world-news

बीच पर चिल कर रहे थे लोग, तभी सिर के ऊपर से गुजरा फाइटर जेट; तेज हवा में उड़ गए टेंट और छतरियां| Navbharat Live

July 16, 2026

बीच पर चिल कर रहे थे लोग, तभी सिर के ऊपर से गुजरा फाइटर जेट; तेज हवा में उड़ गए टेंट और छतरियां

  • Written By:

    हितेश तिवारी

Updated On: Jul 16, 2026 | 06:51 PM IST

विज्ञापन

सार

Fighter Jet Viral Video : फ्लोरिडा के बीच पर यूएस नेवी के ब्लू एंजल्स फाइटर जेट की बेहद कम ऊंचाई वाली उड़ान का वीडियो वायरल हो गया। जेट की तेज हवा से बीच पर लगे टेंट, छतरियां और सामान उड़ने लगे।

A low flyover by a US Navy Blue Angels fighter jet sent beach tents flying at Florida's Pensacola Beach.

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

विस्तार

Air Show Viral Video : अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित पेन्साकोला बीच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में यूएस नेवी की मशहूर ब्लू एंजल्स टीम का एक फाइटर जेट बेहद कम ऊंचाई पर बीच के ऊपर से उड़ता नजर आता है। उस समय बीच पर बड़ी संख्या में लोग धूप का आनंद ले रहे थे।

जैसे ही F/A-18 सुपर हॉर्नेट तेज रफ्तार से ऊपर से गुजरता है, उसके जेट ब्लास्ट से इतनी तेज हवा बनती है कि बीच पर लगे टेंट, छतरियां, कुर्सियां और अन्य सामान हवा में उड़ने लगते हैं। अचानक हुए इस घटनाक्रम से वहां मौजूद लोग अपने सामान को बचाने के लिए इधर-उधर भागते दिखाई देते हैं।

Dramatic video shows the U.S. Navy Blue Angels making a low-altitude flyover above Pensacola Beach, Florida, on Wednesday. Navy officials confirmed in a statement that Blue Angels leadership is “reviewing the circumstances surrounding the maneuver and conducting a thorough safety… pic.twitter.com/ZUa1ryk4X8 — ABC News (@ABC) July 15, 2026

बीच पर फाइटर जेट की लो-फ्लाइंग

बताया जा रहा है कि यह घटना पेन्साकोला बीच एयर शो से पहले आयोजित “ब्रेकफास्ट विद द ब्लूज” कार्यक्रम के दौरान हुई। इस इवेंट में यूएस नेवी के प्रसिद्ध फ्लाइट डेमोंस्ट्रेशन स्क्वाड्रन ब्लू एंजल्स की उड़ान देखने के लिए हजारों लोग पहुंचे थे।

वायरल वीडियो में फाइटर जेट की रफ्तार और उसकी गड़गड़ाहट साफ सुनाई देती है। वहीं तेज हवा के कारण बीच पर रखा सामान बिखर जाता है, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी जैसा माहौल बन जाता है। घटना के बाद ब्लू एंजल्स की लीडरशिप ने उड़ान से जुड़ी परिस्थितियों और सुरक्षा मानकों की समीक्षा शुरू कर दी है।

सम्बंधित ख़बरें

ये खबर भी पढ़ें : एंबुलेंस को रास्ता दिलाने के लिए रेड लाइट पर उतर गया इंजीनियर, वीडियो देख लोग बोले- ऐसे लोग ही असली हीरो

तेज हवा में उड़ गए टेंट और छतरियां

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ यूजर्स ने इसे रोमांचक अनुभव बताते हुए अमेरिकी नौसेना के पायलटों की तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, “अमेरिका के पास दुनिया के बेहतरीन फाइटर पायलट हैं, इसलिए यह पूरी तरह सुरक्षित रहा।”

वहीं कुछ लोगों ने इतनी कम ऊंचाई पर उड़ान भरने को लेकर सवाल भी उठाए और इसे दर्शकों के लिए जोखिम भरा बताया। फिलहाल यह वायरल वीडियो इंटरनेट पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और लाखों लोग इसे देख चुके हैं।

Follow Navbharatlive whatsapp