world-news

अमेरिका का भारत के निवेश वाले चाबहार पोर्ट पर अटैक: कंट्रोल टावर को बनाया निशाना; लगातार छठी रात ईरान पर एयरस्ट्राइक की

July 17, 2026

  • Hindi News
  • International
  • US Iran War LIVE Update; Donald Trump Fighter Jet Missiles Airstrike Attack | CENTCOM IRGC

LIVE

अमेरिका का भारत के निवेश वाले चाबहार पोर्ट पर अटैक:कंट्रोल टावर को बनाया निशाना; लगातार छठी रात ईरान पर एयरस्ट्राइक की

तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
फुटेज ईरान के चाबहार पोर्ट पर अमेरिकी हमले के बाद का है। वीडियो में पोर्ट से घना धुआं उठता नजर आ रहा है। - Dainik Bhaskar

फुटेज ईरान के चाबहार पोर्ट पर अमेरिकी हमले के बाद का है। वीडियो में पोर्ट से घना धुआं उठता नजर आ रहा है।

अमेरिका ने शुक्रवार को लगातार छठी रात ईरान पर एयरस्ट्राइक की। इस दौरान भारत के निवेश वाले चाबहार पोर्ट को भी निशाना बनाया गया। हमले में पोर्ट के कंट्रोल (निगरानी) टावर को नुकसान पहुंचा है।

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कंट्रोल टावर के क्षतिग्रस्त होने की तस्वीर भी शेयर की है। ईरानी समाचार एजेंसी मेहर ने चाबहार पोर्ट और कंट्रोल टावर पर अमेरिकी हमले की पुष्टि की है। पिछले एक हफ्ते में इस टावर पर यह तीसरा हमला है।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि फाइटर जेट, ड्रोन और युद्धपोतों से ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर हमला किया गया। CENTCOM ने कहा कि हमलों में तटीय निगरानी केंद्र, एयर डिफेंस सिस्टम, सैन्य लॉजिस्टिक्स और समुद्री सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया।

चाबहार पोर्ट भारत के लिए रणनीतिक रूप से अहम है। भारत ने इसके विकास में निवेश किया है और इसका संचालन भारतीय कंपनी इंडिया पोर्ट्स ग्लोबल लिमिटेड (IPGL) कर रही है। यह बंदरगाह भारत को पाकिस्तान को बायपास कर अफगानिस्तान और मध्य एशिया तक व्यापारिक पहुंच उपलब्ध कराता है।

पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स…

1. ईरान बोला- अमेरिकी सैनिकों का कत्लेआम होगा: ईरानी सांसद बेहनाम सईदी ने अमेरिका को धमकी देते हुए कहा कि अगर अमेरिका ने ईरान पर जमीनी हमला किया, तो अमेरिकी सैनिकों का कत्लेआम कर दिया जाएगा।

2. बाब अल-मंदेब स्ट्रेट पर खतरा बढ़ा: ईरान ने यमन के हूती विद्रोहियों से कहा है कि अगर अमेरिका ईरान के बिजली ढांचे पर हमला करता है तो वे बाब अल-मंदेब स्ट्रेट को बंद करने के लिए तैयार रहें।

3. होर्मुज स्ट्रेट से सिर्फ 9 जहाज गुजरे: समुद्री डेटा कंपनी केप्लर के आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को सिर्फ 9 जहाजों ने होर्मुज पार किया। मंगलवार को यह संख्या 13 थी।

4. होर्मुज में भारतीय नाविकों की तैनाती नहीं होगी: भारत सरकार ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर भारतीय नाविकों की तैनाती फिलहाल रोकने के निर्देश दिए हैं।

5. कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन हमला: ईरान ने कुवैत और बहरीन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन हमले किए गए।

ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

.

लाइव अपडेट्स

9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ईरान का दावा- ओमान में अमेरिकी रडार तबाह किए

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने ओमान के घनीम क्षेत्र में अमेरिकी एयर कंट्रोल रडार और होर्मुज में स्थित एक समुद्री निगरानी रडार को नष्ट कर दिया है।

54 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वेंस बोले- ईरान वार्ता से कुशनर-विटकॉफ के फायदे का दावा झूठा

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान वार्ता में शामिल जारेड कुशनर और स्टीव विटकॉफ पर लगे निजी वित्तीय लाभ के आरोपों को "पूरी तरह झूठा" बताया है।

वेंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि दोनों राष्ट्रपति की भरोसेमंद टीम के सदस्य हैं। उन्होंने कहा, "यह कहना कि वे अंदरूनी जानकारी का इस्तेमाल कर निजी फायदा उठा रहे हैं, पूरी तरह बेतुका है।"

56 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आरोप- ट्रम्प के दामाद ने वार्ता की जानकारी से शेयर बाजार में ₹86 हजार करोड़ कमाए

ईरान ने ट्रम्प के दामाद जेरेड कुशनर और उनके विशेष दूत स्टीव विटकॉफ पर अमेरिका-ईरान वार्ता की गोपनीय जानकारी का इस्तेमाल कर शेयर बाजार में हेरफेर करने का आरोप लगाया है। ईरान का दावा है कि इस कथित हेरफेर से करीब 86 हजार करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया गया।

ईरान ने इस रकम का आधा, यानी 43 हजार करोड़ रुपए, देने की मांग भी की है। उसका कहना है कि वार्ता के दौरान उसने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को निजी संदेश भेजकर इस मामले को लेकर आगाह किया था। इन आरोपों का खुलासा गुरुवार को किया गया।

