world-news

भाजपा विधायक के बेटे का निधन, कई दिनों से थे बीमार, पार्टी और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर | IBC24

October 20, 2026

भिंड: मध्यप्रदेश के भिंड के राजनीतिक गलियारों से दुखद खबर सामने आई है, बीजेपी विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के बेटे पुष्पेंद्र सिंह का निधन (Pushpendra Singh Kushwaha Death) हो गया। पुष्पेंद्र सिंह कई दिनों से बीमार थे और दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती थे। विधायक के बेटे के निधन से भाजपा पार्टी में शोक की लहर है। उनके निधन पर CM डॉ मोहन यादव समेत बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दुख जताया है।

दिल्ली के अस्पताल में ली अंतिम सांस

जानकारी के अनुसार पुष्पेंद्र सिंह पिछले कई दिनों से दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज में उन्हें वेटिलेटर पर रखा गया था। वहीं आज 35 साल के पुष्पेंद्र ने सुबह अस्पताल में दम तोड़ दिया। उनका एक 6 साल का मासूम बेटा है।

CM डॉ मोहन यादव ने जताया शोक

उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकॉउंट पर पोस्ट शेयर कर लिखा- भिंड विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह के सुपुत्र पुष्पेंद्र सिंह कुशवाह के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। यह पीड़ा असहनीय है। अपार दुःख की इस घड़ी में मेरी शोक संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

भिंड विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह जी के सुपुत्र श्री पुष्पेंद्र सिंह कुशवाह जी के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। यह पीड़ा असहनीय है। अपार दुःख की इस घड़ी में मेरी शोक संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति!

— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) October 20, 2026

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जताया शोक

बीजेपी विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के बेटे के निधन पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक जताया है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकॉउंट पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि - भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के सुपुत्र पुष्पेंद्र सिंह कुशवाह के असमय निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। युवा पुत्र का इस तरह चले जाना घर-आँगन को सूना कर जाता है। परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ता है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएँ नरेंद्र और उनके परिवार के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति।

भिंड विधायक श्री नरेंद्र सिंह कुशवाह जी के सुपुत्र श्री पुष्पेंद्र सिंह कुशवाह जी के असमय निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।

युवा पुत्र का इस तरह चले जाना घर-आँगन को सूना कर जाता है। परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ता है।

शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएँ नरेंद्र जी और उनके परिवार के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति।

— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) October 20, 2026

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश के पीडब्लूडी मिनिस्टर राकेश सिंह सहित अनेक नेताओं ने विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह को पुत्र शोक पर दुख जताया है।

इन्हें भी पढ़ें -

  • ब्लॉगर रीना और 75 साल के रामसुगर की शादी में आया नया ट्विस्ट, जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
  • छत्तीसगढ़ के राशनकार्डधारियों के लिए बड़ी खबर, इन लोगों को नहीं मिलेगा राशन, कटेंगे नाम, पढ़ें पूरी खबर
  • छत्तीसगढ़ सरकार ने बढ़ा दी दिवाली की छुट्टी, अब इतने दिन तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, देखिए पूरी डिटेल
  • टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले शूटर्स गिरफ्तार, जानें कौन है तीनों आरोपी और कैसे दिया वारदात को अंजाम?
  • मैगी खाने से नहीं, ऐसे हुई थी 5 लोगों की रहस्यमयी मौत…हो गया खुलासा!