गोविंदा-करिश्मा के अफेयर की सुनीता आहूजा को थी भनक, एक्ट्रेस शगुफ्ता ने किया खुलासा, कहा- 'सेट पर आई थी...'
Shagufta Ali on Govinda-Karisma Affair: एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने हाल ही में गोविंदा-करिश्मा के अफेयर पर बात की. इस दौरान उन्होंने सुनीता आहूजा का भी जिक्र किया.
Shagufta Ali on Govinda-Karisma Affair: एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने हाल ही में गोविंदा-करिश्मा के अफेयर पर बात की. इस दौरान उन्होंने सुनीता आहूजा का भी जिक्र किया.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/25/sunita-karisma-govinda-1-2026-07-25-15-35-35.jpg)
Sunita-Karisma-Govinda
Shagufta Ali on Govinda-Karisma Affair: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई सेलेब्स के अफेयर की खबरें उड़ी है. इनमें गोविंदा और करिश्मा का भी नाम शामिल है. एक टाइम था जब दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था और खबरें ऐसी भी थी कि इनका अफेयर था. लेकिन फिर अचानक दोनों ने साथ काम करना बंद कर दिया. अब दोनों के रिश्ते पर जानी-मानी एक्ट्रेस शगुफ्ता अली (Shagufta Ali) ने बड़ा खुलासा किया है.
गोविंदा-करिश्मा को लेकर की बात
मनोरंजन जगत की जानी-मानी एक्ट्रेस शगुफ्ता अली कई फिल्मों और टीवी शोज में अपनी एक्टिंग से लोगों को एंटरटेन कर चुकी हैं. अभी हाल ही में एक्ट्रेस ने सिद्धार्थ कनन संग बातचीत की थी. इस दौरान जब उनसे करिश्मा और गोविंदा की जोड़ी और प्यार के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- 'दोनों के बीच प्यार दिखता तो था. लेकिन बताते तो नहीं थे, लेकिन दिखता था' फिर जब उनसे रिश्ता न चलने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- 'जोड़ी जब तक चली वो चली. पब्लिक को जब तक देखना था वो देखा. बाद में पब्लिक बोर हो गई थी.'
साथ में काम करना क्यों छोड़ा?
फिर जब शगुफ्ता अली से पूछा गया कि करिश्मा ने गोविंदा के साथ काम करना क्यों छोड़ा. इस पर शगुफ्ता ने कहा- 'इंट्रेस्ट खत्म हो गया होगा. प्यार, मोहब्बत खत्म हो गया होगा. हिरोइन का भी क्या भरोसा. ऐसा नहीं कि हीरो ही करते थे, हिरोइन भी करते थींय लेकिन इतना भी ओवर एम्बिशियस नहीं होना चाहिए.' इतना ही नहीं शगुफ्ता ने करिश्मा को घमंडी भी बताया. उन्होंने कहा कि वो बहुत हार्डवर्किंग थी, लेकिन एटीट्यूड भी बहुत था.
ये भी पढ़ें- Explainer: ओटीटी पर क्यों छाई 'Musafir Cafe'? किस नॉवेल पर बेस्ड है सीरीज, जानें कहानी और ट्रेंड की वजह
अफेयर का सुनीता आहूजा को था पता?
इस बातचीत में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का भी जिक्र किया गया. जैसे इन दिनों सुनीता कहती रहती हैं कि सेलेब्स के अफेयर होते हैं और गोविंदा का भी अफेयर हैं. ऐसे में जब शगुफ्ता से पूछा गया कि क्या करिश्नमा और गोविंदा के बीच प्यार रिलेशन की खबर सुनकर सुनीता आहूजा ने कुछ रिएक्ट किया. तो इस पर शगुफ्ता ने जवाब दिया- 'वो सेट पर आती थी, आउटडोर आई थीं 1 बार, बच्चों को लेकर भी आई, वो भी कम बाहर निकलती थी. सबसे अच्छे से पेश आती थी. कभी सेट पर आकर सीन नहीं किया.' वहीं, उन्होंने सुनीता को समझदार भी बताया.
सेलेब्स की बीवियों को लेकर क्या कहा?
वहीं, शगुफ्ता अली ने इस दौरान ये भी बताया कि शूटिंग सेट पर एक्टर्स की बीवियां मार पीट करती थी. उन्होंने कहा- 'सुनीता आहूजा को गोविंदा-करिश्मा के बारे में पता था, लेकिन उसने अपना ग्रेज दिखाया कि नहीं बोलीं कुछ. अगर जानती थीं और कुछ बोला नहीं तो उस औरत ने बहुत सहा है यार. वो बहुत समझदार हैं नहीं तो कोई भी सीन क्रिएट कर सकता था. नॉर्मली एक्टर्स की बीवियां सेट पर आकर मार पीट कर जाती थीं.
गोविंदा और करिश्मा की फिल्में
90 के दशक में गोविंदा और करिश्मा कपूर की जोड़ी पर्दे पर सुपरहिट थी. दोनों ने कूली नंबर 1, हीरो नंबर 1, खुद्दार, दुलारा, प्रेम शक्ति जैसे कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया. दोनों की जोड़ी को बड़े पर्दे में जितना प्यार मिलता उतना ही उनकी ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री और कथित अफेयर की चर्चाएं भी मीडिया में थीं. हालांकि दोनों ने हमेशा एक-दूसरे को अच्छा दोस्त और सह-कलाकार बताया, लेकिन फिल्मी गलियारों में उनके रिश्ते को लेकर कई तरह की अफवाहें थीं.
ये भी पढ़ें- अपरा मेहता संग भीड़ ने की धक्का-मुक्की, किसी ने लगाई जलती हुई सिगरेट तो किसी ने इधर-उधर छुआ, एक्ट्रेस ने सुनाया पुराना किस्सा