world-news

MP Police Promotion: मप्र में कार्यवाहक पदोन्नति प्राप्त पुलिसकर्मी उच्च पदों पर बने रहेंगे: गृह विभाग ने जारी किया आदेश, लिखा- कार्यवाहक पद से नहीं हटाएंगे

July 14, 2026

MP Police Promotion 2026: मध्य प्रदेश में कार्यवाहक पदोन्नति पाकर उच्च पदों पर कार्यरत पुलिस कर्मियों के लिए राहत की खबर है।

प्रदेशभर में कार्यरत 15 हजार से अधिक कार्यवाहक पदोन्नत पुलिसकर्मी अपने वर्तमान उच्च पदों पर बने रहेंगे। इसको लेकर मप्र गृह विभाग से एक आदेश जारी किया गया है।

जिसमें स्पष्ट किया है कि जिन कार्यवाहक पुलिसकर्मियों को नियमित पदोन्नति नहीं मिली हैं, उन्हें फिलहाल उनके वर्तमान कार्यवाहक पद से नहीं हटाया जाएगा। वे पहले की तरह काम करते रहेंगे।

MP के 383 निरीक्षक-रक्षित निरीक्षकों के नियमित प्रमोशन

दरअसल, गृह विभाग ने सोमवार, 13 जुलाई 2026 को विभिन्न संवर्गों में 383 निरीक्षकों, रक्षित निरीक्षकों को नियमित रूप से उप पुलिस अधीक्षक डीएसपी पद पर प्रमोशन किया गया। जिसमें जिला बल, रक्षित निरीक्षक वर्ग, एसएएफ कंपनी कमांडर, कंप्यूटर, रेडियो और मेंटनेंस संवर्ग के अधिकारी शामिल हैं।

कॉन्स्टेबल से डीएसपी तक उच्च पद और वर्दी में कर रहे काम

साल 2021 से पुलिस मुख्यालय ने कॉन्स्टेबल से इंस्पेक्टर स्तर तक कार्यवाहक पदोन्नति दी है। वर्तमान में कॉन्स्टेबल से लेकर डीएसपी स्तर तक के 15 हजार पुलिसकर्मी उच्च पद की रैंक और वर्दी के साथ काम कर रहे हैं।

न्यू प्रमोशन पॉलिसी लागू के बाद से डिमोशन की थी अटकलें

नई पदोन्नति नीति 2025 लागू होने के बाद से 15 हजार पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के सामने मूल पद पर लौटने का खतरा मंडरा रहा था। अटकलें लगाई जा रही थी कि अपात्र अधिकारी और कर्मचारियों का कार्यवाहक प्रभार समाप्त कर उन्हें मूल पद पर भेजा जाएगा।

प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ पुलिसकर्मियों की नहीं होगी वापसी

दूसरी ओर पुलिस मुख्यालय से एक अलग आदेश जारी किया गया है। जिसमें सभी इकाइयों को निर्देश दिए हैं कि दूसरे जिले या विभाग में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को पदोन्नति के लिए मूल इकाई में वापस नहीं बुलाया जाएगा। उनकी विभागीय पदोन्नति समिति की प्रक्रिया वर्तमान पदस्थापना के दौरान ही पूरी होगी।

यह भी पढ़ें:MP में कब होगी बारिश: 15 जुलाई तक बढ़ेगा तापमान और सताएगी उमस, 16 जुलाई से मानसून फिर सक्रिय होने के आसार

कुछ दिनों में प्रदेश के 25000 पुलिसकर्मियों के प्रमोशन

प्रदेश में अगले कुछ दिनों में 25 हजार पुलिस अफसर-कर्मियों के प्रमोशन होंगे। निरीक्षक से डीएसपी पद के लिए करीब 500 अफसरों की डीपीसी पूरी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को एसआई से निरीक्षक और इसके बाद एएसआई से एसआई पदों पर प्रमोशन प्रोसेस होगी। 

प्रदेश के सभी जिलों से पीएचक्यू ने मंगवा ली ACR

पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों से संबंधित सहायक उप निरीक्षकों की गोपनीय चरित्रावली (ACR) भी मंगवा ली है। साथ ही, जिला और रेंज लेवल पर  कॉन्स्टेबल से हेड कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल से सहायक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति के आदेश भी जारी किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: MP UCC Report: मध्यप्रदेश में जल्द लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, फाइनल ड्राफ्ट तैयार, कमेटी ने सीएम को सौंपी रिपोर्ट