world-news

‘मुझे किडनैप कर लिया गया था…’ ध्रुव राठी ने वीडियो जारी करके लगाए गंभीर आरोप

October 11, 2026

Dhruv Rathee video : यूट्यूबर ध्रुव राठी ने रविवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने कथित तौर पर पुलिस उनका अपहरण करने का आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जब वो विरोध प्रदर्शन में शामिल ही नहीं हुए तो उन्हें घर से जबरन ले जाना अपहरण ही है। इसके साथ ही राठी ने अपने माता-पिता के साथ मारपीट का आरोप लगाया है और देश में मौजूद हालातों को अनाधिकृत आपातकाल बताया है। इस वीडियो में उन्होंने अपनी नागरिकता पर उठ रहे सवालों का जवाब भी दिया है।

पढ़ें :- सुप्रीम कोर्ट तक कल मार्च करेगा विपक्ष...राहुल गांधी ने कर दिया बड़ा एलान, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की कर रहे मांग

दरअसल, मूख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया था। मोदी सरकार की नीतियों के घोर आलोचकों में शामिल ध्रुव राठी इस प्रदर्शन का हिस्सा बनने वाले थे, लेकिन शनिवार सुबह खबर सामने आयी कि ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित उनके घर से हिरासत में लिया है। जिसके बाद उनके समर्थकों ने सोशल मीडिया पार चिंता जाहिर करते हुए यूट्यूबर को रिहा करने की मांग की थी। अब रविवार सुबह उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए एक्स पर कहा- “मुझे गिरफ़्तार या हिरासत में नहीं लिया गया था, मेरा अपहरण किया गया था। आपके समर्थन के लिए धन्यवाद, पूरी कहानी यह रही।

वीडियो में ध्रुव राठी अपने समर्थकों का धन्यवाद करते हैं और उन्हे हिरासत में लिए जाने की घटना के बारे में बताते हैं। भारत गणराज्य का पासपोर्ट दिखाते हुए राठी वीडियो में कहते हैं- “मैं इंडियन सिटीजन था, हूं और रहूँगा तो ये जो अफवाह फैला हैं गोदी मीडिया वाले, मुझे हिरासत लिए जाने को सही ठहरा रहे हैं कि मैं विदेशी पासपोर्ट होल्डर हूं इसलिए प्रोटेस्ट में हिस्सा नहीं ले सकता। ये सरासर झूठ है मैं एक भारतीय नागरिक हूं और मेरा भी उतने अधिकार हैं, जितने आम नागरिक के पास होते हैं।”

I was not arrested or detained, I was KIDNAPPED.

Thank you for your support, here’s the full story 👇 https://t.co/gcN8cAUOmY

पढ़ें :- दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में आग लगी, पावर बैंक फटा, विमान की हैदराबाद में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

— Dhruv Rathee (@dhruv_rathee) October 11, 2026

हिरासत में लिए जाने को लेकर ध्रुव राठी ने कहा, “10 अक्टूबर की सुबह करीब 7 बजे मैं अपने बैडरूम में सो रहा था और मेरी मम्मी सुबह उठकर दरवाजा खोलती हैं, क्योंकि बाहर काफी सारे लोग घूम रहे थे पुलिस वाले नहीं… आम कपड़ों में लोग घूम रहे थे और एकदम से करीब 20 लोग उन्हे धक्का मारकर अंदर घुसते हैं घर में… वो चीखतीं हैं एक दम से ये सीधा घर के अंदर आते हैं… ये सभी लोग मेरे बेडरूम में घुस जाते हैं। इससे पहले मैं कुछ रिएक्ट कर पाता वो मुझे किडनैप करके ले जाते हैं मैं यहां किडनैप शब्द का इस्तेमाल कर रहा हूं क्योंकि अगर मैच प्रोटेस्ट में नहीं गया था।” वीडियो में यूट्यूबर ने पुलिस और मोदी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।