world-news

झंडा चौक पर गूंजा नीम करोली बाबा का जयकारा: LED स्क्रीन पर दिखी ‘हनुमान अंश’ - Haribhoomi

September 18, 2026

भोपाल के ईदगाह हिल्स स्थित झंडा चौक पर शुक्रवार को नीम करोली बाबा की हनुमान भक्ति पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का विशाल LED स्क्रीन पर प्रदर्शन किया गया। राधे-राधे युवा उत्सव समिति के आयोजन में हजारों श्रद्धालु, युवा, महिलाएं और क्षेत्रवासी शामिल हुए।

Neem Karoli Baba, Hanuman Ansh

भोपाल के झंडा चौक पर राधे-राधे युवा उत्सव समिति ने नीम करोली बाबा की हनुमान भक्ति पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का विशाल LED स्क्रीन पर प्रदर्शन किया।

  • Published: 18 Sep 2026, 06:17 PM IST
  • Last Updated: 18 Sep 2026, 06:17 PM IST

भोपाल। सनातन संस्कृति, संत परंपरा और भगवान हनुमान की भक्ति के प्रति जनजागरण के उद्देश्य से राधे-राधे युवा उत्सव समिति की ओर से ईदगाह हिल्स के वाजपेयी नगर स्थित झंडा चौक पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यहां श्री नीम करोली बाबा महाराज के जीवन और उनकी हनुमान भक्ति पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का विशाल LED स्क्रीन के माध्यम से प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, युवा, महिलाएं और क्षेत्रवासी शामिल हुए। विशाल LED स्क्रीन और साउंड सिस्टम के साथ फिल्म के प्रदर्शन के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में नजर आया। हजारों लोगों ने फिल्म देखी और संत परंपरा तथा हनुमान भक्ति से जुड़े प्रसंगों को जाना।

युवाओं को संस्कृति से जोड़ने का संदेश

कार्यक्रम में भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि संतों की जीवन गाथाएं और भगवान हनुमान की भक्ति सनातन संस्कृति की महत्वपूर्ण धरोहर हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों और सेवा भावना से जोड़ने का अवसर मिलता है।

समिति संयोजक राकेश कुकरेजा ने कहा कि संतों की प्रेरणादायी जीवन गाथाएं और हनुमान भक्ति सनातन संस्कृति की शक्ति हैं। ऐसे आयोजन युवाओं को संस्कार और भारतीय संस्कृति से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं।

बाल कलाकार सात्विक शर्मा की मौजूदगी से बढ़ा उत्साह

कार्यक्रम में फिल्म ‘हनुमान अंश’ के बाल कलाकार सात्विक शर्मा भी विशेष रूप से मौजूद रहे। उनके पहुंचने पर बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने फिल्म से जुड़े कलाकार की मौजूदगी का भी आनंद लिया।

समिति पदाधिकारी भगवान दास ढालिया ने कहा कि ‘हनुमान अंश’ जैसी प्रेरणादायी फिल्म के माध्यम से संतों के जीवन, हनुमान भक्ति और भारतीय संस्कारों को समाज तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद

कार्यक्रम में अनिलानंद महाराज, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अभय पंडित, महेश मकवाना, पार्षद सरोज आसेरी, राजा शर्मा, भगवानदास ढालिया, संदीप कल्याणे, अनिल थारवानी, महेश मालवीय, सुनील शुकरवारे, कपिल मकोरिया, राजकुमारी डागोर, सुकांति ठकुरिया, लक्ष्मी महाजन, गोरधन अहिरवार, अभिषेक मसानी, विकास मोहरे, अंकित वर्मा, चंदू यादव, अनिकेत नागले, जितेंद्र डागोर, दुर्गेश और आयुष सहित हजारों श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।