world-news

'गौरव खन्ना को बाइसेक्शुअल पर्सनैलिटी हॉट लगती थी', आकांक्षा चमोला ने एक्टर के बारे में बताई बड़ी बात

August 29, 2026

'गौरव खन्ना को बाइसेक्शुअल पर्सनैलिटी हॉट लगती थी', आकांक्षा चमोला ने एक्टर के बारे में बताई बड़ी बात

Akanksha Chamola-Gaurav Khanna: आकांक्षा चमोला एक बार फिर अपनी सेक्शुअलिटी को लेकर चर्चा में आई गई हैं. हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि जब उन्होंने गौरव को यह बताया कि वह बाइसेक्शुअल हैं तो उन्हें उनकी पर्सनैलिटी हॉट लगी थी.

Akanksha Chamola-Gaurav Khanna: आकांक्षा चमोला एक बार फिर अपनी सेक्शुअलिटी को लेकर चर्चा में आई गई हैं. हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि जब उन्होंने गौरव को यह बताया कि वह बाइसेक्शुअल हैं तो उन्हें उनकी पर्सनैलिटी हॉट लगी थी.

author-image

New Update

Akanksha Chamola And Gaurav Khanna (3)

Akanksha Chamola-Gaurav Khanna: रियलिटी शो पर्सनैलिटी और टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) ने 'लॉक अप 2' में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई बड़े खुलासे किए थे. जिसने उनके फैंस को चौंका दिया था. उनके इन खुलासों की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हुई. अब इसी के साथ आकांक्षा चमोला एक बार फिर अपने बयानों को लेकर चर्चा में आई गई हैं. इस बार एक्ट्रेस ने अपनी बाइसेक्शुअलिटी और पति गौरव खन्ना के साथ अपने रिश्तों को लेकर खुलकर बातचीत की. आइए जानते हैं कि आकांक्षा ने इस बारे में क्या-क्या बताया. 

'गौरव खन्ना को बाइसेक्शुअल पर्सनैलिटी हॉट लगती थी', 

हाल ही में एक इंटरव्यू में आकांक्षा ने खुलासा किया कि उन्होंने गौरव खन्ना को शादी से पहले बता दिया था कि वह बाइसेक्शुल हैं. उनका कहना है कि जब उन्होंने यह बात गौरव बताई तो उन्होंने इसे स्वीकार किया था और उन्हें उनकी बाइसेक्शुल पर्सनैलिटी हॉट लगी थी. आकांक्षा ने कहा, 'मैंने शादी से पहले साफ तौर पर बताया था कि मैं बाइसेक्शुअल हूं. मेरे पति ने इसे स्वीकार किया, क्योंकि उन्हें ये हॉट लगता था.'

आकांक्षा अब खुद को मानती हैं एसेक्शुअल

इसके साथ ही आकांक्षा ने यह भी साफ किया कि उन्होंने गौरव के साथ शादी के बाद किसी और रिश्ते को आगे बढ़ाने के बजाय उनके साथ रहने का फैसला खुद लिया था. उन्होंने कहा कि ये उनका सोच-समझकर लिया हुआ फैसला था और खुद को किसी रिश्ते से जबरदस्ती बाहर नहीं निकाला बल्कि तय किया कि वह अपने पति को धोखा नहीं देंगी और सिर्फ एक ही इंसान के साथ रहेंगी.

इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वह अब खुद को एसेक्शुअल मानती हैं. उन्होंने सवाल किया कि अगर कोई महिला अपनी लाइफ के किसी पड़ाव पर खुद को एसेक्शुअल मानती है तो इसमें इतनी बड़ी बात क्या है?

ये भी पढ़ें: फातिमा बनकर मक्का पहुंचीं राखी सावंत, बांटी जानमाज, ड्रामा क्वीन संग हुई छीना-झपटी: Video

कल को खुद को पैनसेक्सुअल भी कह सकती हैं 

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह यह बात सिर्फ अपने एक्सपीरियंस के आधार पर बता रही हैं और पूरी LGBTQ+ या क्वियर कम्युनिटी की तरफ से बोलने का दावा नहीं करतीं.  उनका कहना है कि उनकी मौजूदा पहचान को हमेशा के लिए फिक्स नहीं समझा जाना चाहिए. आकांक्षा के अनुसार, वह कल को खुद को पैनसेक्सुअल भी कह सकती हैं क्योंकि वह अपनी लाइफ और पहचान को लेकर फैसला करने के लिए पूरी तरह आजाद हैं. 

इंटरव्यू में आकांक्षा ने अपनी सेक्सुअलिटी का असर करियर पर पड़ने के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा कि वह इसे परेशानी की बजाय एक मौके के तौर पर देखना पसंद करेंगी. अगर उन्हें टीवी की जगह OTT या वेब प्रोजेक्ट्स में काम मिलता है तो वह इसे भी पॉजिटिव तरीके से देखेंगी. उनके मुताबिक, इंडस्ट्री में कास्टिंग इस आधार पर नहीं होती कि कोई इंसान हेटेरोसेक्शुअल, होमोसेक्शुअल या बाइसेक्शुअल है. अगर किसी किरदार के लिए उनकी एक्टिंग और टैलेंट की जरूरत होगी, तो उन्हें जरूर कास्ट किया जाएगा.

पहली मुलाकात के आठ महीने बाद की शादी

आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना की पहली मुलाकात 2015 में एक ऑडिशन के दौरान मुंबई में हुई थी. पहली मुलाकात के दौरान ही दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे. जानकारी के मुताबिक, उस समय आकांक्षा इंडस्ट्री में नई-नई आई थीं और वह गौरव को पहचान नहीं पाई थीं. उन्होंने गौरव को एक स्ट्रगलर एक्टर समझ लिया था, गौरव को उनका यह भोलापन बहुत पसंद आया था. शुरुतात में दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई. मुलाकात के करीब आठ महीने बाद दोनों ने 24 नवंबर 2016 को शादी कर ली थी. अब शादी के करीब 10 साल बाद आकांक्षा और गौरव ने अलग होने का फैसला कर लिया है और इस समय दोनों के बीच तलाक की प्रक्रिया चल रही है.