auto

Nissan Tekton Vs Renault Duster: इंजन, फीचर्स के मामले में दोनों में से कौन सी एसयूवी है बेहतर - nissan tekton vs new renault duster feature engine comparison which suv is better to buy

July 26, 2026

Nissan Tekton Vs Renault Duster: निसान की ओर से हाल में ही नई टेक्टॉन को लॉन्‍च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से लॉन्‍च की गई एसयूवी का मुकाबला रेनो ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। निसान की ओर से भारतीय बाजार में हाल ही में नई टेक्टाॅॅन को ऑफर किया गया है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी को मिड साइज सेगमेंट में ऑफर किया गया है। इस एसयूवी का मुकाबला रेनो डस्‍टर के साथ होगा। इंजन, फीचर्स के मामले में दोनों में से किस एसयूवी (Nissan Tekton Vs Renault Duster) को खरीदना आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Nissan Tekton Vs Renault Duster फीचर्स

निसान की ओर से टेक्‍टॉन एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है। इसमें कनेक्‍टिड एलईडी डीआरएल, एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेल लाइट, 360 डिग्री कैमरा, ड्यूल टोन एक्‍सटीरियर, Level-2 ADAS, 18 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, बॉडी क्‍लैडिंग, पावर्ड टेल गेट, क्रूज कंट्रोल, रियर वाइपर, स्‍पॉयलर, शार्क फिन एंटीना, रूफ रेल, वायरलैस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, 10.1 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटिड सीट्स, वायरलैस चार्जर, 48 कलर एंबिएंट लाइट, क्‍विल्‍टड सीट, क्‍विल्‍टड डैशबोर्ड और डोर ट्रिम, 700 लीटर बूट स्‍पेस, बिल्‍ट इन गूगल के साथ 55 से ज्‍यादा कनेक्‍टिड कार जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।

वहीं रेनो डस्‍टर को बेहतरीन फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इस एसयूवी में एलईडी हेड लाइट्स, एलईडी डीआरएल, फ्रंट में डस्‍टर की बैजिंग, एलईडी कनेक्‍टिड टेल लाइट, बॉडी क्‍लैडिंग, 212 एमएम ग्राउंड क्लियरेंस, रूफ रेल, ड्यूल टोन एक्‍सटीरियर, शॉर्क फिन एंटीना, पैनोरमिक सनरूफ, ड्यूल टोन इंटीरियर, एंबिएंट लाइट, कार्बन फाइबर फिनिश, 360 डिग्री कैमरा, फॉग लाइट, इनबिल्‍ट गूगल, 700 लीटर की क्षमता का बूट स्‍पेस, इलेक्‍ट्रिक पावर टेलगेट, वेंटिलेटिड सीट, Level-2 ADAS, 35 से ज्‍यादा सेफ्टी फीचर, छह एयरबैग को दिया गया है।

Nissan Tekton Vs Renault Duster इंजन

निसान टेक्‍टॉन एसयूवी को भी भारतीय बाजार में दो इंजन के विकल्‍प के साथ ऑफर किया गया है। इसमें T 160 इंजन से 100 पीएस की पावर और 166 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसे सिर्फ छह स्‍पीड मैनुअल ट्रांंसमिशन के साथ ऑफर किया गया है। जिससे 19.4 किलोमीटर प्रति लीटर तक की माइलेज मिल सकती है। दूसरे विकल्‍प के तौर पर T280 इंजन दिया गया है। इस इंजन से 164 पीएस की पावर और 280 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसे छह स्‍पीड मैनुअल और छह स्‍पीड डीसीटी के साथ ऑफर किया गया है। जिससे 17.8 से 18.5 किलोमीटर प्रति लीटर तक की माइलेज मिल सकती है।

वहीं रेनो की ओर से एसयूवी में कई इंजन के विकल्‍प दिए हैं। इसमें 1.8 लीटर की क्षमता का पेट्रोल ई-टेक स्‍ट्रॉन्‍ग हाइब्रिड इंजन के साथ 1.4 KWh की क्षमता की बैटरी दी गई है, जिससे इसे ट्रैफिक में ईवी मोड में चलाया जा सकता है। दूसरे इंजन के विकल्‍प के तौर पर इसमें नया टर्बो टीसीई 160 इंजन दिया गया है जो इसे 153 पीएस 280 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क देता है। तीसरे इंजन के विकल्‍प के तौर पर इसमें टर्बो पेट्रोल इंजन भी दिया गया है। इस एसयूवी को मैनुअल और ऑटोमटिक ट्रांसमिशन के विकल्‍प के साथ ही ऑफ रोडिंग क्षमता के साथ ऑफर किया गया है।

Nissan Tekton Vs Renault Duster कीमत

निसान की इस नई एसयूवी की एक्‍स शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपये से शुरू हो रही है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 18.59 लाख रुपये रखी गई है।

वहीं रेनो की ओर से डस्‍टर की नई जेनरेशन की एक्‍स शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपये है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 18.49 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें- 2026 Renault Duster Review: कितनी दमदार है नई डस्‍टर, क्‍या खरीदने में होगा फायदा?