ईरान ने यह भी आरोप लगाया कि वार्ता के दौरान कुशनर और विटकॉफ रोज इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और मोसाद प्रमुख से संपर्क में रहते थे। उसके मुताबिक इससे बातचीत की गोपनीय जानकारी इजराइल तक पहुंचती रही।

हालांकि, ट्रम्प प्रशासन ने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। वहीं, ईरान का कहना है कि वह अपने दावों के समर्थन में सबूत सार्वजनिक करेगा।

05:44 AM17 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान का दावा- कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन अटैक

ईरानी सेना ने दावा किया है कि उसने कुवैत में अमेरिकी सैन्य सपोर्ट सेंटरों पर ड्रोन हमले किए हैं। सेना के मुताबिक, यह कार्रवाई 'थंडर ऑपरेशन' के 12वें चरण के तहत की गई।

हमले का एक वीडियो भी जारी किया गया है। इसमें ड्रोन हमलों को अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर कार्रवाई बताते हुए दिखाया गया है।

05:08 AM17 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

चाबहार पर हमले के बाद का वीडियो

04:47 AM17 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी एयरस्ट्राइक में चाबहार पोर्ट के कंट्रोल टावर को नुकसान

अमेरिका की एयरस्ट्राइक में ईरान के चाबहार पोर्ट के कंट्रोल टावर को नुकसान पहुंचा है। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने टावर की तस्वीर साझा की।

ईरानी सरकारी मीडिया ने चाबहार पर तीसरे अमेरिकी हमले की पुष्टि की, लेकिन कंट्रोल टावर को नुकसान पहुंचने पर कुछ नहीं कहा। ईरान के मुताबिक, यह टावर पोर्ट पर व्यावसायिक जहाजों की निगरानी करता था।

इस तस्वीर को अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने X पर पोस्ट किया है।

इस तस्वीर को अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने X पर पोस्ट किया है।

04:39 AM17 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चा तेल महंगा

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है। शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड 1% से ज्यादा चढ़कर 85 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। वहीं WTI क्रूड भी बढ़कर 80 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में हुई गिरावट की भरपाई हो गई।

इस सप्ताह अब तक ब्रेंट और WTI, दोनों बेंचमार्क करीब 12% की बढ़त दर्ज कर चुके हैं। ब्रेंट लगातार तीसरे और WTI लगातार दूसरे सप्ताह बढ़त की ओर है।

तेल की कीमतों में तेजी का असर शेयर बाजारों पर भी दिखाई दिया। शुक्रवार को एशियाई बाजार गिरावट के साथ खुले। जापान का प्रमुख निक्केई-225 इंडेक्स शुरुआती कारोबार में 3% से ज्यादा टूट गया। निवेशकों को आशंका है कि यदि अमेरिका-ईरान तनाव और बढ़ता है तो वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है, जिससे ऊर्जा कीमतों पर और दबाव बन सकता है।

04:27 AM17 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प बोले- ईरान में अमेरिका बड़ी जीत की ओर

ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के खिलाफ जारी सैन्य अभियान में अमेरिका बड़ी बढ़त हासिल कर रहा है। उन्होंने यह दावा राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में किया।

ट्रम्प ने कहा, "बहुत जल्द आप इस अभियान की मेहनत का नतीजा देखेंगे।" उनका कहना था कि अमेरिका और उसके सहयोगी ईरान के खिलाफ अपनी रणनीति में सफल हो रहे हैं।

04:05 AM17 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका ने ईरान पर एयरस्ट्राइक की

सीजफायर समझौते के बावजूद अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव थमने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिका ने लगातार छठी रात ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की।

अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा कि यह कार्रवाई ईरान की सैन्य क्षमता को और कमजोर करने के लिए की गई है। पिछले करीब एक हफ्ते से अमेरिका और ईरान एक-दूसरे पर लगातार हमले कर रहे हैं।

वहीं, ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया है कि हालिया अमेरिकी हमलों में कम से कम 40 लोगों की मौत हुई है, जबकि 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

खबरें और भी हैं...

  • होर्मुज में भारतीय नाविकों की तैनाती पर रोक: सरकार ने आदेश जारी किए; हमलों में 14 भारतीयों की मौत के बाद फैसला

    सरकार ने आदेश जारी किए; हमलों में 14 भारतीयों की मौत के बाद फैसला|विदेश,International - Dainik Bhaskar0:52
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • वर्ल्ड अपडेट्स: न्यूजीलैंड में 5.9 तीव्रता का भूकंप: सुनामी की चेतावनी बाद में वापस ली गई

    न्यूजीलैंड में 5.9 तीव्रता का भूकंप: सुनामी की चेतावनी बाद में वापस ली गई|विदेश,International - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बंगाल की खाड़ी में दो नावें डूबीं,500 मौतों की आशंका: ज्यादातर रोहिंग्या सवार थे, खराब मौसम की वजह से हादसा

    ज्यादातर रोहिंग्या सवार थे, खराब मौसम की वजह से हादसा|विदेश,International - Dainik Bhaskar0:59
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • जेलेंस्की ने प्रधानमंत्री के बाद अब रक्षामंत्री को भी हटाया: ड्रोन हमलों से रूस को पछाड़ा था, फैसले के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    • कॉपी लिंक

    शेयर