world-news

मोदी के जन्मदिन पर नहीं मिल रहा कोई दीया जलाने वाला, तेजस्वी यादव का बड़ा बयान

September 17, 2026

PATNA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है, आज ही विश्वकर्मा पूजा भी है। पीएम मोदी के बर्थडे के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी देशव्यापी 'आशीर्वाद का दीया' अभियान चला रही है। देशवासियों से बीजेपी ने यह अपील की गई है कि वे 17 सितंबर की शाम 6:00 बजे से 7:00 बजे के बीच अपने घरों के बाहर दीया जलाएं। पटना के मरीन ड्राइव, सरकारी स्कूलों, बीजेपी कार्यालयों, नवीन किशोर सिन्हा पथ सहित कई जगहों पर दीया जलाने का कार्यक्रम रखा गया है। 

बीजेपी के इस कार्यक्रम को लेकर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बड़ा बयान सामने आया है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि मोदी के जन्मदिन पर कोई दीया जलाने वाला भी नहीं मिल रहा है। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों को इस काम में लगाया गया है। इस मद में करोड़ों रूपये खर्च किया जा रहा है। वही पटना का मरीन ड्राइव भी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को दीया जलाने में लगाया गया है। सरकारी अधिकारी भाजपा का वर्कर बनकर दीया जला रहे हैं। 

पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने सबसे पहले कहा कि विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को मैं बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। 

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि बिहार की जनता जिस प्रकार से बाढ़ में डूबी हुई है, लोग परेशान हैं, लोग मर रहे हैं। वही दूसरी तरफ जहां बिहार सरकार का खजाना खाली हो चुका है। कही देने के लिए पैसा नहीं बचा है, वहां प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन के अवसर पर सरकारी खर्च पर सौ करोड़ रुपया दीया बाटी जलाने में बर्बाद किया जा रहा है। 

यही सौ करोड़ रुपये बाढ़ पीड़ितों को मिलता उनकी सुविधा पर ध्यान दिया जाता तो ज्यादा बेहतर होता। जहां देश में सबसे ज्यादा महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी है, पढ़ाई शिक्षा सब बर्बाद हो गया है वहां सौ करोड़ रुपया सिर्फ प्रधानमंत्री के दीया बाटी पर सरकारी खजाने से खर्च किया जा रहा है, यह अच्छी बात नहीं है। कोई दीया जलाने वाला नहीं मिल रहा है तो जबरन स्कूल में शिक्षकों से दीया जलवा रहे हैं। पटना के मरीन ड्राइव में सरकारी अधिकारी भाजपा का वर्कर बनकर दीया जला रहे हैं। 

तेजस्वी यादव ने PM मोदी के जन्मदिन पर दीये जलाने के सरकारी खर्च पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर ₹100 करोड़ बाढ़ पीड़ितों की मदद, रोजगार और पलायन रोकने पर खर्च होते तो ज्यादा बेहतर होता। उन्होंने Marine Drive का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि सरकारी अधिकारी BJP कार्यकर्ताओं की तरह… pic.twitter.com/cz2GHvBHAP

— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) September 17, 2026

पटना से प्रेम राज की रिपोर्ट