भोपाल/इंदौर, 20 सितंबर 2026: दिनांक 1 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 के बीच श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, हरतालिका तीज, अनंत चतुर्दशी और पितृपक्ष जैसे लगभग 12-13 प्रमुख त्यौहार व पर्व आ रहे हैं। इस दौरान भोपाल इंदौर से रीवा, जोधपुर और बिहार जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ाने वाला फैसला किया गया है।
बीना स्टेशन से जाने वाली 16 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है
इस व्यस्त त्यौहार सीजन के दौरान ही पश्चिम मध्य रेलवे के बीना एवं उत्तर मध्य रेलवे के आगासौद स्टेशनों के मध्य तीसरी रेल लाइन जोड़ने के लिए यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत 01 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग कार्य निर्धारित किया गया है, जिसके कारण बीना होकर गुजरने वाली 16 लंबी दूरी की ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। इससे त्यौहारों के दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
प्रभावित प्रमुख ट्रेनों और परिवर्तित मार्गों का विवरण:
मार्ग परिवर्तन के अंतर्गत भोपाल, डॉ. अंबेडकर नगर (इंदौर), जबलपुर और रीवा से चलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं:
इंदौर-भोपाल से रीवा जाने वाली यात्री परेशान होंगे
रीवा–डॉ. अंबेडकर नगर त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस (11703/11704): अक्टूबर की निर्धारित तिथियों पर यह ट्रेन बीना मालखेड़ी जंक्शन–महादेवखेड़ी जंक्शन–गुना जंक्शन–रूठियाई जंक्शन–मक्सी जंक्शन होकर संचालित की जाएगी।
भोपाल-रीवा आने जाने वाले यात्री परेशान होंगे
रीवांचल एक्सप्रेस (12185/12186): रीवा और रानी कमलापति के बीच चलने वाली रीवांचल एक्सप्रेस 08 से 14 अक्टूबर 2026 तक रीवा/रानी कमलापति से प्रारंभ होकर कटनी जंक्शन–जबलपुर–इटारसी जंक्शन मार्ग से चलेगी।
भोपाल से जोधपुर जाने वाले यात्री परेशान होंगे
भोपाल–जोधपुर एक्सप्रेस (14814/14813): 01 से 15 अक्टूबर 2026 तक यह ट्रेन भोपाल/जोधपुर से संत हिरदाराम नगर–मक्सी जंक्शन–नागदा–कोटा मार्ग से चलाई जाएगी।
भोपाल से बिहार जाने वाली यात्री परेशान होंगे
भोपाल–धनबाद एक्सप्रेस (11631/11632): यह ट्रेन इटारसी जंक्शन–जबलपुर–कटनी साउथ–न्यू कटनी जंक्शन होकर संचालित होगी।
अन्य प्रभावित ट्रेनें:
हावड़ा–भोपाल (13025/13026), भोपाल–चोपन (11633/11634) तथा भोपाल–सिंगरौली (22165/22166) एक्सप्रेस भी निर्धारित तिथियों पर परिवर्तित मार्ग (इटारसी–जबलपुर–कटनी साउथ) से चलेंगी।
रेलवे का तर्क: रेल प्रशासन के अनुसार, यह रीमॉडलिंग कार्य ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन और बीना व आगासौद स्टेशनों की यार्ड क्षमता बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। रेलवे का कहना है कि कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों के परिचालन में सुगमता आएगी, समयपालन में सुधार होगा और भविष्य में बढ़ते रेल यातायात को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सकेगा।
यात्रियों के लिए आवश्यक सूचना: रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि अक्टूबर 2026 में यात्रा करने से पूर्व अपनी ट्रेन की परिचालन स्थिति, परिवर्तित मार्ग और ठहराव की जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139, NTES या RailOne ऐप/वेबसाइट के माध्यम से अवश्य जांच लें।
West Central Railway's response (update)
Bina Yard remodelling work is a major upgradation that shall help improve passenger services in terms of improved punctuality. This will be significant for all the long-distance passengers passing through this route.
The benefits will be available before the peak traffic season of Dussehra, Diwali, Christmas and Winter Holidays/Marriage season.
