'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में जाने के लिए पैसे मिल रहे', आकांक्षा पुरी का बड़ा दावा, बोलीं- 'मुझसे भी कई पार्टियों ने संपर्क किया'
Akanksha Puri on CJP Protest: आकांक्षा पुरी ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. जी हां, उन्होंने बताया कि इन्फ्लुएंसर्स और एक्टर्स को छात्रों के प्रदर्शन और रैलियों में जाने के लिए मोटी रकम मिल रही है.
Akanksha Puri on CJP Protest: आकांक्षा पुरी ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. जी हां, उन्होंने बताया कि इन्फ्लुएंसर्स और एक्टर्स को छात्रों के प्रदर्शन और रैलियों में जाने के लिए मोटी रकम मिल रही है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/24/akanksha-puri-2026-07-24-10-50-25.jpg)
Akanksha Puri
Akanksha Puri on CJP Protest: मनोरंजन जगत की मशहूर एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने एक ऐसा दावा किया है, जिसने सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक नई बहस छेड़ दी है. 'बिग बॉस ओटीटी' और 'विघ्नहर्ता गणेश' जैसे पॉपुलर शोज का हिस्सा रह चुकीं आकांक्षा पुरी का कहना है कि इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों और कंटेंट क्रिएटर्स को मौजूदा विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लेने या उनके पक्ष-विपक्ष में सोशल मीडिया पर प्रचार करने के लिए पैसे ऑफर किए जा रहे हैं. हालांकि, उन्होंने किसी राजनीतिक दल या व्यक्ति का नाम नहीं लिया, लेकिन अब उनका ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है.
आकांक्षा का ये बयान ऐसे समय सामने आया है, जब देशभर में नीट पेपर लीक और अन्य परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार चर्चा में बना हुआ है. हाल के दिनों में कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स भी दावा कर चुके हैं कि उन्हें प्रदर्शन के खिलाफ वीडियो बनाने या किसी खास राजनीतिक नैरेटिव को बढ़ावा देने के लिए मोटी रकम का ऑफर मिला था.
इन्फ्लुएंसर के बाद, आकांक्षा पुरी ने भी उठाए सवाल
कुछ दिन पहले एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने वीडियो जारी कर दावा किया था कि उसे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ दो रील बनाने का ऑफर मिला था. इन्फ्लुएंसर के मुताबिक, इसके बदले उसे 40 हजार रुपये देने की बात कही गई थी. इस दावे ने सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचा दी थी. अब इसी कड़ी में आकांक्षा पुरी का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि कलाकारों और कंटेंट क्रिएटर्स को भी इस तरह के ऑफर मिल रहे हैं, लेकिन वो किसी भी कीमत पर ऐसी गतिविधियों का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं.
'लोग सही चीज का साथ दें'
समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान आकांक्षा पुरी ने कहा कि आज सबसे ज्यादा जरूरत इस बात की है कि लोग सच और सही का साथ दें, न कि किसी भी मुद्दे को कमाई का जरिया बना लें. उन्होंने कहा, "मैं बस यही चाहती हूं कि लोग सही चीज का साथ दें. इसे मार्केटिंग का जरिया न बनाएं. इससे पैसे न कमाएं और अपनी रोजी-रोटी पर लात न मारें. सही चीज का साथ दें, सही लोगों का साथ दें." आकांक्षा ने आगे कहा कि वो इससे ज्यादा खुलकर शायद नहीं बोल सकतीं, लेकिन इंडस्ट्री में लगभग सभी लोग इस तरह के ऑफर्स के बारे में जानते हैं.
'कई पार्टियां संपर्क कर रही हैं'
आकांक्षा पुरी ने दावा करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि जो लोग मेरे साथ हैं, चाहे वो एक्टर हों या कंटेंट क्रिएटर, वो सभी जानते हैं कि बहुत से लोग और कई पार्टियां हमसे संपर्क कर रही हैं ताकि इसे मार्केटिंग का हिस्सा बनाया जा सके. ताकि लोग चर्चा में आएं या किसी रैली में जाकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराएं." हालांकि, उन्होंने किसी पार्टी या संगठन का नाम नहीं लिया और न ही इस दावे के समर्थन में कोई सबूत सार्वजनिक किया.
'मैं इस कूड़े का हिस्सा नहीं बनना चाहती'
आकांक्षा ने साफ शब्दों में कहा कि वो ऐसे किसी अभियान का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं, जिसमें किसी सामाजिक या छात्र आंदोलन का इस्तेमाल प्रचार या राजनीतिक फायदे के लिए किया जाए. उन्होंने कहा, "मैं इस कूड़े का हिस्सा नहीं बनना चाहती. मैं सही चीज का सपोर्ट करना चाहती हूं. इसके लिए चाहे मैं वहां मौजूद रहूं या न रहूं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. जब भी किसी को जरूरत होती है, मैं उनके साथ होती हूं." उन्होंने आगे कहा कि छात्रों के साथ जो कुछ हुआ, उसे देखकर वह काफी दुखी हुईं. एक्ट्रेस ने कहा, "मुझे बहुत बुरा लगा क्योंकि वो भारत का भविष्य हैं. वो छात्र हैं. उनके साथ ऐसा होना और वो सारे सीन देखना बहुत परेशान करने वाला था. मैं चाहती हूं कि उनकी बात सुनी जाए. उन्हें समर्थन मिलना चाहिए."
ये भी पढ़ें: Jana Nayagan Box Office Collection: 'जन नायकन' ने की 40 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग, ब्लॉकबस्टर फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड