world-news

शुक्र है राम ने किसी अल्पसंख्यक को नहीं मारा वोटर लिस्ट गलती विवाद पर यूपी चीफ इलेक्शन ऑफिसर का जवाब

October 26, 2026

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद चुनाव में वोटर लिस्ट में कई जगह मतदाता या उसके पिता या फिर पते के नाम से जुड़ी गड़बड़ियों के कई मामले सामने आए . जिसके बाद चुनाव आयोग पर सवाल खड़े हो गए. इन गलतियों में भी जातिवादी होने के आरोप लगने लगे. सोशल मीडिया पर ये काफी वायरल भी हुई. वहीं अब उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) नवदीप रिनवा ने सफाई दी है.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) नवदीप रिनवा ने सोमवार (26 अक्टूबर) को इन गड़बड़ियों की जिम्मेदारी लेते हुए गलती स्वीकार की है. इसके साथ ही आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के उस सोशल मीडिया पोस्ट को रीपोस्ट जिसमें उन्होंने एक वोटर का वीडियो पोस्ट करते हुए सवाल उठाया था.

हालिया विधान परिषद के चुनाव की मतदाता सूची में एक अजीबोगरीब नाम राम ने शर्मा को मारा भी है। कंप्यूटर/सॉफ्टवेयर जातिवादी नहीं है। हमारे द्वारा गलती किया जाना स्वीकार है लेकिन हमारे सौभाग्य से गलती होते समय भी जाति का भेदभाव नहीं हुआ है। भगवान का यह भी शुक्र है की राम ने किसी अल्पसंख्यक को नहीं मारा है। नहीं तो जातिवादी होने के साथ-साथ सांप्रदायिक होने का इल्ज़ाम भी लगता।

— CEO Uttar Pradesh (@ceoup) October 25, 2026

‘शुक्र है राम ने किसी अल्पसंख्यक को नहीं मारा…’

नवदीप रिनवा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया जिसमें लिखा, ‘हालिया विधान परिषद के चुनाव की मतदाता सूची में एक अजीबोगरीब नाम ‘राम ने शर्मा को मारा’ भी है. कंप्यूटर/सॉफ्टवेयर जातिवादी नहीं है. हमारे द्वारा गलती किया जाना स्वीकार है लेकिन हमारे सौभाग्य से गलती होते समय भी जाति का भेदभाव नहीं हुआ है. भगवान का यह भी शुक्र है की राम ने किसी अल्पसंख्यक को नहीं मारा है. नहीं तो जातिवादी होने के साथ-साथ सांप्रदायिक होने का इल्ज़ाम भी लगता’.

चुनाव आयोग ने शेयर किया स्क्रीन शॉट

इसके साथ ही नवदीप रिनवा ने इलाहाबाद-झांसी स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए वोटर लिस्ट का स्क्रीन शॉट भी शेयर किया है, जिसमें पिता का नाम ‘राम ने शर्मा को मारा’ लिखा गया है.

‘इस हैंडल को कौन चला रहा है…’

वहीं इस सफाई को लेकर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने सवाल किया है कि इस हैंडल को कौन चला रहा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कहा ‘आखिर इस हैंडल को कौन चला रहा है. वैसे भी कोई खास विश्वसनीयता आप लोगों की बची नहीं है और जो थोड़ा बहुत भ्रम है – वो यह हैंडल अकेले निपटाए दे रहा है!’.

इस हैंडल को कौन चला रहा है @ceoup

वैसे भी कोई खास विश्वसनीयता आप लोगों की बच नहीं है

जो थोड़ा बहुत भ्रम है – वो यह हैंडल अकेले निपटाए दे रहा है!

— Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) October 26, 2026

मतदाता सूची में मिली गड़बड़ी

यह एक मामला नहीं है. इससे पहले भी वोटर लिस्ट में इस तरह की गलतियां सोशल मीडिया पर चर्चा की वजह बनी हैं. राम ने यादव को मारा, पिता: मूर्ख चंद यादव. राम ने शर्मा को मारा, पिता: बी.कॉम. इन नामों को लेकर काफी सवाल खड़े किए गए. इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में ये गड़बड़ियां पाई गई थीं. इन गड़बड़ियों को देखते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) नवदीप रिनवा ने स्पष्टीकरण जारी किया है.

जूही उरूषा खान

जूही उरूषा खान

जूही उरूषा खान पिछले 12 साल से पत्रकारिता से जुड़ी हुई हैं. भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से फिल्म जर्नलिज्म की पढ़ाई की. इसके बाद दिल्ली आकर BAG में एंटरटेनमेंट बीट पर इंटर्नशिप की. बाद में CNEB न्यूज चैनल में एंटरटेनमेंट बीट में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया, साथ ही प्रोग्रामिंग को भी देखा.<p></p>CNEB के बाद VOICE OF INDIA में  एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर काम करना शुरू किया. यहां से फिर जनसंदेश न्यूज चैनल के साथ जुड़ीं और प्रोग्रामिंग में काम किया. इसके बाद 4 REAL NEWS चैनल में करीब चार साल न्यूज के साथ ही प्रोग्रामिंग और धार्मिक शोज पर काम किया.<p></p>यहां से राज्यसभा टीवी का रुख किया और प्रोग्रामिंग में काम किया. इसके साथ ही एंकरिंग करना भी शुरू की. इसके बाद सूर्या समाचार में प्रोग्रामिंग में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर प्रोड्यूसर काम किया.<p></p>जी बिहार झारखंड में भी काम करने का अनुभव है. फिलहाल टीवी9 भारतवर्ष से जुड़ी हुई हैं.

Read More

google button