world-news

How To Make Dhoop: पूजा के फूल ना फेंकें! घर पर बनाएं खुशबूदार धूप, मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने बताया तरीका

October 16, 2026

How To Make Dhoop: दिवाली पर पूजा में चढ़े फूलों को फेंकने के बजाय उनसे घर पर ही खुशबूदार धूप के कोन बना सकते हैं. मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने गुलाब की सूखी पंखुड़ियों, हवन सामग्री, कपूर और देसी घी की मदद से धूप बनाने का आसान DIY तरीका बताया है. जानें धूप बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत होगी, इसे बनाने के आसान स्टेप्स और त्योहारों के मौसम में पूजा के फूलों का दोबारा इस्तेमाल करने का ये खास तरीका.

X

घर पर धूप बनाने के लिए फूलों की पंखुड़ियों में हवन सामग्री मिलाई जाती है. (Photo: ITG)

घर पर धूप बनाने के लिए फूलों की पंखुड़ियों में हवन सामग्री मिलाई जाती है. (Photo: ITG)

How To Make Dhoop: त्योहारों का मौसम आते ही घरों में पूजा-पाठ की रौनक बढ़ जाती है. नवरात्रि से लेकर दिवाली तक मंदिर में फूल चढ़ाए जाते हैं और भगवान का शृंगार किया जाता है. पूजा में धूपबत्ती-अगरबत्ती भी खूब जलाई जाती हैं, जो लोग अक्सर बाजार से खरीदकर लाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पूजा के बाद जो फूल अक्सर सूखकर कूड़े में चले जाते हैं उनसे आप धूपबत्ती बना सकते हैं. जी हां, अगर आप भी सूखे फूलों को कूड़े में डाल देते हैं, तो अब ऐसा करने की जरूरत नहीं है.

इन फूलों से आप घर पर ही खुशबूदार धूप बना सकते हैं. खास बात ये है कि इसके लिए आपको बाजार से कोई महंगी चीज भी नहीं खरीदनी पड़ेगी. मशहूर मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने पूजा में चढ़े फूलों से घर पर धूप बनाने का आसान तरीका बताया है. आइए जानते हैं कि त्योहारों के सीजन में आप कैसे घर पर ही बेकार समझे जाने वाले फूलों को खुशबूदार धूपबत्ती में बदलकर अपने घर को महका सकते हैं.

पूजा के फूलों से घर पर बनाएं धूप
त्योहारों पर घर की साफ-सफाई और सजावट के साथ पूजा की तैयारियां भी खूब होती हैं. ऐसे में पूजा में चढ़े फूलों का दोबारा इस्तेमाल करना एक अच्छा तरीका हो सकता है. इन फूलों की पंखुड़ियों से आप घर पर धूप के कोन तैयार कर सकते हैं. इसके लिए गुलाब की पंखुड़ियों का इस्तेमाल किया जा सकता है. इन्हें सुखाकर कुछ दूसरी चीजों के साथ मिलाना होता है, जिससे धूप का मिश्रण तैयार हो जाता है.

धूप बनाने के लिए किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर पर पूजा के फूलों से धूप बनाने के लिए आपको इन चीजों की जरूरत होगी:

  • सूखे गुलाब की पंखुड़ियां
  • थोड़ी-सी हवन सामग्री
  • थोड़ा कपूर
  • देसी घी

कैसे बनाएं फूलों से धूप के कोन?

सम्बंधित ख़बरें

1. सबसे पहले पूजा में चढ़े गुलाब के फूलों की पंखुड़ियां अलग कर लें. इन्हें अच्छी तरह सुखाना जरूरी है. आप पंखुड़ियों को धूप में रखकर सुखा सकते हैं. अगर जल्दी है, तो किसी पैन में धीमी आंच पर इन्हें भूनकर भी सुखाया जा सकता है. ध्यान रखें कि पंखुड़ियां जलें नहीं.

2. जब पंखुड़ियां अच्छी तरह सूख जाएं, तो इन्हें मिक्सी में डालें. इसमें थोड़ी-सी हवन सामग्री मिलाकर बारीक पाउडर बना लें. अब इस पाउडर को छन्नी से छान लें, ताकि इसमें फूलों के मोटे टुकड़े न रहें.

3. अब तैयार पाउडर में थोड़ा कपूर और देसी घी मिलाएं. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर गूंथ लें, ताकि मिश्रण आटे की तरह एक जगह इकट्ठा हो जाए और उसे आसानी से शेप दी जा सके.

4. तैयार मिश्रण को हाथों से कोन की शेप दें. इस तरह आपके घर पर ही फूलों से बने धूप के कोन तैयार हो जाएंगे. इन्हें इस्तेमाल करने से पहले अच्छी तरह सूखने दें, ताकि ये ठीक से जल सकें.

दिवाली पर ऐसे करें इस्तेमाल
दिवाली पर पूजा के दौरान और घर में खुशबू के लिए धूप का इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में घर पर बने ये धूप के कोन काम आ सकते हैं. पूजा में चढ़े फूलों का दोबारा इस्तेमाल करने से उनकी बर्बादी भी कम होगी और आपको घर पर धूप बनाने का एक आसान तरीका भी मिल जाएगा. हालांकि, धूप जलाते समय कमरे में वेंटिलेशन रखें. इसे पर्दों, कागज और दूसरी चीजों से दूर रखें और जलती हुई धूप को कभी अकेला न छोड़ें.

---- समाप्त ----

Live TV

aaj tak epaper in hindi