world-news

टाइगर श्रॉफ नहीं, सलमान खान को मारने आए थे लॉरेंस गैंग के शूटर्स, फिर इस वजह से बदला प्लान

October 21, 2026

Salman Khan Real Target: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर 18 अक्टूबर को जानलेवा हमला हुआ था. इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी. वहीं, इस मामले में पुलिस ने राजस्थान के कोटा से तीन आरोपियों को पकड़ा है. वहीं, अब पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है. शूटर्स ने बताया कि असल में टाइगर श्रॉफ उनके निशाने पर नहीं थे और उनके असली टारगेट सलमान खान थे. तो फिर क्या हुआ, उनका प्लान कैसे बदला, चलिए जानते हैं पूरा मामला.

सलमान खान थे शूटर्स के असली टारगेट

दरअसल, हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक लॉरेंस गैंगे के शूटर्स असल में सलमान खान को अपना टारगेट बनाने आए थे. वहीं, टाइगर श्रॉफ उनके दूसरे ऑप्शन थे.  सूत्रों के मुताबिक, जिन दो शूटर्स ने टाइगर पर गोली चलाई उन दोनों ने इससे पहले बांद्रा (वेस्ट) के बैंडस्टैंड इलाके में सलमान खान के घर की रेकी की थी. लेकिन भाईजान के घर के बाहर कड़ी सुरक्षा होने की वजह से वो अपने हमले को अंजाम नहीं दे पाए. 

शूटर्स के लिए टाइगर थे 'ईजी टारगेट'

सलमान खान के घर के बाहर कड़ी सुरक्षा होने की वजह से ही शूटर्स ने अपना टारगेट बदला. दरअलल, टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाना उनके लिए ईजी टारगेट था, जिस वजह से उन्होंने अपना प्लान बदला. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गैंग को एक्टर के फैंस की सोशल मीडिया पोस्ट से पता चला कि टाइगर श्रॉफ हर संडे को फुटबॉल खेलते हैं और बिना किसी सुरक्षा के जाते हैं. ऐसे में शूटर्स ने हमले के लिए ये दिन चुना. 

ये भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ केस के बाद पहली बार स्पॉट हुए सलमान खान, हाई सीक्योरिटी के बीच आए नजर; वीडियो वायरल

आज कोर्ट में पेश होंगे शूटर्स

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस (Tiger Shroff Firing Case) से जुड़े अपडेट की बात करे तो पुलिस ने कोटा से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था. जिन्हें 20 अक्टूबर को मुंबई लाया गया. वहीं, आज यानि 21 अक्टूबर को इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा. दूसरी और पुलिस ने हरियाणा से चौथे आरोपी को भी पकड़ा है, जिसने इन दिनों की लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित से बातचीत करवाई थी. फिलहाल ये अनिल पंडित ही इस हमले का मास्टर माइंड बताया जा रहा है.

हमले के बाद स्पॉट हुए थे सलमान खान

वहीं, टाइगर पर हुए हमले के एक दिन बाद 20 अक्टूबर को सलमान खान को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. भाईजान ने किसी प्रोजेक्ट के संबंध में मुंबई से बाहर जा रहे थे. इस दौरान उनके आसपास बड़ी मात्रा में सिक्योरिटी गार्ड्स नजर आए. वहीं, कुछ ने बड़ी-बड़ी बंदूके पकड़ी हुई थी. इससे पहले बिग बॉस 20 के विकेंड का वार में सलमान ने बताया था कि वो वर्क कमिटमेंट के चलते अगले हफ्ते बिग बॉस को होस्ट नहीं कर पाएंगे. ऐसे में माना जा रहा है कि वो फिल्म की शूटिंग के लिए बाहर गए हैं.

सलमान खान और बिश्नोई गैंग विवाद

बता दें, सलमान खान लंबे समय से बिश्नोई गैंग के निशाने पर हैं. एक्टर के घर के बाहर भी गोलियां चल चुकी हैं और उन्हें कई बार धमकियां मिली है. दरअसल,इस विवाद की जड़ 1998 में जोधपुर में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान द्वारा कथित तौर पर एक काले हिरण (ब्लैकबक) का शिकार करना है. राजस्थान के बिश्नोई समुदाय के लिए ये घटना बेहद अपमानजनक और पवित्रता के खिलाफ थी, क्योंकि वे काले हिरण को बहुत पवित्र मानते हैं. वहीं, बिश्नोई गैंग चाहती है कि सलमान खान उनसे माफी मांगे, जिस वजब से वो एक्टर और उनसे जुड़े लोगों पर हमले करने का दावा कर रही है.

ये भी पढ़ें- Tiger Shroff Firing Case: 34 हजार में तैयार हुए आरोपी, नौकरी का लालच, जानें केस में अब तक क्या-क्या हुआ?