लखनऊ जेल में रक्षाबंधन पर खास इंतजाम, रामपुर में भी बहनों ने भाइयों के बांधी राखी
लखनऊ जेल में रक्षाबंधन पर बहनों के लिए हेल्प डेस्क, मेडिकल सुविधा, पानी, मिठाई और कोल्ड ड्रिंक की व्यवस्था की गई. राखी-रोली न लाने वालों को जेल प्रशासन ने सामान मुहैया कराया.
Written By : निखिल साहू | Updated at : 28 Aug 2026 09:27 PM (IST)

(लखनऊ जेल में बहनों ने भाई के कलाई पर बांधी राखी)
Source : निखिल
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जिला कारागार लखनऊ में बंद भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंच रहीं बहनों के लिए जेल प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए. जेल के बाहर हेल्प डेस्क बनाई गई, जहां दूर-दराज से आने वाली बहनों और अन्य मुलाकातियों की समस्याओं का समाधान किया गया. प्रशासन का उद्देश्य रहा कि त्योहार के दिन किसी भी बहन को अपने भाई से मिलने या राखी बांधने में परेशानी न हो.
रक्षाबंधन को देखते हुए जेल प्रशासन ने मुख्य प्रवेश क्षेत्र के पास हेल्प डेस्क बनाया था, जहां तैनात कर्मचारी बाहर से आने वाली महिलाओं और अन्य मुलाकातियों को जरूरी जानकारी उपलब्ध करा रहे थे. मुलाकात की प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी समस्या का तत्काल समाधान करने का प्रयास किया गया. जेल प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने और सुरक्षा के साथ मुलाकात कराने पर विशेष ध्यान दिया. इस दौरान वरिष्ठ अधिकारी मौके की व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रहे.
यह भी पढ़ें- 'आपके गुंडे यूपी की बहनों को...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर हमला
पानी, मिठाई और कोल्ड ड्रिंक का इंतजाम
रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में बहनों के जेल पहुंचने को देखते हुए उनके लिए पानी, मिष्ठान और कोल्ड ड्रिंक की व्यवस्था की गई है. लंबे समय तक इंतजार करने वाले मुलाकातियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए जेल परिसर के बाहर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं. इसके साथ ही स्वास्थ्य संबंधी किसी आकस्मिक समस्या से निपटने के लिए मेडिकल डेस्क भी बनाई गई थी.
मेडिकल डेस्क पर प्राथमिक उपचार
जेल प्रशासन की ओर से बनाई गई मेडिकल डेस्क पर जरूरत पड़ने पर मुलाकातियों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया. किसी महिला या अन्य व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल चिकित्सा सहायता देने की व्यवस्था की गई थी. इस पहल का मकसद रक्षाबंधन के दौरान जेल के बाहर जुटने वाली भीड़ के बीच लोगों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करना था.
राखी नहीं लाई तो भी भाई की कलाई सूनी नहीं रही
जेल प्रशासन की खास पहल यह रही कि जिन बहनों के पास राखी, रोली, अक्षत या मिठाई नहीं थी, उन्हें इन चीजों की व्यवस्था भी कारागार प्रशासन की ओर से कराई गई थी. ऐसे में बाहर से आने वाली बहनों को सामान की कमी के कारण अपने भाइयों को राखी बांधने से वंचित नहीं होना पड़ा. जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक आरके जायसवाल, जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी और अन्य कारागार कर्मी व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में जुटे रहे.
रक्षाबंधन के पर्व पर रामपुर जिला कारागार में भाई-बहन के प्रेम और भावनाओं का अनोखा नजारा देखने को मिला. जेल में बंद अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए बड़ी संख्या में बहनें जिला कारागार पहुंचीं. सुबह से ही जेल के बाहर बहनों की लंबी कतारें दिखाई दीं. कई महिलाएं दूर-दराज के अलग-अलग जनपदों से अपने भाइयों से मिलने के लिए रामपुर पहुंची थीं
जिला कारागार के बाहर बड़ी संख्या में महिलाएं अपने भाई से मुलाकात का इंतजार करती नजर आईं. किसी के हाथ में राखी थी तो कोई अपने भाई के लिए मिठाई और अन्य सामान लेकर पहुंची थी. बहनों में अपने भाइयों से मिलने और उनकी कलाई पर राखी बांधने को लेकर उत्साह के साथ-साथ भावुकता भी दिखाई दी
यह भी पढ़ें- 'जो पत्नी के अपमान का बदला नहीं ले पाए', पूजा पाल ने अखिलेश पर साधा निशाना

निखिल साहू (Nikhil sahu) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीते 8 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. पत्रकारिता में स्नातक किया है. 6 वर्षों का प्रिंट मीडिया का अनुभव है. जिसमें दैनिक भास्कर, नवभारत टाइम, 4पीएम और स्वतंत्र प्रिंट शामिल है. डिजिटल मीडिया में गहरी पकड़ है, राजनीति, क्राइम, डेवलपमेंट और स्वास्थ की खबरों पर खास पकड़ है. ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग का अनुभव है.
Read More
Published at : 28 Aug 2026 05:57 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola