technology

हर महीने रिचार्ज की छुट्टी, एयरटेल के एक साल वैलिडिटी वाले प्लान में मिलते हैं ये बेनिफिट्स - airtel annual plans unlimited 5g calls and 365day validity

September 7, 2026

एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दो एनुअल प्रीपेड प्लान पेश किए हैं, जिनकी वैलिडिटी 365 दिन है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Airtel के प्रीपेड रिचार्ज प्लान पोर्टफोलियो में कई प्लान शामिल हैं। कंपनी ने अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए कई तरह के ऑप्शन उपलब्ध करवाती है। अगर आप हर महीने रिचार्ज करवाने का झंझट नहीं चाहते हैं तो एयरटेल के पास एनुअल प्रीपेड प्लान भी शामिल हैं। इन प्लान में ग्राहकों को 365 दिनों यानी एक साल की वैलिडिटी मिलती है। कंपनी के पास दो प्लान हैं, जिनमें वह अनलिमिटेड 5जी के साथ एक साल की वैलिडिटी ऑफर कर रही है। इसके साथ ही ग्राहकों को इन प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली एसएमएस मिलते हैं।

Airtel Rs 3,599 Plan

एयरटेल के एनुअल प्लान की बात करें तो कंपनी के पास पहला प्लान 3,599 रुपये का है। इस प्लान में एयरटेल अपने ग्राहकों को 365 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करती है। प्लान में ग्राहकों को रोज 2GB डेटा मिलता है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड 5जी डेटा मिलता है। एयरटेल के इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल जैसे बेनिफिट भी मिलते हैं।

एयरटेल के इस प्लान में एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम, द सेफ नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है। इस प्लान में ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन तो नहीं मिलता है, लेकिन कंपनी एयरटेल एक्सट्रीम प्ले एप में फ्री कंटेंट का एक्सेस ऑफर करती है। प्लान में डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। एक बार फ्री लिमिट खत्म होने पर लोकल एसएमएस के 1 रुपये और 1.5 रुपये एसटीडी एसएमएस के देने होंगे। इसके साथ ही डेली 2जीबी डेटा खत्म होने पर इंटरनेट स्पीड 64Kbps की हो जाती है।

Airtel Rs 3,999 Plan

Airtel के दूसरे एनुअल प्लान की कीमत 3,999 रुपये है। इस प्लान में 365-दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में ग्राहकों को 2.5GB का डेटा मिलता है। इस प्लान में भी ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G सर्विस ऑफर की जाती है। डेली डेटा लिमिट खत्म होने पर इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps हो जाती है। एयरटेल के इस प्लान में 12 महीनों के लिए एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम का सपोर्ट मिलता है।

अनलिमिटेड लोकल, नेशनल और रोमिंग कॉल के साथ डेली 100 एसएमस मिलते हैं। डेली एसएमएस लिमिट खत्म हो जाने के पास लोकल एसएमएस के लिए 1 रुपये और नेशनल एसएमएस के लिए 1.5 रुपये प्रति मैसेज देने होंगे। हाई स्पीड इंटरनेट के साथ इस प्लान में कंपनी स्पैम फ्री सेफ नेटवर्क ऑफर करती है।