world-news

हरियाणा में सफाई कर्मियों को बड़ा तोहफा, जॉब सिक्योरिटी पर सरकार तैयार, वेतन पर भी बड़ा ऐलान

September 5, 2026

हरियाणा में सफाई कर्मियों को बड़ा तोहफा, जॉब सिक्योरिटी पर सरकार तैयार, वेतन पर भी बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी. (फाइल फोटो)

हरियाणा सरकार ने पालिका रोल पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों की जॉब सिक्योरिटी पर बड़ा फैसला लिया है. सफाई कर्मचारियों को हरियाणा कॉन्ट्रैक्चुअल एम्प्लॉईज़ (सर्विस की सुनिश्चितता) एक्ट, 2024 के दायरे में लाने का निर्णय लिया है. इस फैसले से सफाई कर्मियों की सेवा 60 साल की आयु तक सुरक्षित होगी और उन्हें अधिनियम के प्रावधानों के तहत नियमित कर्मचारियों के लगभग समान कई लाभ प्राप्त होंगे.

बता दें कि वर्तमान में हरियाणा में 13,093 पालिका रोल के सफाई कर्मचारी नगर निकायों में कार्यरत हैं. पालिका रोल के सफ़ाई कर्मियों को 20590 मासिक राशि दिए जा रहे हैं.

2000 रुपए मिलेगा जोखिम भत्ता

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार इन कर्मचारियों को हरियाणा संविदात्मक कर्मचारी अधिनियम 2024 के दायरे में लाने को तैयार है. जिससे इन कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों के लगभग समान लाभ दिए जा सकें. इससे इन कर्मियों की 60 साल तक सेवा सुनिश्चित होगी और इन कर्मचारियों को 2000 रुपए मासिक जोखिम भत्ता भी मिलेगा.

मासिक वेतन पर भी बड़ा फैसला

इतनी ही नहीं सरकार ने एक कदम और बढ़ाते हुए मासिक वेतन में अधिनियम की पात्रता के अलावा 15 प्रतिशत अधिक राशि देने पर भी सहमती जताई है. 2024 के इस अधिनियम के तहत कर्मचारियों को वार्षिक महंगाई भत्ता डेथ कम ग्रेच्युटी, मातृत्व अवकाश, HKRNL के तहत मिलने वाली एक्स ग्रेसिया वित्तीय सहायता राशि और नियुक्ति जैसी सुविधाएं मिलेंगी.

मासिक देय राशि 25,560 रुपए

पालिका रोल पर 10 सालों से अधिक समय से काम कर रहे सफाई कर्मियों की मासिक देय राशि 25560 होगी. इस सुविधाओं के अलावा हर साल वेतन में भी वृद्धि होगी. वहीं हर छह महीने बाद महंगाई भत्ता बढ़ाने पर भी सरकार ने सहमति दे दी है. साथ ही कर्मचारियों को ग्रेच्युटी का लाभ भी सरकार सुनिश्चित करेगी.

TV9 Bharatvarsh

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

google button