नई दिल्ली : Prahlad Joshi Meeting With Amit Shah Meeting : केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में पदभार संभालने के बाद आज दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी भी मौजूद रहे और इस दौरान देश की शिक्षा व्यवस्था तथा अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
पीएम मोदी ने जारी किया वीडियो सन्देश
इसी बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपना तीसरा वीडियो संदेश जारी किया। अपने इस वीडियो संदेश में पीएम मोदी ने घोषणा की कि देश की परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार (Examination Reforms) की रूपरेखा तैयार करने के लिए जाने-माने टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता में एक ‘हाई-पावर्ड टास्क फोर्स’ का गठन किया गया है। यह टास्क फोर्स भविष्य की परीक्षाओं को पारदर्शी और लीक-प्रूफ बनाने के लिए काम करेगी।
इन विशेषज्ञों को मिली जिम्मेदारी
इस टास्क फोर्स में पूर्व इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ, पूर्व आईबी निदेशक तपन डेका, आईआईटी मद्रास के निदेशक वी. कामकोटी, पूर्व शिक्षा सचिव अनीता करवाल और लॉजिस्टिक्स विशेषज्ञ अमृत लाल मीणा को भी शामिल किया गया है।
पहले भी आ चुके हैं दो वीडियो
आपकों बता दें की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और इससे पहले भी देर रात दो वीडियो जारी कर चुके हैं। 23 जुलाई को अपने पहले वीडियो में उन्होंने कहा था कि वे जानते हैं कि पेपर लीक की घटनाएं लाखों छात्रों के लिए ‘बहुत दर्दनाक’ होती हैं और उन्होंने संसद में सख्त कानून लाने का वादा किया था, वहीं अगले ही दिन देर रात शेयर किए गए दूसरे वीडियो में उन्होंने लोगों से मिले अच्छे सुझावों और प्यार के लिए धन्यवाद देते हुए कहा— “आपका प्यार इसी तरह मिलता रहेगा और हमारे रिश्ते और मजबूत होंगे, धन्यवाद दोस्तों।
इन्हें भी पढ़ें:
- Apple iOS 27 Update: अब सिर्फ मैसेज नहीं, AI करेगा कमाल! नए फीचर्स से बदल जाएगी मैसेजिंग की दुनिया, जानिए कौन-सी स्मार्ट सुविधाएं मिलने वाली हैं
- Panchayat Sachiv Niyamitikaran: पंचायत सचिवों के नियमितीकरण पर आया पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री का जवाब, जानकारी सुनकर झूमने लगेंगे खुशी से
- Korba Me Malaria: छत्तीसगढ़ में मलेरिया का कहर, यहां इतने छात्रों की हो गई मौत, 10 से ज्यादा चपेट में