world-news

एशियन गेम्स की सेमीफाइनल टीमें कंफर्म, भारत सहित इन टीमों ने किया क्वालीफाई, जानें कब-किसके बीच होगा मुकाबला

September 18, 2026

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट के मुकाबलों की शुरुआत हो चुकी है. 18 सितंबर को भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने क्वार्टरफाइनल मैच में जापान को धूल चटाकर सेमीफाइनल में एंट्री की. पिछली बार की गोल्ड मेडलिस्ट टीम इंडिया से इस बार भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहने वाली है. इस टूर्नामेंट को अपनी सभी चार सेमीफाइनलिस्ट टीमें मिल गई हैं. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि सेमीफाइनल में कब, किस टीम का किससे सामना होगा और फैंस के लिए गुडन्यूज ये है कि उन्हें एक बार फिर भारत-पाकिस्तान मैच देखने को मिल सकता है.

कौन सी 4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं?

एशियन गेम्स 2026 की महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में सेमीफाइनल की चारों टीमें तय हो गई हैं. भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका ने अंतिम-4 में जगह बनाई है. भारत ने क्वार्टरफाइनल में मेजबान जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. जापान को भारत ने सिर्फ 57 रन पर समेट दिया, जिसके बाद शेफाली वर्मा के नाबाद 40 रन की मदद से टीम ने 5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. वहीं, पाकिस्तान ने थाईलैंड को 3 विकेट से हराया, जबकि श्रीलंका ने मलेशिया को 86 रन से मात दी. बांग्लादेश और चीन के बीच क्वार्टरफाइनल बारिश के कारण रद्द हो गया, जिसके बाद बेहतर सीडिंग के आधार पर बांग्लादेश सेमीफाइनल में पहुंचा.

— BCCI Women (@BCCIWomen) September 18, 2026

सेमीफाइनल का शेड्यूल है ऐसा

एशियन गेम्स 2026 की महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के दोनों सेमीफाइनल 20 सितंबर को निसिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले जाएंगे. आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार पहला सेमीफाइनल सुबह 9 बजे जापान समय और दूसरा दोपहर 2 बजे है, यानी भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे और 10:30 बजे. पहला सेमीफाइनल पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा. तो वहीं, दूसरा सेमीफाइनल बांग्लादेश और भारत के बीच खेला जाएगा.

तारीखसेमीफाइनलमुकाबलासमय (IST)स्थान
20 सितंबर 2026सेमीफाइनल-1पाकिस्तान/ vs श्रीलंकासुबह 5:30 बजेकोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निसिन
20 सितंबर 2026सेमीफाइनल-2बांग्लादेश vs भारतसुबह 10:30 बजेकोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निसिन

ऐसी हैं चारों टीमें

भारतीय महिला टीम: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, राधा यादव, रेणुका सिंह ठाकुर, श्रेयंका पाटिल

श्रीलंका महिला टीम: इमेशा दुलानी, चमारी अथापथु (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, संजना कविंदी, हंसिमा करुणारत्ने, हासिनी परेरा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), कविशा दिलहारी, रश्मिका सेवंदी, सुगंधिका कुमारी, निमाशा मीपेज, मिताली अयोध्या, काव्या कविंदी, चामुदी प्रबोदा, कौशानी नुथ्यांगना

बांग्लादेश महिला टीम: दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, शोभना मोस्तरी, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), शोर्ना अख्तर, शर्मिन अख्तर, फाहिमा खातून, राबेया खान, नाहिदा अख्तर, सुल्ताना खातून, मारुफा अख्तर, सरमिन सुल्ताना, शंजीदा अख्तर मेघला, फरिहा त्रिस्ना

पाकिस्तान महिला टीम: मुनीबा अली (विकेटकीपर), शावाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, तुबा हसन, एयमान फातिमा, उम्म-ए-हानी, नशरा संधू, तस्मिया रुबाब, हुम्ना बिलाल, सायरा जबीन, मोमिना रियासत, इमान नसीर

ये भी पढ़ें: ब्रोमांस देखा क्या! वैभव सूर्यवंशी ने ऐसे संवारे अभिषेक शर्मा के बाल, फिर ली सेल्फी, वायरल वीडियो पर फैंस लुटा रहे प्यार