world-news

'मेरा घर टूटा रहा है...', कोमल रानी के खिलाफ खुलकर सामने आईं सुनीता आहूजा, इमोशनल होकर औरतों और जैन-जी से मांगा सपोर्ट

September 25, 2026

'मेरा घर टूटा रहा है...', कोमल रानी के खिलाफ खुलकर सामने आईं सुनीता आहूजा, इमोशनल होकर औरतों और जैन-जी से मांगा सपोर्ट

Sunita Ahuja-Komal Rani Swarnkar Controversy: सुनीता आहूजा हाल ही में धनेश्वर काली माता रानी मंदिर माता के दर्शन करने पहुंचीं. जहां पर उन्होंने अपनी जिंदगी की दुखों को शेयर किया. सोशल मीडिया पर सामने आए, इस वीडियो में वह बिना लिए कोमल रानी स्वर्णकार के खिलाफ बोलती हुईं नजर आईं.

Sunita Ahuja-Komal Rani Swarnkar Controversy: सुनीता आहूजा हाल ही में धनेश्वर काली माता रानी मंदिर माता के दर्शन करने पहुंचीं. जहां पर उन्होंने अपनी जिंदगी की दुखों को शेयर किया. सोशल मीडिया पर सामने आए, इस वीडियो में वह बिना लिए कोमल रानी स्वर्णकार के खिलाफ बोलती हुईं नजर आईं.

author-image

New Update

Sunita Ahuja On Komal Rani

Sunita Ahuja-Komal Rani Swarnkar Controversy: गोविंदा (Govidna) और सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) के बीच विवाद काफी लंबे समय से चल रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनीता का आरोप है कि गोविंदा का कोमल रानी स्वर्णकार (Komal Rani Swarnkar) संग अफेयर चल रहा है, जिसकी वजह से उनका घर टूट रहा है. वो कई बार बिना नाम लिए कोमल रानी पर निशाना साधती हुई नजर आईं. अब जब गोविंदा एक बार फिर कोमल रानी के साथ लालबागचा राजा पंडाल में गणपति दर्शन करने पहुंचे तो इससे सुनीता बहुत बुरी तरह भड़क गईं और कोमल के खिलाड़ खुलकर सामने आई हैं. उन्होंने इस मामले में औरतों और जैन-जी से सपोर्ट मांगा है. आइए जानते हैं कि उन्होंने इस बारे में क्या कुछ कहा है.

'मेरे जीवन के राक्षसों का माता नाश करें'

दरअसल, हाल ही में सुनीता आहूजा धनेश्वर काली माता रानी मंदिर माता के दर्शन करने पहुंची. जहां पर उन्होंने अपनी जिंदगी की दुखों को शेयर किया. सोशल मीडिया पर सामने आए, इस वीडियो में वह बिना लिए कोमल रानी स्वर्णकार के खिलाफ बोलती हुईं नजर आई. आपको बता दें कि कोमल वहीं, जिनका कथित तौर पर गोविंदा संग अफेयर चल रहा है. वीडियो के जरिए सुनीता आहूजा ने लोगों से मदद की मांग की है और कोमल रानी अपनी जिंदगी का राक्षस बताया है. उन्होंने वीडियो में कहा कि उनका घर टूट रहा है. जिसके लिए वह औरतों और जैन-जी का सपोर्ट मांगती नजर आईं.

उन्होंने कहा, 'नमस्कार मैं सुनीता आहूजा. मैं आज धनेश्वर काली माता रानी के दर्शन करने आई हूं. आप सब जानते हो कि मां काली राक्षसों का नाश करती हैं. मेरे जीवन में भी कुछ राक्षस हैं. मैं माता को बोलने आई हूं कि उनका भी नाश करें. जो मीडिया में आने के चक्कर में अपना पब्लिसिटी कर रहे हैं. मैं हाथ जोड़कर विनती करती हूं कि आप लोग भी उनका सपोर्ट ना करें.'

'मेरा घर टूटा रहा रहा है...'

इसके आगे सुनीता आहूजा ने इमोशनल होकर कहा कि मैं चाहती हूं कि आप मेरा सपोर्ट करें. मेरे साथ जो रहा है वो अच्छा नहीं हो रहा है. उन्होंने कहा, 'अगर आपके घर की बेटी या बहू को ये सब दिन देखना होता तो आप क्या करते. मैं चाहती हूं कि आप सब प्लीज मुझे सपोर्ट करें. जितने भी जैन-जी बच्चे हैं औरतें हैं. मेरा सपोर्ट करें. जो मेरे साथ हो रहा है वो अच्छा नहीं हो रहा है. मेरा घर टूट रहा है वो भी बिना किसी कारण. मैं चाहती हूं कि सभी औरतें और जैन-जी मेरा स्टैंड लें और मीडिया से भी अपील करती हूं, इस चीज को आगे ना बढ़ाएं. मैं माता से यहीं मांगने आई हूं जो मेरा घर बर्बाद कर रही है, माता उसे देखें. वो राक्षसों का नाश करने वाली माता रानी हैं. मैं चाहती हूं कि मेरे जीवन से ये संकट हट जाए.

गोविंदा पर भी साधा था निशाना

बीते दिनों गणेश चतुर्थी के मौके पर गोविंदा और कोमल रानी लालबागचा राजा के पंडाल में भगवान गणेश का आशीर्वाद करने के लिए पहुंचे थे. जिसके बाद गोविंदा पर सुनीता भड़क गई थीं. पति गोविंदा को कोमल रानी स्वर्णकार के साथ देखकर वह अपनी भड़ास निकाल दिखीं. उन्होंने बिना नाम लिए गोविंदा पर निशाना साधते हुए कहा कि जानवर इंसान से अच्छे होते हैं और इंसान धोखेबाज होते हैं. उन्होंने कहा, ‘इंसान लोगों को जितना भी प्यार करो, उसका कोई फायदा नहीं है. धोखा ही देते हैं. जानवरों को प्यार करो, देखो हमेशा चिपके रहते हैं. इंसान से अच्छे तो जानवर होते हैं. जानवरों से प्यार करो, इंसानों से नहीं. धोखेबाज होते हैं इंसान.'

ये भी पढ़ें: मुश्ताक खान का जुमे की नमाज के बाद होगा अंतिम संस्कार, 75 साल की उम्र में कैंसर से हारी जंग

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें