world-news

अमेरिका छोड़ो, दिल्ली की इस चीज पर दिल हार बैठी विदेशी महिला, कहा- 'यही तो असली भारत है!'

October 15, 2026

अमेरिका छोड़ो, दिल्ली की इस चीज पर दिल हार बैठी विदेशी महिला, कहा- ‘यही तो असली भारत है!’

ब्लिंकइट के दौर में विदेशी महिला को भाया ‘नुक्कड़ वाला सुकून’Image Credit source: Instagram/@kristenfischer3

आपने अक्सर लोगों को अमेरिका-लंदन की चमक-धमक और वहां की लाइफस्टाइल की तारीफ करते सुना होगा. लेकिन जरा सोचिए, जब कोई अमेरिकी महिला दिल्ली की गलियों में घूमकर यहां की आम किराना दुकान की मुरीद हो जाए, तो क्या कहेंगे? इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दिल्ली में रहने वाली अमेरिकी कंटेंट क्रिएटर क्रिस्टन फिशर (Kristen Fisher) ने भारत के लोकल किराना स्टोर्स को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है, जो हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा कर देगा.

क्विक कॉमर्स जैसे ब्लिंकइट या इंस्टामार्ट के इस दौर में जहां हम मिनटों में सामान मंगाने के आदी हो चुके हैं, वहीं एक विदेशी महिला का नुक्कड़ की दुकान से दूध खरीदने के अनुभव पर दिल हार बैठना वाकई दिलचस्प है. आइए जानते हैं पूरी कहानी.

अमेरिका की भागदौड़ vs दिल्ली की सुकूनभरी जिंदगी

वायरल हो रहे इस वीडियो में अमेरिकी क्रिएटर क्रिस्टन फिशर ने बताया कि उनके घर से महज एक मिनट की पैदल दूरी पर एक छोटी सी किराना दुकान है. वह सुबह टहलते हुए वहां जाती हैं, दूध खरीदती हैं, कैश में पेमेंट करती हैं और हंसते-खेलते वापस घर लौट आती हैं.

उन्होंने वीडियो में कहा, भारत के बारे में मुझे सबसे अच्छी बात यह लगती है कि यहां हर कोने पर छोटी-छोटी दुकानें हैं. जरूरत का हर सामान कुछ ही कदमों की दूरी पर मिल जाता है. यह कितना तेज और सुविधाजनक है. उन्होंने इन लोकल स्टोर्स को भारत के कामकाज की रीढ़ और देश की शान बताया है.

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

क्रिस्टन का यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स के बीच कमेंट्स की बाढ़ आ गई. लोगों ने भारत और अमेरिका की लाइफस्टाइल की तुलना करते हुए मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं. एक यूजर ने लिखा, हम भारतीय अक्सर उन छोटी-सी चीजों की कद्र करना भूल जाते हैं जो हमें आसानी से मिल जाती हैं. अमेरिका में तो बिना कार के आप कहीं जा ही नहीं सकते, वहां छोटी-छोटी चीजों के लिए मीलों ड्राइव करना पड़ता है.

दूसरे यूजर ने लिखा, अजीब विडंबना है कि एक अमेरिकी महिला भारत की छोटी दुकान पर खरीदारी कर रही है, और हम NRI लोग अमेरिका जाकर ‘कॉस्टको’ जैसे बड़े मॉल में धक्के खाते हैं. एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा, सही बात है, ब्लिंकइट और इंस्टामार्ट ने हमारा घर से बाहर निकलना और पैदल चलना बिल्कुल बंद करवा दिया है.

यहां देखिए वायरल वीडियो

अभिषेक राय

अभिषेक राय

अभिषेक राय TV9 भारतवर्ष के डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं और ट्रेंडिंग टीम को लीड कर रहे हैं. पत्रकारिता में उन्हें 15 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान उन्होंने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों में काम किया है. उनके करियर की शुरुआत 2009 में भोपाल के पीपुल्स समाचार से हुई थी, जहां उन्होंने प्रिंट मीडिया की बारीकियां सीखीं. इसके बाद वे लंबे समय तक दैनिक भास्कर ग्रुप से जुड़े रहे. यहां उन्होंने अखबार और वेबसाइट दोनों पर अहम जिम्मेदारियां निभाईं, जिससे उन्हें पुराने और नए दोनों तरह के मीडिया का अच्छा अनुभव मिला. फिर उन्होंने अहमदाबाद के जानो दुनिया न्यूज चैनल में काम किया और टीवी मीडिया को समझा. फिलहाल वे TV9 भारतवर्ष में डिजिटल टीम का नेतृत्व कर रहे हैं. अभिषेक को देश-दुनिया की राजनीति, विदेशी मामलों और वैश्विक कूटनीति की गहरी समझ है. वे खबरों का बारीक विश्लेषण करते हैं और डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को भी अच्छी तरह समझते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि लोगों को ऐसा सच्चा और अलग कंटेंट देना है जो उनकी सोच को बड़ा बनाए और हर मुद्दे को साफ नजरिए से देखने में मदद करे. काम से समय मिलने पर उन्हें घूमना पसंद है. वह अक्सर पहाड़ों की शांत वादियों में जाना पसंद करते हैं.

Read More

google button