बॉलीवुड
- Authored by: कविता
- Updated Jul 25, 2026, 04:12 PM IST
Prakash Raj On Dharmendra Pradhan Resign: दिल्ली में शुरू हुए कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की मांग सरकार ने मान ली है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है, जिस पर प्रकाश राज ने रिएक्शन दिया।
![]()
prakash raj
Prakash Raj On Dharmendra Pradhan Resign: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के चल रहे आंदोलन का नतीजा सामने आ गया है। कॉकरोच जनता पार्टी और सोनम वांगचुक के साथ हजारों स्टूडेंट्स ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की थी और उनकी इस मांग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने मान लिया है। शनिवार की दोपहर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया, जिसके बाद जंतर मंतर पर स्टूडेंट्स के बीच खुशी देखने के लिए मिली। इस मामले पर प्रकाश राज ने भी अपनी खुश जाहिर की है, जो लंबे वक्त से सीजेपी के सपोर्ट में खड़े है। प्रकाश राज के अलावा कई स्टार्स ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है। CJP के प्रोटेस्ट के बीच वेकेशन पर Shah Rukh Khan, फैमिली संग छुट्टियां कर रहे हैं एन्जॉय
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोले प्रकाश राज
प्रकाश राज ने अपने X अकाउंट पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा पर सबको बधाई दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'मेरे प्यारे कॉकरोचेस, प्यारे सोनम वांगचुक सर और उन सभी लोगों को बधाई, जिन्होंने युवाओं का साथ दिया। आप लोगों ने साबित कर दिया है कि आप किसी भी सरकार को घुटनों पर ला सकते हैं।' इस पोस्ट के साथ प्रकाश राज ने अपनी एक तस्वीर भी शेयर की, जो प्रोजेस्ट के वक्त की है। इस तस्वीर में वह एक ट्रक में खड़े हैं और उनके हाथ में भारत का संविधान है, जिसे वह सबको दिखा रहे हैं। बता दें कि इस पूरे आंदोलन के दौरान प्रकाश राज के हाथ में भारत के संविधान की किताब रही है। जेल में रहेंगे Sairaab एक्टर Rohit Chandel, कोर्ट ने रिजेक्ट की बेल; शो से भी मिलेगा झटका?
विजय वर्मा ने एक साथ दो पोस्ट किए। इस पोस्ट में विजय वर्मा ने सरकार पर तंज कसा। उन्होंने पहले पोस्ट में लिखा, 'दो भाई दोनों तबाही। सचमुच गज्जू जी नाकामी को हाथ हिलाकर अलविदा कह रहे हैं।' दूसरे पोस्ट में एक्टर ने लिखा, 'अच्छा चलता है हूं दुआओ में याद रखना।'
रिद्धि डोगरा ने अपने पोस्ट में लिखा, 'लोकतंत्र किसी एक पल में नहीं बना। ये समय के साथ बना है उन लोगों की वजह से जिन्होंने कभी केयर करना बंद नहीं किया। आज का दिन ये याद दिलाता है कि आपकी आवाज में ताकत है। मैं आशा करती हूं कि आप इसे सहानुभूति, बुद्धि और आशा के साथ इस्तेमाल करेंगे। भारत का भविष्य आपका है।'
20 मार्च को दिल्ली आए थे प्रकाश राज
बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी का निर्माण अभिजित दीपके ने किया, लेकिन उन्हें हजारों लोगों का सपोर्ट मिला। अभिजित दीपके ने नीट पेपर लीक होने के बाद सरकार के खिलाफ आवाज उठाई। इस मौके पर वह जंतर मंदर प धरना देने पहुंचे। अभिजीत को पहले सोनम वांगचुक का सपोर्ट मिला लेकिन उनके आंदोलन का बड़ा दिन 20 जुलाई साबित हुआ, जिस दिन आंदोलन में शामिल तमाम लोगों ने संसद की तरफ अपने पैर बड़ा लिए। इस मौके पर प्रकाश राज भी इस आंदोलन में शामिल हुए। वह और शबाना आजमी बच्चों को बचाते हुए दिखे थे।
![]()
कविताauthor
कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.
और पढ़ें
- Hindi News
- Entertainment
- Bollywood
End of Article