भाजपा का सेवा संकल्प अभियान : युवा नेता किशोर देवांगन पहुंचे खोरपा, बोले- यह कृतज्ञता ज्ञापित करने का सुअवसर
पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा 'सेवा संकल्प अभियान' चलाने वाली है। युवा नेता किशोर देवांगन इसके लिए कार्यकर्ताओं के साथ तैयारी कर रहे हैं।
खोरपा में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते युवा नेता किशोर देवांगन
- Published: 12 Sep 2026, 06:11 PM IST
- Last Updated: 12 Sep 2026, 06:11 PM IST
श्यामकिशोर शर्मा- नवापारा-राजिम। युवा भाजपा नेता किशोर देवांगन ने शनिवार को खोरपा में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के ऐतिहासिक 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक महीने लंबे सेवा संकल्प अभियान की घोषणा की है।
पीएम मादी ने जो किया, वैसा कोई नहीं कर सकता
श्री देवांगन ने बताया कि, 7 अक्टूबर 2001 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी और तब से लेकर आज तक जनसेवा का उनका यह सफर अनवरत जारी है। किशोर ने कहा कि, यह अभियान केवल राजनीतिक आयोजन नहीं बल्कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित एक जनआंदोलन बनेगा। यह सेवा संकल्प अभियान पूरे देश के लिए एक वरदान साबित होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के भविष्य के लिए जो प्रयास किए हैं, वैसा दुनिया का कोई नेता नहीं कर सका।

यह कृतज्ञता ज्ञापित करने का सुनहरा अवसर : देवांगन
इस अभियान के माध्यम से पिछले 25 वर्षों में देश के भीतर आए नीतिगत सुधारों और विकासपरक उपलब्धियों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाया जाएगा। हम इस अभियान को हर घर तक ले जाएंगे। पिछले 13 वर्षों में देश को विश्व के सबसे शक्तिशाली देशों में शुमार करवाने वाले और देश को विकसित भारत की ओर तेजी से अग्रसर करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का हम सभी के लिए यह स्वर्ण अवसर है कहा कि पूरी उम्मीद है कि इस अभियान को सफल बनाने हम सभी पूरी ईमानदारी व तन-मन से कार्य करेंगे। किशोर ने कहा कि आप सभी लोगों से आग्रह की यशस्वी मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर आशीर्वाद का दिया जरूर जलाएं।
(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)