DC On OTT: वामिका गब्बी और लोकेश कनगराज की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'डीसी' अब हिंदी में भी रिलीज हो गई है. फिल्म को SonyLIV पर देख सकते हैं.
Written By : दीक्षा शर्मा | Updated at : 16 Oct 2026 09:00 AM (IST)
DC Hindi Version
Source : wamika gabbi instagram
वामिका गब्बी और लोकेश कनगराज की फिल्म 'डीसी' को दर्शकों ने काफी पसंद किया. रोमांस और एडवेंचर से भरपूर ये फिल्म 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की. सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद फिल्म तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में OTT प्लेटफॉर्म Sun NXT पर रिलीज हुई. हालांकि, दर्शक इसके हिंदी वर्जन का इंतजार कर रहे थे, जो अब पूरा हो गया है.
ब्लॉकबस्टर फिल्म 'डीसी' अब हिंदी में भी स्ट्रीम हो रही है. अरुण मथेश्वरन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को आप हिंदी में SonyLIV पर देख सकते हैं.
Sun NXT पर भी उपलब्ध है फिल्म
'डीसी' पहले से ही Sun NXT पर उपलब्ध है. हालांकि, यहां फिल्म का हिंदी वर्जन मौजूद नहीं था. ऐसे में हिंदी भाषी दर्शक इसे अपनी भाषा में देखने का इंतजार कर रहे थे. अब SonyLIV ने फिल्म का हिंदी वर्जन भी उपलब्ध करा दिया है. नॉर्थ इंडिया के दर्शक भी अब घर बैठे इस फिल्म का आनंद ले सकते हैं.
Tamil film #DC (2026) by @ArunMatheswaran, now streaming on @SonyLIV. Ft. @Dir_Lokesh @iWamiqaGabbi #SanjanaKrishnamoorthy & #ThalaivasalVijay. @anirudhofficial @isanjkayy @mukesh_DOP @editor_prasanna @skannanartdir @PC_stunts @kabilanchelliah @kuchirayar73 @sunpictures @Dharma_Distr @DharmaMovies
— CinemaRare (@CinemaRareIN) October 15, 2026
'डीसी' ने कमाए इतने करोड़ रुपये
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 'डीसी' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है. फिल्म ने दुनियाभर में 102.70 करोड़ रुपये की कमाई की. संजना कृष्णमूर्ति भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. इस एक्शन ड्रामा को अरुण मथेश्वरन ने डायरेक्ट किया है, जबकि सन पिक्चर्स ने इसे प्रोड्यूस किया है. वहीं, फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है.
ये हैं वामिका गब्बी की अपकमिंग फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो वामिका गब्बी इन दिनों फिल्म 'प्रहार' को लेकर चर्चा में हैं. ये फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. उज्ज्वल निकम की बायोपिक पर आधारित इस फिल्म में राजकुमार राव भी लीड रोल में हैं. वामिका जल्द ही फिल्म 'दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग' में नजर आएंगी. इस फिल्म में वो जया बच्चन और सिद्धांत चतुर्वेदी जैसे कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी.
वामिका गब्बी की ये फिल्में भी कतार में
वामिका गब्बी के पास फिल्म 'टिकी टाका' भी है. इस फिल्म के जरिए वो मलयालम सिनेमा में वापसी कर रही हैं. इसके अलावा, वो धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'कुकू की कुंडली' में भी नजर आएंगी. इस फिल्म में भुवन बाम उनके साथ मुख्य भूमिका में हैं. वामिका की अपकमिंग फिल्मों में 'G2' भी शामिल है. इस फिल्म में वो अदिवि शेष और इमरान हाशमी के साथ नजर आएंगी. ये एक स्पाई एक्शन थ्रिलर तेलुगु फिल्म है, जिसमें एक्ट्रेस दमदार एक्शन करती दिखाई देंगी.
और पढ़ें

दीक्षा शर्मा ABP LIVE की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर कंसलटेंट कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और मनोरंजन पत्रकारिता में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है. इससे पहले वो ज़ी मीडिया और न्यूजबाइट्स हिंदी में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. दीक्षा शर्मा ने सिंघानिया यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद उन्होंने सुभारती यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है.
Read More
Published at : 16 Oct 2026 08:56 AM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola