जियोहॉटस्टार और सोनीलिव पर नहीं आएगा भारत-अफगानिस्तान मैच, मोबाइल में कहां देखें ऑनलाइन मुकाबला?
Published: Saturday, September 12, 2026, 15:02 [IST]
AFG vs IND Live Streaming: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज 13 सितंबर से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी, जबकि अफगानिस्तान की कप्तानी इब्राहिम जादरान करेंगे।
इस मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस के बीच एक सवाल सबसे ज्यादा है कि भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आखिर किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी? जियोहॉटस्टार और सोनी लिव पर मैच देखने वाले फैंस को इस बार अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जाना होगा। इन दोनों के पास ऑनलाइन मैच के राइट्स नहीं हैं।
किस OTT प्लेटफॉर्म पर आएगा मैच?
भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode पर होगी। FanCode की आधिकारिक लिस्टिंग में 13 सितंबर को होने वाले पहले टी20 को लाइव दिखाने की जानकारी दी गई है। सीरीज के दूसरे और तीसरे मुकाबले की स्ट्रीमिंग भी इसी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी।
यानी मोबाइल, लैपटॉप या अन्य कनेक्टेड डिवाइस पर मैच देखने वाले दर्शकों को FanCode का इस्तेमाल करना होगा। इस सीरीज के लिए FanCode ने डिजिटल स्ट्रीमिंग अधिकार हासिल किए हैं। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में भी ओटीटी स्ट्रीमिंग को लेकर यही जानकारी शेयर की है।
टीवी पर कहां देख सकेंगे भारत-अफगानिस्तान मैच?
टीवी दर्शकों के लिए मुकाबले का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। सोनीके के पास भारत-अफगानिस्तान की इस तीन मैचों की टी20 सीरीज के एक्सक्लूसिव टेलीविजन ब्रॉडकास्ट राइट्स हैं।
कितने बजे शुरू होगा पहला टी20?
भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 मैच 13 सितंबर को शाम 7:30 बजे शुरू होगा। मुकाबले का टॉस शाम 7 बजे होगा। सीरीज के तीनों मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। अफगानिस्तान की टीम पहली बार भारतीय टीम को होस्ट कर रही है, सीरीज के सभी मुकाबले कांटे की टक्कर वाले होने की पूरी संभावना है।
-
Block for 8 hours
-
Block for 12 hours
-
Block for 24 hours
-
Don't block
Gender
Select your Gender
Age
Select your Age Range