world-news

छात्रों के समर्थन में उतरे कप्तान शुभमन गिल, बोले - 'हमारी पीढ़ी को मिले हर मौका'

July 23, 2026

क्रिकेट

छात्रों के समर्थन में उतरे कप्तान शुभमन गिल, बोले - 'हमारी पीढ़ी को मिले हर मौका'

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jul 23, 2026, 09:34 PM IST

Shubman Gill on Student Protest: नीट परीक्षा लीक मामले को लेकर देशभर में छात्र और छात्र संगठन आंदोलन कर रहे हैं। दिल्ली के जंतर-मंतर में पिछले महीनेभर से शांतिपूर्ण आंदोलन चल रहा था। हालांकि, 21 जुलाई को संसद चलो मार्च के दौरान छिटपुट हिंसा की भी खबरें आईं।

Image

शुभमन गिल (फोटो साभार- BCCI)

Shubman Gill on Student Protest: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल छात्रों के समर्थन में खुलकर सामने आए हैं। गिल ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर युवाओं और शिक्षा को लेकर अपनी बात रखी। गिल ने लिखा, "एक युवा भारतीय के तौर पर मेरा मानना है कि हमारी पीढ़ी को सीखने, सपने देखने और उस भविष्य को बनाने का हर मौका मिलना चाहिए जिसकी हम सब उम्मीद करते हैं।" शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए गिल ने लिखा, "शिक्षा में हमारे देश का भविष्य बदलने की ताकत है। मैं उम्मीद करता हूं कि हम दया, आपसी सम्मान और हर छात्र के हित को ध्यान में रखकर आगे बढ़ें।"

शांतिपूर्ण आंदोलन के सपोर्ट में गिल

शुभमन गिल ने इसके आगे लिखा, "जो भी युवा अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से रखते हैं, उनके लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है।" आखिर में उन्होंने "For India's future" लिखकर तिरंगे का इमोजी भी लगाया। गौरतलब है कि शुभमन गिल के नेतृत्व में भारतीय टीम का हाल ही में इंग्लैंड में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली। इस सीरीज में भारत को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा है। बता दें कि नीट परीक्षा लीक मामले को लेकर देशभर में छात्र और छात्र संगठन आंदोलन कर रहे हैं। दिल्ली के जंतर-मंतर में पिछले महीनेभर से शांतिपूर्ण आंदोलन चल रहा था। हालांकि, 21 जुलाई को संसद चलो मार्च के दौरान छिटपुट हिंसा की भी खबरें आईं।

Gill

शुभमन गिल की इंस्टाग्राम स्टोरी (फोटो साभार- shubmangill)

सोनम वांगचुक भूख हड़ताल पर

नीट पेपर लीक मामले में जवाबदेही तय करने और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) भी प्रोटेस्ट कर रही है। छात्रों के मुद्दे को लेकर शिक्षाविद और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी भूख हड़ताल पर हैं। मेदांता अस्पताल में भर्ती वांगचुक के अनशन का आज 25वां दिन है। वहीं, विपक्षी दलों ने भी सीजेपी के चलो संसद प्रोटेस्ट के दौरान छात्रों पर हुई पुलिसिया कार्रवाई को लेकर सरकार को निशाने पर लिया और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की।

Aditya Sahu

आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket

End of Article