Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर: बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड के पीड़ित राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने अपने बेटे की हत्या के मामले में सोनम रघुवंशी और उसके दोस्तों को फांसी की सजा देने की मांग की है। उन्होंने मेरठ के चर्चित 'ब्लू ड्रम' हत्याकांड में सुनाई गई मौत की सजा का हवाला देते हुए कहा कि राजा के मामले में भी जल्द फैसला होना चाहिए।
सबसे तेज ख़बरें पाने के लिए Follow करें IBC24 News का व्हाट्सएप्प चैनल
उमा रघुवंशी ने कहा कि जिस तरह मेरठ हत्याकांड में मुस्कान और उसके साथी को मौत की सजा सुनाई गई है, उसी तरह सोनम और उसके साथियों को भी फांसी दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह भी साहिल की मां की तरह अपने बेटे के लिए न्याय का इंतजार कर रही हैं।
हत्या की साजिश रचने वालों को भी मिले सजा
Raja Raghuvanshi Murder Case: उमा रघुवंशी ने सोनम समेत पांच अन्य आरोपियों के लिए भी फांसी की मांग की। उनका आरोप है कि सोनम ने बड़ी साजिश रची और इस मामले में हत्या को अंजाम देने वालों के साथ-साथ मदद करने वालों को भी कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपियों को फांसी की सजा नहीं मिलेगी, उन्हें शांति नहीं मिलेगी। उमा ने सरकार से अपील की कि राजा रघुवंशी हत्याकांड में भी मेरठ ब्लू ड्रम मामले की तरह फैसला सुनाया जाए।
#WATCH | Indore, Madhya Pradesh: Uma Raghuvanshi, mother of Raja Raghuvanshi, has demanded the death penalty for Sonam Raghuvanshi and her co-accused, citing the capital punishment recently handed down in the 'Meerut Blue Drum' murder case. (15.10)
She stated, "Just as Muskan and her accomplice were sentenced to death in the 'Meerut Blue Drum' murder case, I want Sonam and her accomplice to be given the death penalty as well, and for the verdict to be delivered as soon as possible. Much like Sahil’s mother, who received justice, I too am waiting for justice to be served. I demand the death penalty for Sonam and the five other accused; Sonam orchestrated a major conspiracy, and I seek capital punishment for both those who carried out the killing and those who assisted them. Only then will I find peace. My only request to the government is that the same verdict delivered in the 'Meerut Blue Drum' murder case be applied to Raja’s case."
— ANI (@ANI) October 16, 2026
मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा
मेरठ के चर्चित ब्लू ड्रम हत्याकांड में आज मुस्कान और साहिल की सजा पर फैसला आ गया है। जिला और सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्रा ने दोनों दोषियों- मुस्कान और साहिल शुक्ला को फांसी की सजा सुनाई है। सजा सुनाए जाने के दौरान दोनों आरोपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जेल से जुड़े थे, जबकि कोर्ट रूम में मृतक सौरभ राजपूत की मां रेनू राजपूत और उनके भाई मौजूद रहे। सबसे खास बात यह रही कि सजा सुनाए जाने से ठीक पहले सुबह के वक्त मुस्कान के माता-पिता ने अदालत में लिखित रूप में दिया कि यदि उनकी बेटी को फांसी भी दी जाती है, तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी। साथ ही, परिवार ने सौरभ को एक बहुत ही अच्छा लड़का बताया।नक्शे देखें
अदालत ने दोनों ही आरोपियों को जघन्य अपराधी माना है और इसी वजह से उन्हें फांसी की सजा। इसके साथ ही कोर्ट ने दोनों पर 50 हजार और 20 हजार का जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट ने सजा का ऐलान करने के दौरान महाभारत का वर्णन देते हुए कहा कि अपराधी को अपराध की सजा देना भी धर्म का काम है। अपराध के अनुरूप सजा मिलनी चाहिए।
कोर्ट ने 30 सितंबर को दोनों को ठहराया था दोषी
Raja Raghuvanshi Murder Case: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इस चर्चित हत्याकांड में कोर्ट ने आरोपी मुस्कान रस्तोगी और उसके बॉयफ्रेंड साहिल को 30 सितंबर को दोषी ठहराया था। जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा ने यह फैसला सुनाया था। वहीं सजा को लेकर 14 अक्टूबर की तारीख तय की गई थी। बता दें कि सौरभ राजपूत हत्याकांड में जुलाई 2025 में ट्रायल शुरू हुआ था। इस दौरान लगभग 13 महीनों तक चली कोर्ट बहस में 126 तारीखों के दौरान 22 से ज्यादा गवाहों के बयान दर्ज किए गए।
मृतक सौरभ के परिवार ने कोर्ट से की थी फांसी की मांग
मृतक सौरभ राजपूत के परिवार ने कोर्ट से दोनों आरोपियों को फांसी की सजा देने की गुहार लगाई थी। मृतक सौरभ राजपूत के भाई राहुल का कहना था कि हम शुरू से यही उम्मीद लगाए हुए थे कि हमें इंसाफ मिलेगा। हमने शुरू से एक ही मांग रखी है कि जो उन्होंने हमारे भाई के साथ किया, वो उनके साथ हो।
नीले ड्रम हत्याकांड की चर्चा हुई हुई थी पूरे देश में
Raja Raghuvanshi Murder Case: सौरभ राजपूत हत्याकांड नीले ड्रम की वजह से पूरे देश में चर्चा का विषय बना था। सौरभ की लाश उसके ही घर में एक नीले ड्रम के अंदर मिली थी। पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल पर सौरभ की हत्या कर उसके शव को नीले ड्रम में भरने का आरोप है। पिछले साल 19 मार्च को पुलिस ने मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
इन्हें भी पढ़ें:
छत्तीसगढ़ में दिवाली से पहले खुला नौकरियों का पिटारा, 426 पदों पर आज होगी भर्ती, 30 हजार रुपए मिलेगी
दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च को लेकर जारी हुई ट्रैफिक एडवाइजरी, देख लें कहां-कहां लग सकता है जाम
पाकिस्तान से जुड़े जासूसी मामले में आंध्र प्रदेश पुलिस ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया
कॉजपा को आजाद मैदान में ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली आयोजित करने की अनुमति मिली
यमन के अदन में सरकारी महल के पास कम से कम छह धमाके, प्रत्यक्षदर्शियों ने दी जानकारी