भारतीय जनता पार्टी मोगा में नई नियुक्तियां
September 10, 2026

BJP Moga Announces New Organizational Appointments : मोगा। भारतीय जनता पार्टी जिला मोगा को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. हरजोत कमल द्वारा पार्टी के जुझारू और सक्रिय कार्यकर्ताओं को विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। पार्टी के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले कई नेताओं को पदोन्नत करते हुए बड़ी जिम्मेदारियां भी दी गईं, जिसमें कुलवंत सिंह आदिवाल को जिला भाजपा मोगा के पंचायती राज प्रकोष्ठ का जिला संयोजक तथा चमन लाल को सह-संयोजक नियुक्त किया गया। इसी प्रकार अमनदीप ग्रोवर को पदोन्नत करते हुए प्रचार समिति का सह-संयोजक तथा अमित गुप्ता को पदोन्नत करते हुए स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ का सह-संयोजक नियुक्त किया गया। इसके अलावा संजीव कुमार शर्मा को मोगा ईस्ट, धीरज कुमार शर्मा को मोगा वेस्ट, प्रेम सिंह को धर्मकोट के फतेहगढ़ पंजतूर, सतवंत सिंह बराड़ को बाघापुराना के भलूर तथा गुरचरण सिंह को बाघापुराना के माड़ी मुस्तफा सर्कल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिला भाजपा की इकाई में पवन कुमार बंटी और अशोक बजाज को जिला उपाध्यक्ष, अमित अग्रवाल और सोनी मंगला को जिला सचिव, जबकि शिव कुमार शर्मा और बलजीत आदिवाल को जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया। विभिन्न प्रकोष्ठों की जिम्मेदारियों के तहत राजीव गुप्ता को शिक्षक प्रकोष्ठ का सह-संयोजक, जगदेव सिंह को व्यापार प्रकोष्ठ का संयोजक, एडवोकेट सन्नी खुल्लर को विधि प्रकोष्ठ का सह-संयोजक, गगन बांसल को एन.जी.ओ. प्रकोष्ठ का संयोजक, नपिंदर गुप्ता को चिकित्सा प्रकोष्ठ का सह-संयोजक, विकास गाबा को खेल प्रकोष्ठ का संयोजक तथा अमित कुमार को खेल प्रकोष्ठ का सह-संयोजक नियुक्त किया गया। इसी प्रकार मनजीत सिंह बुट्टर को डी.एन.टी. प्रकोष्ठ का संयोजक, संजीव सूफी को कला प्रकोष्ठ का संयोजक, राकेश सिंगला को मीडिया प्रकोष्ठ का सह-संयोजक, एडवोकेट अजय गुलाटी को प्रोफेशनल प्रकोष्ठ का संयोजक, एडवोकेट करमजीत बाठ को आर.टी.आई. प्रकोष्ठ का संयोजक, महेश बोहत को स्वच्छ भारत प्रकोष्ठ का संयोजक, मेजर प्रदीप कुमार और कर्नल बलकार सिंह को पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का संयोजक नियुक्त किया गया। इसके अलावा राजेश वर्मा को मानवाधिकार प्रकोष्ठ का संयोजक, निशान भट्टी को मानवाधिकार प्रकोष्ठ का सह-संयोजक तथा टोनी सितारा को स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ का संयोजक नियुक्त किया गया। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. हरजोत कमल ने कहा कि भाजपा का वास्तविक मजबूत आधार उसके मेहनती और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारियां सौंपने का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करना तथा प्रत्येक वर्ग तक पार्टी की नीतियों एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों का आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए पार्टी को और मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करें। डॉ. हरजोत कमल ने कहा कि भाजपा में प्रत्येक जिम्मेदारी केवल एक पद नहीं, बल्कि संगठन और समाज के प्रति सेवा का संकल्प है। हमारा लक्ष्य मोगा जिले में भाजपा के संगठन को प्रत्येक बूथ और प्रत्येक वर्ग तक मजबूत करना है। इन नियुक्तियों पर समूची जिला भाजपा इकाई की ओर से नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी गई तथा उम्मीद जताई गई कि सभी नेता पार्टी की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा और मेहनत से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।