'खान सर जिंदाबाद', फैजल खान के सपोर्ट में उतरे विशाल सिंह, हेटर्स को दिया तगड़ा जवाब!
Published: Thursday, July 16, 2026, 18:48 [IST]
Vishal Singh on Khan Sir Controversy: खान सर बीते कुछ दिनों से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। एक के बाद एक विवाद उनके साथ जुड़ते जा रहे हैं। इन दिनों वो अपने एक बयान को लेकर विवादों में हैं। हर तरह खान सर और उनके बयान को लेकर ही चर्चा हो रही है। इसी बीच एक्टर विशाल सिंह खुलकर खान सर के समर्थन में आ खड़े हुए हैं। एक पॉडकास्ट के दौरान विशन ने खान सर के पढ़ाने के तरीके की तारीफ की और कहा कि उनके जैसे शिक्षक लाखों ऐसे छात्रों की मदद कर रहे हैं, जिन्हें आसान भाषा में पढ़ाई की जरूरत होती है।
विशाल ने यह भी कहा कि किसी व्यक्ति के पूरे काम को सिर्फ एक बयान के आधार पर जज नहीं करना चाहिए। उन्होंने खान सर के शिक्षा और सामाजिक कार्यों का भी जिक्र किया और कहा कि जो लोग समाज के लिए अच्छा काम कर रहे हैं, उन्हें बिना वजह निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। बता दें, विशाल सिंह का ताल्लुक भी बिहार से है।
'मैं खान सर का समर्थक हूं'
विशाल सिंह का ये बयान एक पॉडकास्ट के दौरान आया है। पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में जब विशाल के सामने खान सर का जिक्र किया हुआ तब विशाल ने उनका खुलकर समर्थन किया और खान सर की काफी तारीफ भी की। उन्होंने बताया कि उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर आज भी "एमएस धोनी भक्त, खान सर जिंदाबाद" लिखा हुआ है। विशाल ने कहा कि वो खान सर को लंबे समय से फॉलो कर रहे हैं। वो उन्हें काफी वक्त से देखते और सुनते आ रहे हैं। विशाल ने बताया कि उनको खान सर का पढ़ाने का तरीका इम्प्रेससिव लगता है।
ये भी पढ़ें: खान सर की क्रिमिनल हिस्ट्री से लेकर गार्ड के अवैध हथियार तक, किन 3 खुलासों ने बढ़ाई फैजल खान की टेंशन?
'हर छात्र की जरूरत अलग होती है'
विशाल सिंह ने कहा कि वो खुद सरकारी स्कूल से पढ़े हैं, इसलिए उनको पता है कि हर बच्चे की परिस्थिति एक जैसी नहीं होती है। उन्होंने कहा कि कई स्टूडेंट के पास महंगी किताबें या दूसरे संसाधन नहीं होते हैं। ऐसे में अगर किसी विषय को आसान भाषा में समझाया जाए तो बच्चे उसे जल्दी सीख पाते हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा में भी छात्रों से अपने शब्दों में जवाब लिखने के लिए कहा जाता है, इसलिए आसान भाषा में पढ़ाना गलत नहीं है।
हालांकि एक्टर ने ये बात मानी कि कई बार खान सर अपनी बात रखते समय जरूरत से ज्यादा बोल जाते हैं। पर उन्होंने कहा कि इसका मतलब यह नहीं कि उनके पूरे काम को नजरअंदाज कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि आज के समय में छोटी-छोटी बातों पर भी विवाद खड़ा हो जाता है।
अस्पताल का भी किया जिक्र
पॉडकास्ट में खान सर के अस्पताल का जिक्र हुआ। होस्ट ने जब पूछा गया कि खान सर ने गरीब छात्रों को पढ़ाने के साथ-साथ एक ऐसा अस्पताल भी शुरू किया है, जहां कम फीस में एमआरआई जैसे महंगे टेस्ट और इलाज की सुविधा देने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि इसके बावजूद कुछ लोग उन्हें जेल भेजने की बात कर रहे हैं। इस पर विशाल सिंह ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति समाज के लिए अच्छा काम कर रहा है तो उसे काम करने देना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, खान सर ने पढ़ाया, मेहनत से कमाई की और उसके बाद अस्पताल बनाया। अगर कोई समाज के लिए पॉजिटिव कुछ कर रहा है तो पहले उसके काम को मौका मिलना चाहिए।
वोट बैंक की राजनीति पर भी बोले विशाल सिंह
बातचीत के दौरान विशाल सिंह ने बिहार की राजनीति का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राज्य में लंबे समय से मुस्लिम समुदाय को वोट बैंक की राजनीति से जोड़कर देखा जाता रहा है। उन्होंने कहा कि अब जब खान सर समाज के लिए अच्छे काम कर रहे हैं, तो कुछ लोगों को यह पसंद नहीं आ रहा है और विवाद को भी इसी वजह से हवा मिली है। उन्होंने कहा कि जो लोग ईमानदारी से काम करते हैं, वे बिना शोर मचाए अपना काम करते रहते हैं और ऐसे लोगों को बिना वजह विवादों में नहीं घसीटना चाहिए।
ये भी पढ़ें: Khan Sir Case: खान सर को नहीं जाना पड़ेगा जेल, किस कांड के कारण लटकी थी फैजल खान की जमानत पर तलवार?