world-news

रूस की जूली को बिहारी लड़के से हुआ ऐसा प्यार, कि शादी के लिए सात समंदर पार की सरहदें लांघकर पहुंची बिहार

October 14, 2026

Viral Love Story Bihar: प्यार के रिश्ते में दूरी और रहन-सहन का अंतर भी मायने नहीं रखता, इसकी एक दिलचस्प कहानी बिहार के भागलपुर जिले से सामने आई है। रूस की रहने वाली जूली अपने प्रेमी राहुल यादव से मिलने के लिए परिवार के साथ बिहार पहुंची हैं। दोनों की मुलाकात रूस में हुई थी, जहां राहुल काम करने गए थे। अब इस रिश्ते को शादी तक पहुंचाने की चर्चा है।

पढ़ें :- पितृपक्ष मेले का आखिरी दिन आज, गया जंक्शन पर भीड़ प्रबंधन के विशेष इंतजाम, 48 घंटे का अलर्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल यादव भागलपुर के राजापुर गांव के निवासी हैं। रोजगार के सिलसिले में रूस में रहने के दौरान उनकी मुलाकात जूली से हुई। बातचीत और दोस्ती का सिलसिला आगे बढ़ा तो दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया।

कुछ समय बाद राहुल भारत लौट आए, लेकिन दोनों के बीच संपर्क बना रहा। करीब छह महीने तक दूर रहने के बाद जूली ने राहुल से मिलने के लिए भारत आने का फैसला किया। खास बात यह है कि वह अकेले नहीं, बल्कि अपने परिवार के साथ बिहार पहुंचीं।

राहुल के साधारण घर को लेकर भी चर्चा

इस प्रेम कहानी की चर्चा की एक बड़ी वजह दोनों की अलग-अलग जीवनशैली है, दोनों के रहन-सहन में भी जमीन आसमान का फर्क है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल का परिवार कोई पक्के मकान में नहीं रहता बल्कि एक साधारण सी झोपड़ी में रहता है। राहुल की पारिवारिक और आर्थिक स्थिति जानने के बावजूद जूली उसके लिए बंगला छोड़ झोपड़ी में भी रहने को तैयार है।

बिहारी के प्यार में पागल हुई रशियन लड़की सात समुंदर पर पहुंची भागलपुर भागलपुर के राहुल यादव की प्रेम कहानी और रूस की जूली इन दिनों सुर्खियों में जूली अपने परिवार के साथ राहुल से मिलने भागलपुर पहुँची हैं दोनों की शादी नवंबर में होने की संभावना भी जताई गई है! https://t.co/EKDKwy8Dt7

पढ़ें :- बांका में हेडमास्टर पर छात्रा से अश्लील चैटिंग का आरोप, शिक्षा विभाग ने शुरू की जांच

— Sarfraz Sona (@SarfrazSona) October 13, 2026

इस घटनाक्रम से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर अब खूब चर्चाओं में है। जूली के बिहार पहुंचने और राहुल के साथ रहने की इच्छा को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई कह रहा है कि, कहां गोरी चिट्टी मेम और कहां बिहार का छोरा। किसी ने कहा, दिल लगी दीवार से तो हूर परी क्या चीज है।

नवंबर में हो सकती है शादी

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दोनों परिवार इस रिश्ते के लिए सहमत हैं और नवंबर 2026 में शादी की शहनाई बज सकती है। हालांकि, शादी की तारीख और तैयारियों को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

फिलहाल, रूस में शुरू हुआ यह प्रेम प्रसंग बिहार के एक छोटे से गांव तक पहुंच गया है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि राहुल और जूली की प्रेम कहानी कब शादी के बंधन में बदलती है।

पढ़ें :- तेज प्रताप यादव का विदेशी हसीना संग रोमांस का वीडिओ वायरल, क्या दूसरी शादी कर बिहार में लाएंगे विदेशी बहू ?