रोहतक की रामलीला में नजर आएंगे उत्तराखंड के चार धाम:डबल डटोरी स्टेज बनाई जा रही, रामायण-महाभारत के कलाकार करेंगे मंचन
रोहतक12 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

रोहतक के पुराना आईटीआई मैदान में रामलीला की तैयारियां।
रोहतक के पुराना आईटीआई मैदान में 10 अक्टूबर से शुरू होने वाली रामलीला में इस बार उत्तराखंड के चार धाम की थीम पर पंडाल बनाया जा रहा है। डबल स्टेरी स्टेज और पंडाल में बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमनोत्री के दर्शन श्रद्धालुओं को होंगे। वहीं, रामायण और महाभारत के कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे।
रामलीला उत्सव कमेटी की तरफ से 150 फुट चौड़ा स्टेज बनाया जा रहा है, जिसमें अलग-अलग 3 स्टेज है। वहीं, दर्शकों के लिए 10 हजार कुर्सियां लगाई जाएंगी, जबकि 2 हजार लोगों के लिए 300 सौफे भी रखे जाएंगे। सुरक्षा को देखते हुए सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं और 92 पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड भी तैनात रहेंगे।

रामलीला के लिए तैयार किया जा रहा पंडाल।
मुरादाबाद से आ रहे कलाकार रामलीला का मंचन करने के लिए मुंबई और मुरादाबाद से महाभारत व रामायण में अभिनय कर चुके कलाकार आएंगे। रामलीला का मंचन 10 अक्टूबर से रोजाना रात 9 बजे से किया जाएगा। दर्शकों के लिए बड़ी एलईडी स्क्रीन भी पंडाल में लगाई जाएंगी, जिससे दर्शक आराम से रामलीला को देख सकते हैं।

रामलीला के लिए रखी हुई कुर्सियां।
रामलीला के दौरान तैनात रहेगी एम्बुलेंस रामलीला मंचन के दौरान रोजाना एक एम्बुलेंस और डॉक्टरों की टीम तैनात रहेगी। भीड़ के कारण अगर किसी को एमरजेंसी हुई तो तुरंत उसे प्राथमिक उपचार दिया जाएगा। इसके साथ ही चैतन्य देवियों की झांकी और 12 ज्योतिर्लिंग की झांकी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहेगी।

रामलीला के लिए सजाया गया पुराना आईटीआई मैदान।
रामलीला के दौरान लोगों को किया जाएगा जागरूक रामलीला के दौरान लोगों को नशा मुक्ति, जैविक खेती, पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाएगा। वातावरण को स्वच्छ कैसे करें। जीरो बजट खेती के फायदे, प्लास्टि द्वारा बनाई वस्तुओं का इस्तेमाल करने से हमारे स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ता है, बिजली की कम खपत के लिये सौलर ऊर्जा प्लांट, पेड़ों का योगदान, इसको लेकर बूथ लगाए जाएंगे।
20 अक्टूबर को होगा पुतलों का दहन रामलीला के दौरान दशहरे के दिन 20 अक्टूबर को रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा। इसमें रावण का पुतला 75 फुट, कुंभकरण का 65 और मेघनाद का 60 फुट का पुतला रहेगा। इसके अलावा ताड़का के पुतले व सोने की लंका का दहन भी किया जाएगा। 31 हनुमान भगत राम की बारात में नजर आएंगे।
.
खबरें और भी हैं...
रोहतक में चाचा ने भतीजे का पेट चीरकर हत्या की: चाकू से कई वार किए, 2 साल पहले पैसे उधार लिए थे; परिवार में पथराव भी हुआ
0:37- कॉपी लिंक
शेयर
रोहतक विश्वकर्मा शिक्षण संस्था को 16 साल बाद नया प्रधान: वीरेंद्र सिंह का साइकिल पैनल जीता, अभिमन्यु उप प्रधान; समर्थकों ने मनाया जश्न
0:53- कॉपी लिंक
शेयर
सरकारी यूनिवर्सिटी में ₹25 हजार में पेपर बिकने का दावा: रोहतक में वॉट्सएप ग्रुप बना; चैट सामने आई, लिखा- सॉल्यूशन चाहिए...शीट खाली मत छोड़ना
1:02- कॉपी लिंक
शेयर
जिला परिषद वाइस-चेयरमैन को लेकर अविश्वास प्रस्ताव मीटिंग 14 को: रोहतक डीसी ने जारी किया नोटिस, महिला पार्षद से हुआ विवाद, गाली-गलौज का आरोप

- कॉपी लिंक
शेयर