world-news

Easy Rajma Recipe: बिना प्याज-टमाटर भूने कुकर में फटाफट बनाएं गाढ़ा राजमा, सास-ननद से लेकर बच्चे तक स्वाद की करेंगे तारीफ!

September 22, 2026

Easy Rajma Recipe: राजमा बनाने के लिए अब अलग से ग्रेवी या मसाला भूनने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको राजमा बनाने की एक आसान रेसिपी बताने वाले हैं, जिसमें आपको अलग से टमाटर-प्याज भूनने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आपको बस सभी चीजों और मसाले डालकर कुकर में सीटी लगानी है. जानिए कुकर में सभी सामग्री एक साथ डालकर गाढ़ा, मसालेदार और ढाबा स्टाइल राजमा बनाने का आसान तरीका.

X

राजमा बनाने की इस ट्रिक में आपको सभी इंग्रेडिएंट्स को सीधा कुकर में डालकर सीटी लगानी होती है. (Photo: ITG)

राजमा बनाने की इस ट्रिक में आपको सभी इंग्रेडिएंट्स को सीधा कुकर में डालकर सीटी लगानी होती है. (Photo: ITG)

Easy Rajma Recipe: राजमा-चावल का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है, लेकिन इसे बनाने का लंबा प्रोसेस देखकर कई बार लोग अपनी पसंदीदा डिश का प्लान ही बदल देते हैं. पहले प्याज-टमाटर काटो, फिर मसालों को भूनकर ग्रेवी तैयार करो और उसके बाद राजमा को पकाने का इंतजार करो. यानी लोगों को अपना मनपसंद और टेस्टी राजमा बनाने के लिए रसोई में अच्छा-खासा समय देना पड़ता है.

लेकिन अगर आपको ऐसा राजमा बनाने का तरीका मिल जाए जिसमें न अलग से ग्रेवी तैयार करनी पड़े और न ही प्याज-टमाटर को तेल में भूनने की जरूरत हो, तो कैसा रहेगा? आज हम आपको राजमा बनाने का एक ऐसा तरीका बताने वाले हैं, जिसमें आपको मसाला भूनने की जरूरत नहीं होगी. सभी इंग्रेडिएंट्स को सीधे कुकर में डालकर बनाया जाएगा. खास बात ये है कि राजमा बनाने का तरीका बेशक बदला है, लेकिन उसका स्वाद बिल्कुल ढाबे जैसा आएगा, जिसकी तारीफ घर का हर सदस्य करेगा. चलिए जानते हैं क्या है वो तरीका.

इंग्रेडिएंट्स

  • 250 ग्राम राजमा, रातभर भिगोया हुआ
  • 3 कप पानी
  • 3-4 चम्मच देसी घी
  • 3 प्याज, मोटे टुकड़ों में कटे हुए
  • 4 टमाटर, ऊपर से हल्का चीरा लगे हुए
  • 10 लहसुन की कलियां
  • 3 इंच अदरक, कद्दूकस किया हुआ
  • 2-3 हरी मिर्च या स्वादानुसार

खड़े मसाले

सम्बंधित ख़बरें

  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 1 बड़ी इलायची
  • 1 तेजपत्ता
  • 2-3 हरी इलायची
  • 2-3 लौंग
  • 2 इंच दालचीनी

पिसे मसाले

  • 2 छोटे चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च
  • 2 छोटे चम्मच धनिया पाउडर
  • ¼ छोटा चम्मच हल्दी
  • ¼ छोटा चम्मच गरम मसाला
  • स्वादानुसार नमक

आखिर में डालें

  • भुनी हुई कसूरी मेथी
  • बारीक कटा हरा धनिया
  • 1 चम्मच देसी घी

बनाने का तरीका

1.

सबसे पहले रातभर पानी में भिगोए हुए राजमा को अच्छी तरह धोकर प्रेशर कुकर में डालें. अब इसमें मोटे कटे प्याज, चीरा लगे टमाटर, लहसुन की कलियां, कद्दूकस किया अदरक और हरी मिर्च डाल दें.

2. इसके बाद जीरा, बड़ी इलायची, तेजपत्ता, हरी इलायची, लौंग और दालचीनी जैसे सभी खड़े मसाले डालें. साथ ही कश्मीरी लाल मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी, गरम मसाला और नमक भी मिला दें.

3. अब इसमें 3-4 चम्मच देसी घी और करीब 3 कप पानी डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें और कुकर का ढक्कन बंद कर दें. यहां आपको अलग से तेल गर्म करके मसाले भूनने या प्याज-टमाटर की ग्रेवी बनाने की जरूरत नहीं है.

4. इसे मीडिया आंच पर करीब 4-5 सीटी आने तक पकाएं. इसके बाद गैस बंद कर दें और कुकर का प्रेशर अपने आप निकलने दें.

5. जब कुकर का प्रेशर पूरी तरह निकल जाए तो ढक्कन खोलें. अब चिमटे से टमाटरों को बाहर निकालकर उनके छिलके हटा दें. इसके बाद टमाटरों को अच्छी तरह मैश करके वापस कुकर में डालें और राजमा के साथ सब कुछ अच्छी तरह मिला दें.

6. अब कुकर को बिना ढक्कन लगाए मध्यम आंच पर करीब 10-15 मिनट पकाएं. इससे राजमा की ग्रेवी गाढ़ी हो जाएगी और सभी मसालों का स्वाद भी अच्छी तरह घुल जाएगा.

7. आखिर में इसमें भुनी हुई कसूरी मेथी, बारीक कटा हरा धनिया और एक चम्मच देसी घी डालकर मिला दें. बस तैयार है आपका गरमा-गरम, गाढ़ा और मसालेदार राजमा. इसे जीरा राइस के साथ परोसें और ऊपर से थोड़ा हरा धनिया डाल दें.

---- समाप्त ----

Live TV

aaj tak epaper in hindi