world-news

श्रेयस अय्यर बोले- ‘हमारी टीम में सब मैच विनर है’ , आपने आज इसका उदाहरण ​देखा

October 24, 2026

Cricket-Updates:  भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी-20 मुकाबले में 4 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। क्राइस्टचर्च में शनिवार को खेले गए मैच में भारत ने 181 रन का लक्ष्य 19.5 ओवर में हासिल किया। तिलक वर्मा ने नाबाद 51 रन बनाए, जबकि नीतीश कुमार रेड्डी ने भी अहम योगदान दिया।

पढ़ें :- IND vs NZ 2nd T20I : तिलक-नीतीश की जोड़ी ने न्यूजीलैंड के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबले में भारत चार विकेट से जीता

‘हमारी टीम में हर कोई मैच विनर’

मैच के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम के प्रदर्शन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि “मुझे लगता है कि हमारी टीम में हर कोई मैच विनर है और आज हमने इसका एग्जांपल देखा।” उन्होंने आगे कहा- “सच कहूं तो जब हमने विकेट खोए, खासकर लगातार विकेट, तो हमें लगा कि गेम हमसे दूर जा रहा है, लेकिन तिलक वर्मा और नीतीश रेड्डी ने दबाव में शानदार खेल दिखाया। नमन धीर के योगदान ने भी टीम को जीत के करीब पहुंचाने में मदद की।

नमन धीर की बल्लेबाजी और फील्डिंग के मुरीद हुए कप्तान

अय्यर ने नमन धीर की ऑलराउंड क्षमता की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि नमन बल्लेबाजी और गेंदबाजी के साथ फील्डिंग में भी टीम के लिए उपयोगी खिलाड़ी हैं। कप्तान के मुताबिक ऐसे खिलाड़ी टीम को मजबूती देते हैं।

पढ़ें :- IND vs WI 2nd T20I : आज रांची में भारत और वेस्टइंडीज होंगे आमने-सामने, इस वेन्यू पर टीम इंडिया रिकॉर्ड शानदार

स्पिनर्स के खिलाफ धीमी बल्लेबाजी का मलाल

अय्यर ने माना कि भारत ने पारी की शुरुआत में कई डॉट बॉल खेलीं, जिससे रन बनाने का दबाव बढ़ गया। न्यूजीलैंड के स्पिनर मिचेल सेंटनर और माइकल ब्रेसवेल ने बीच के ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की और बल्लेबाजों के लिए बड़े शॉट लगाना मुश्किल कर दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय बल्लेबाज अगर गैप में शॉट खेलकर सिंगल-डबल लेते और बाउंड्री तलाशते, तो रन गति बेहतर रह सकती थी। हालांकि अय्यर ने भरोसा जताया कि टीम अगले मैच में बेहतर प्रदर्शन करेगी।

‘अभी काम आधा ही हुआ है’

सीरीज में लगातार दूसरी जीत के बावजूद अय्यर ने कहा कि टीम का काम अभी पूरा नहीं हुआ है। भारत पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है, लेकिन कप्तान का जोर आगे भी इसी लय को बनाए रखने पर है।

पढ़ें :- ICC T20 Ranking Update : वेस्ट इंडीज के खिलाफ शतक बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने लगाई लंबी छलांग, टॉप-10 में हुई एंट्री