world-news

BMW और Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, कीमत से लेकर फीचर्स तक सबकुछ जानें यहां! | IBC24

October 24, 2026

नई दिल्ली: New Audi Q3 Delivery Start: जर्मन लग्जरी कार कंपनी Audi ने भारत में अपनी नई जनरेशन Q3 SUV की डिलीवरी शुरू कर दी है। कंपनी ने इसे 16 अक्टूबर 2026 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। अब ग्राहकों को यह SUV मिलने लगी है। पहली ग्राहक डिलीवरी की जानकारी Audi Ahmedabad ने साझा की, जिसमें Glacier White Metallic रंग की कार दिखाई गई। नई Audi Q3 को Nova और Zenith नाम के दो वेरिएंट में पेश किया गया है। Nova की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 51.99 लाख रुपये और Zenith की कीमत 55.99 लाख रुपये है। इसे महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित प्लांट में असेंबल किया जा रहा है।

नया डिजाइन और शानदार लुक

नई Audi Q3 का डिजाइन पहले से ज्यादा आधुनिक और आकर्षक बनाया गया है। इसके फ्रंट में स्प्लिट-स्टाइल LED हेडलैंप, LED DRLs और Digital Matrix LED हेडलाइट्स मिलती हैं। इसके अलावा बड़ी हनीकॉम्ब-पैटर्न ग्रिल और 18 इंच के अलॉय व्हील SUV को प्रीमियम लुक देते हैं। पीछे की तरफ स्प्लिट LED टेललैंप, पतली लाइट बार और रोशन होने वाला Audi लोगो दिया गया है। कार की लंबाई 4,531mm और व्हीलबेस 2,681mm है। इसमें 488 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।

डिजिटल केबिन और प्रीमियम फीचर्स

नई Q3 का इंटीरियर भी पहले से ज्यादा आधुनिक है। इसमें 12.8 इंच की टचस्क्रीन और 11.9 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, तीन-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, एम्बिएंट लाइटिंग और पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर्स मिलते हैं। कार में 12-स्पीकर Sonos साउंड सिस्टम भी दिया गया है। Zenith वेरिएंट में कलर हेड-अप डिस्प्ले मिलता है, जो ड्राइविंग के दौरान जरूरी जानकारी दिखाता है।

दमदार इंजन और Quattro AWD सिस्टम

Audi Q3 में 2.0 लीटर का चार-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है। यह 204hp की पावर और 320Nm का टॉर्क पैदा करता है। इंजन को 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। दोनों वेरिएंट में Quattro ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम स्टैंडर्ड मिलता है। कंपनी के मुताबिक, यह SUV 7.1 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 229 किमी प्रति घंटा है।

BMW X1 और Mercedes-Benz GLA से मुकाबला

भारतीय बाजार में नई Audi Q3 का मुकाबला BMW X1 और Mercedes-Benz GLA जैसी लग्जरी SUVs से होगा। आकर्षक डिजाइन, डिजिटल केबिन, दमदार इंजन और Quattro AWD इसकी प्रमुख खूबियां हैं। 51.99 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत के साथ यह उन ग्राहकों के लिए विकल्प है, जो प्रीमियम SUV खरीदना चाहते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

  • दिवाली से पहले इस तारीख से Flipkart में ऑफर्स का खजाना, TV-लैपटॉप समेत इन चीजों पर मिलेगा ताबड़तोड़ डिस्काउंट 
  • ‘मेरी हत्या कराना चाहते थे अखिलेश यादव’, भाजपा के इस पूर्व दिग्गज विधायक ने सपा प्रमुख पर लगाए गंभीर आरोप 
  • आखिर कहां से लाए गए थे टाइगर श्रॉफ पर हमले के लिए हथियार? पुलिस ने खंगाली कुंडली, जानिए कहां से जुड़े MP से तार