sports

भारतीय महिला खिलाड़ी को पुरुष कोच के साथ दिया कमरा

September 18, 2026

भारतीय महिला खिलाड़ी को पुरुष कोच के साथ दिया कमरा

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय जिमनास्ट प्रणति नायक को उनके कोच अशोक शर्मा के साथ ही कमरा दे दिया गया. इस पर आपत्ति दर्ज कराने के बाद भी कोई हल नहीं निकला. फिर दोनों ने IOA से मदद मांगी.

Written By : शिवम |  Updated at : 18 Sep 2026 06:16 PM (IST)

Preferred Sources

indian gymnast pranati nayak alloted room with male coach asian games 2026 controversy भारतीय महिला खिलाड़ी को पुरुष कोच के साथ दिया कमरा

Indian gymnast Pranati Nayak

Source : एक्स

एशियन गेम्स 2026 में खराब व्यवस्थाओं का एक और मामला सामने आया है, जिससे जापान की किरकिरी हो रही है. ताजा मामला भारतीय जिमनास्ट प्रणति नायक से जुड़ा है, जिन्हें उनके कोच अशोक शर्मा के साथ ही कमरा दे दिया गया. इसके खिलाफ बोलने के बावजूद कोई हल नहीं निकला, तब प्रणति और कोच ने इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के अधिकारियों से मदद मांगी.

IOA के अधिकारियों ने फोन किया, जिसके बाद प्रणति नायक के कोच अशोक शर्मा को दूसरा कमरा देने का आश्वासन दिया गया. लेकिन उनकी मुश्किल फिर बढ़ गई, दरअसल जब कोच अपने दूसरे कमरे की चाबी लेने गए तो उन्हें चाबी देने से मना करते हुए बताया गया कि रिकॉर्ड में उनका नाम नहीं है. जांच के बाद इस मामले को भी सुलझाया गया. गुरुवार करीब 2 बजे शर्मा को उनका कमरा मिल पाया.

एशियन गेम्स 2026 जापान में हो रहा है, लेकिन इसके शुरू होने से पहले ही खराब व्यवस्थाएं की बात सामने आने लगी थी. ये भी आरोप लगे कि खिलाड़ियों को जो बेड मिले, वो बहुत छोटे हैं. दक्षिण कोरिया समेत कई देशों के खिलाड़ियों ने छोटे बेड की शिकायत की. कई खिलाड़ियों ने उनके केबिन में पानी लीक होने की शिकायत की.

यह भी पढ़ें- एशियन गेम्स सेमीफाइनल का शेड्यूल आया सामने, जानें भारत की टक्कर किसके साथ?

एशियन गेम्स में पहली बार हो रहा है जब खिलाड़ियों के लिए स्पोर्ट्स विलेज नहीं बनाया गया. वैसे पहले इसे बनाने की कोशिश हुई थी, लेकिन अधिक खर्च आने की वजह से इसे बनाया गया. खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ चुके हैं.

ओपनिंग सेरेमनी से पहले शुक्रवार को हुई झंडा फहराने की सेरेमनी में भी खराब व्यवस्था नजर आई. मल्टी-स्पोर्ट इवेंट्स में आने वाली टीमों के लिए होने वाला आधिकारिक स्वागत कार्यक्रम भी देरी से शुरू हुआ, फिर बीच में भी रोक दिया गया. आयोजकों ने कोई ठोस कारण नहीं बताया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ.

यह भी पढ़ें- अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा नया चीफ सिलेक्टर? ये पूर्व खिलाड़ी सबसे मजबूत दावेदार

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.

Read More

Published at : 18 Sep 2026 06:16 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola