Sourav Joshi Wife Oreo Dog Bowl Viral Video: फेमस यूट्यूबर सौरभ जोशी की पत्नी अवंतिका भट्ट को पालतू कुत्ते ओरियो के बाउल से पानी पीने का टास्क देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। रेडिट पर लोगों ने ऐसा करने पर सवाल भी उठाए हैं। वीडियो में देखें, कैसे सौरभ जोशी की पत्नी अवंतिका भट्ट, पालूत कुत्ते ओरियो के बाउल से पानी पीती नजर आ रही हैं।
Sourav Joshi Controversy: मशहूर यूट्यूबर सौरभ जोशी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका एक वायरल वीडियो है, जिसमें उनकी पत्नी अवंतिका भट्ट को उनके पालतू कुत्ते ओरियो के बाउल से पानी पीने का टास्क दिया गया। वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर लोगों ने इस हरकत पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।
ओरियो के बाउल से पानी पीने का वीडियो वायरल
रेडिट के r/youtubeindia पर शेयर की गई पोस्ट में यूजर ने सवाल उठाया कि आखिर कोई पति अपनी पत्नी को कुत्ते के बाउल से पानी पीने के लिए कैसे कह सकता है? पोस्ट में यह भी सवाल किया गया कि अवंतिका ने ऐसा करने के लिए हामी क्यों भरी। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर कई लोग नाराजगी जता रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि सिर्फ वीडियो और व्यूज के लिए इस तरह के टास्क करना ठीक नहीं है। वहीं, कुछ लोग इसे मनोरंजन के नाम पर हद पार करना बता रहे हैं।
व्यूज के लिए रिश्तों की मर्यादा भूल रहे हैं क्रिएटर्स?
इस पूरे मामले ने एक बड़ी बहस छेड़ दी है। क्या सोशल मीडिया पर लोगों को हंसाने और वीडियो को वायरल बनाने के लिए किसी भी तरह का टास्क देना सही है? आखिर मनोरंजन और किसी की बेइज्जती के बीच की सीमा कहां तय होगी? हालांकि, वायरल क्लिप के आधार पर यह कहना सही नहीं होगा कि अवंतिका ने ऐसा किस दबाव में किया या सौरभ की मंशा क्या थी। लेकिन इस घटना ने पति-पत्नी के रिश्ते में सम्मान और सोशल मीडिया कंटेंट की सीमाओं पर चर्चा जरूर शुरू कर दी है। नीचे देखें वायरल वीडियो-
सोशल मीडिया पर लोगों ने उठाए सवाल
रेडिट पर कई यूजर्स ने इस घटना पर नाराजगी जताई। कुछ लोगों का मानना है कि कंटेंट बनाने के चक्कर में निजी रिश्तों को भी वीडियो का हिस्सा बना दिया जाता है। वहीं, कुछ यूजर्स ने सवाल किया कि क्या हर चीज को मजाक बताकर सही ठहराया जा सकता है?
रेडिट पर भड़क रहे लोगों के लिए एक यूजर ने यह भी लिखा कि यह अजीब है, लेकिन इससे भी अजीब बात यह है कि जो लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं, उनके लिए यह बस एक कंटेंट है; हो सकता है कि यह कटोरा अभी 10 मिनट पहले ही ब्लिंकइट (Blinkit) से खरीदा गया हो। इसे इतनी गंभीरता से न लें। वैसे भी, मैंने कुत्तों को अपने मालिक का चेहरा चाटते हुए देखा है, और लोग इसे प्यार ही मानते हैं।
फिलहाल, इस वायरल वीडियो को लेकर बहस जारी है। अब सवाल यह है कि क्या दर्शकों को हंसाने के लिए बनाए जाने वाले वीडियो में सम्मान और समझदारी की जगह बनी रहेगी, या फिर वायरल होने की होड़ में ऐसी घटनाएं बढ़ती रहेंगी?
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।