बात नहीं है। कंपनी के मुताबिक, पिछले 12 महीनों में 15 ऑर्डर पूरे करने वाले ग्राहक बिना किसी एक्सट्रा फीस के Flipkart Plus मेंबर बन सकते हैं। इसके बाद वे इस Netflix ऑफर के लिए एलिजिबल होंगे।

अब मिलेगा एंटरटेनमेंट का फायदा

Flipkart का कहना है कि आज के समय में ग्राहक सिर्फ छूट या कैशबैक ही नहीं, बल्कि बेहतर अनुभव भी चाहते हैं। खासकर Gen Z कस्टमर्स के लिए ऑनलाइन शॉपिंग और डिजिटल एंटरटेनमेंट दोनों रोजकी जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं। ऐसे में कंपनी ने लॉयल्टी प्रोग्राम को सिर्फ लेन-देन तक लिमिटेड रखने के बजाय उसे मनोरंजन से जोड़ने का फैसला किया है।

बता दें, अब तक Netflix का एक्सेस आमतौर पर अलग से सब्सक्रिप्शन खरीदकर या किसी टेलीकॉम/ब्रॉडबैंड बंडल के जरिए मिलता था। Flipkart और Netflix की यह नई पार्टनरशिप इस मॉडल से अलग है। यहां ग्राहक अपनी नॉर्मल ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए Netflix Mobile Plan अनलॉक कर सकते हैं।

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें